IND vs NZ, ICC T20 World Cup 2021: हरभजन सिंह ने प्लेइंग इलेवन में बदलाव को लेकर दी टीम इंडिया को ये खास सुझाव, कहीं यह बात

बता दें कि टीम इंडिया के लिए ये मैच बेहद ही अहम होगा. सेमीफाइनल में पहुंचने के लिहाज से टीम इंडिया को ये मैच किसी भी हालत में जीतना जरूरी हैं. टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को कभी हरा नहीं पाया है. टी20 वर्ल्ड कप टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के साथ दो मैच खेंले है, जिसमें उसे दोनों में हार का सामना करना पड़ा है.

विराट कोहली (Photo Credits: Twitter)

मुंबई: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2021 (ICC T20 World Cup 2021) में टीम इंडिया (Team India) की शुरुआत बेहद ही शर्मनाक रही और पहले मैच में पाकिस्तान (Pakistan) ने 10 विकेट से हरा दिया है. टीम इंडिया का अगला मुकाबला कल न्यूजीलैंड (New Zealand) से होगा. टीम इंडिया के लिए ये मैच आसान नहीं होने वाला है, क्योंकि न्यूजीलैंड में कई मैच विनर खिलाड़ी हैं जो कड़ी टक्कर देंगे. पाकिस्तान के खिलाफ खराब प्रदर्शन के बाद टीम की प्लेइंग इलेवन को लेकर काफी सवाल उठ रहे हैं और इसी बीच हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) ने भी न्यूजीलैंड के खिलाफ बदलाव करने का सुझाव दिया है. IND vs NZ, ICC T20 World Cup 2021: टी20 में न्यूजीलैंड खिलाफ इन भारतीय गेंदबाजों ने मचाया है गदर, चटकाए है सबसे ज्यादा विकेट

हरभजन सिंह ने भी न्यूजीलैंड के खिलाफ प्लेइंग इलेवन में युवा बल्लेबाज ईशान किशन को टॉप आर्डर में बल्लेबाजी करने की सलाह दी हैं और शार्दुल ठाकुर को भुवनेश्वर कुमार की जगह शामिल करने को कहा है.

हरभजन ने कहा कि मेरा मानना है कि टीम इंडिया को सिर्फ दो स्पिनरों को खेलना चाहिए. अगर आप टॉस हार जाते हैं तो दूसरी पारी में ओस की वजह से स्पिनर उतने सफल नहीं होंगे. अगर ईशान किशन टॉप ऑर्डर में आते हैं तो यह बेहतरीन होगा और भुवी की जगह शार्दुल को मौका मिलना चाहिए. हरभजन सिंह ने इसके पहले भी सूर्यकुमार यादव की जगह ईशान किशन को प्लेइंग इलेवन में शामिल करने की सुझाव दिया था.

बता दें कि टीम इंडिया के लिए ये मैच बेहद ही अहम होगा. सेमीफाइनल में पहुंचने के लिहाज से टीम इंडिया को ये मैच किसी भी हालत में जीतना जरूरी हैं. टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को कभी हरा नहीं पाया है. टी20 वर्ल्ड कप टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के साथ दो मैच खेंले है, जिसमें उसे दोनों में हार का सामना करना पड़ा है.

रविवार को होने वाले मुकाबले में टीम इंडिया अगर न्यूजीलैंड को हरा देती हैं, तो इंडिया काम बेहद आसान हो जाएगा. फिर उसे अफगानिस्तान, स्कॉटलैंड और नामीबिया के खिलाफ मैच खेलना है. अगले 3 मुकाबले जीतकर टीम इंडिया सेमीफाइनल में अपनी जगह बना लेगी. ग्रुप की हर टीम को 5 मुकाबले खेलने हैं. तीसरा मैच अफगानिस्तान के साथ 3 नवंबर को खेलेगी. इसके अलावा स्कॉटलैंड और नामीबिया के साथ 5 नवंबर और 8 नवंबर को मुकाबला खेलेगा. भारत के सभी मुकाबले भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे खेले जाएंगे.

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 30वें मुकाबले में जीत का सिलसिला जारी रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मुंबई इंडियंस से होगी टक्कर, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Vehicle Restrictions in Rawalpindi: रावलपिंडी में वाहनों पर पाबंदी, क्या अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए पाकिस्तान आ रहे हैं डोनाल्ड ट्रंप?

Iran-US Peace Talks: इस्लामाबाद में अमेरिका और ईरान के बीच दूसरे दौर की शांति वार्ता की संभावना, सुरक्षा कारणों से रावलपिंडी में सभी परिवहन सेवाओं पर आने-जाने पर लगी रोक

LHQ vs QTG, PSL 2026 26th Match Live Score Update: नेशनल स्टेडियम कराची में लाहौर कलंदर्स बनाम क्वेटा ग्लैडिएटर्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट