IND vs NZ, ICC T20 World Cup 2021: न्यूजीलैंड के लिए खुशखबरी, भारत के खिलाफ मैच से पहले टीम में शामिल हुए घातक गेंदबाज एडम मिल्ने

इस बीच टीम इंडिया के लिए न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबले से पहले एक खतरे की घंटी बजी है. न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन के स्थान पर टीम में तेज गेंदबाज एडम मिल्ने को शामिल किया गया हैं. मिल्ने टीम में रिजर्व खिलाड़ी के रूप में शामिल थे लेकिन फर्ग्यूसन के चोटिल होने के बाद उन्हें टीम में मौका मिला है.

एडम मिल्ने (Photo Credits: Twitter)

मुंबई: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2021 (ICC T20 World Cup 2021) में टीम इंडिया (Team India) को अपने पहले मुकाबले में पाकिस्तान (Pakistan) के खिलाफ 10 विकेट से शर्मनाक हार झेलनी पड़ी. वर्ल्ड कप में 29 साल में पहली बार टीम इंडिया को पाकिस्तान के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा. टीम इंडिया का अगला मुकाबला न्यूजीलैंड (New Zealand) के खिलाफ 31 अक्टूबर को होना है. भारत के लिए ये मैच जीतना बहुत ही ज्यादा जरूरी है, क्योंकि इस मैच से ही सेमीफाइनल का सफर तय होगा. ICC T20 World Cup 2021: इस वजह से टी20 वर्ल्‍ड कप का हिस्‍सा बने हार्दिक पांड्या, चयनकर्ताओं ने कर दिया था रिजेक्ट

इस बीच टीम इंडिया के लिए न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबले से पहले एक खतरे की घंटी बजी है. न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन के स्थान पर टीम में  तेज गेंदबाज एडम मिल्ने को शामिल किया गया हैं. मिल्ने टीम में रिजर्व खिलाड़ी के रूप में शामिल थे लेकिन फर्ग्यूसन के चोटिल होने के बाद उन्हें टीम में मौका मिला है. मंगलवार को पाकिस्तान के खिलाफ मैच में मिल्ने प्लेइंग इलेवन का हिस्सा बनने वाले थे लेकिन आईसीसी से उन्हें चोटिल खिलाड़ी की जगह शामिल करने के लिए मंजूरी नहीं मिली थी.

आईपीएल 2021 में एडम मिल्ने मुंबई इंडियंस का हिस्सा था. एडम मिल्ने ने कहा था कि अगर पाकिस्तान के खिलाफ वह टीम का हिस्सा होते तो न्यूजीलैंड का प्रदर्शन और शानदार हो सकता था. पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड को पांच विकेट से हराया था. एडम मिल्ने ने कहा कि आईपीएल के दौरान जिस तरह की पिचें थी उस पर ध्यान दें तो तेज गेंदबाजों को अच्छी उछाल मिल रही थी इससे बल्लेबाजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था.

टीम इंडिया का अगला मुकाबला न्यूजीलैंड के खिलाफ 31 अक्टूबर को होना है. भारत के लिए ये मैच जीतना बहुत ही ज्यादा जरूरी है, क्योंकि इस मैच से ही सेमीफाइनल का सफर तय होगा. टीम इंडिया अपना तीसरा मैच अफगानिस्तान के साथ 3 नवंबर को खेला जाएगा. इसके अलावा टी20 वर्ल्ड कप में क्वॉलिफायर टीम के साथ 5 नवंबर और 8 नवंबर को मुकाबला खेलेगा. भारत के सभी मुकाबले भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे खेले जाएंगे.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट