क्रिकेट

IND vs NZ, ICC T20 World Cup 2021: दिनेश कार्तिक ने भारत और न्यूजीलैंड के मैच को लेकर दिया बड़ा बयान, कहीं यह बात

बता दें कि टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच आज दुबई में मुकाबला खेला जाएगा. अगले राउंड में पहुंचने के लिए भारत को ये मुकाबला हर हाल में जीतना जरूरी है, नहीं तो टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप से बाहर भी हो सकता है. ऐसे में भारत इस मैच को जीतकर एक शानदार वापसी करना चाहेगा. टीम इंडिया अपना तीसरा मैच अफगानिस्तान के साथ 3 नवंबर को खेला जाएगा.

IND vs NZ, ICC T20 World Cup 2021: दिनेश कार्तिक ने भारत और न्यूजीलैंड के मैच को लेकर दिया बड़ा बयान, कहीं यह बात
टीम इंडिया (Photo Credits: Twitter)

मुंबई: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2021 (ICC T20 World Cup 2021) में टीम इंडिया (Team India) की शुरुआत बेहद ही शर्मनाक रही और पहले मैच में पाकिस्तान (Pakistan) ने 10 विकेट से हरा दिया है. पाकिस्तान ने पहले मैच में भारत को और दूसरे मैच में न्यूजीलैंड (New Zealand) को शिकस्त दी हैं. इसी के साथ पाकिस्तान ने लगभग सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली हैं. टीम इंडिया का मुकाबला आज न्यूजीलैंड से होगा. टीम इंडिया के लिए ये मैच आसान नहीं होने वाला है, क्योंकि न्यूजीलैंड में कई मैच विनर खिलाड़ी हैं जो कड़ी टक्कर देंगे.  IND vs NZ, ICC T20 World Cup 2021: भारत और न्यूजीलैंड के बीच होगी कांटे की टक्कर, आज के मैच में बन सकते है ये बड़े रिकॉर्ड

इस बीच विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने भारत और न्यूजीलैंड मैच को बड़ा बयान है. कार्तिक ने कहा है कि दोनों टीमों के बीच ये मैच अब एक क्वार्टरफाइनल की तरह हो गया है. जो भी टीम इस मुकाबले को जीतेगी उस टीम के फाइनल में जाने के चांस बढ़ जाएंगे.

दिनेश कार्तिक ने भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबले को लेकर कहा कि ये टीम इंडिया के लिए क्वार्टरफाइनल की तरह है. अगर वो इस मुकाबले को जीत जाते हैं तो फिर उन्हें भी पता है कि चीजें आसान हो जाएंगी. मैं ये देखने के लिए काफी उत्साहित हूं कि भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ किस तरह का प्रदर्शन करती है.

टीम इंडिया के लिए ये मैच बेहद ही अहम होगा. सेमीफाइनल में पहुंचने के लिहाज से टीम इंडिया को ये मैच किसी भी हालत में जीतना जरूरी हैं. टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को कभी हरा नहीं पाया है. टी20 वर्ल्ड कप टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के साथ दो मैच खेंले है, जिसमें उसे दोनों में हार का सामना करना पड़ा है.

आज टीम इंडिया अगर न्यूजीलैंड को हरा देती हैं, तो इंडिया काम बेहद आसान हो जाएगा. फिर उसे अफगानिस्तान, स्कॉटलैंड और नामीबिया के खिलाफ मैच खेलना है. अगले 3 मुकाबले जीतकर टीम इंडिया सेमीफाइनल में अपनी जगह बना लेगी. ग्रुप की हर टीम को 5 मुकाबले खेलने हैं.

बता दें कि टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच आज दुबई में मुकाबला खेला जाएगा. अगले राउंड में पहुंचने के लिए भारत को ये मुकाबला हर हाल में जीतना जरूरी है, नहीं तो टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप से बाहर भी हो सकता है. ऐसे में भारत इस मैच को जीतकर एक शानदार वापसी करना चाहेगा.  टीम इंडिया अपना  तीसरा मैच अफगानिस्तान के साथ 3 नवंबर को खेला जाएगा. इसके अलावा टी20 वर्ल्ड कप में क्वॉलिफायर टीम के साथ 5 नवंबर और 8 नवंबर को मुकाबला खेलेगा. भारत के सभी मुकाबले भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे खेले जाएंगे.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 31, 2021 06:41 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).