IND vs NZ, ICC T20 World Cup 2021: टीम इंडिया के खिलाफ मुकाबले से पहले न्यूजीलैंड को लगा बड़ा झटका, मार्टिन गप्टिल हो सकता है बाहर

न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज लोकी फर्ग्युसन पहले से ही इंजरी की वजह से बाहर हो चुके हैं. फर्ग्युसन पिछले साल भी चोटिल रहे थे और ज्यादा नहीं खेल पाए थे. फर्ग्युसन की जगह टीम में एडम मिल्ने को मौका दिया गया है. अगर सलामी बल्लेबाज मार्टिन गप्टिल अगले मैच से बाहर होते हैं तो फिर टीम इंडिया को उसका फायदा मिल सकता है.

मार्टिन गप्टिल (Photo Credits: Twitter)

मुंबई: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप (ICC T20 World Cup 2021) में सभी मैच रोमांचक हो रहे हैं. अपने पहले मैच में न्यूज़ीलैण्ड (New Zealand) को पाकिस्तान के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा हैं. इस बीच टीम के लिए अब एक और बुरी खबर सामने आई है. टीम के सलामी बल्लेबाज मार्टिन गप्टिल (Martin Guptill) अगले मुकाबले से बाहर हो सकते हैं. न्यूजीलैंड का अगला मुकाबला टीम इंडिया (Team India) के साथ 31 अक्टूबर को खेला जाएगा. मार्टिल गप्टिल पाकिस्तान के खिलाफ मैच के दौरान इंजरी का शिकार हो गए थे. IND vs PAK, ICC T20 World Cup 2021: कप्तान विराट कोहली का बड़ा बयान, कहा- यह टूर्नामेंट की शुरुआत है, खतरे की घंटी बजाने की जरूरत नहीं

सलामी बल्लेबाज मार्टिन गप्टिल न्यूजीलैंड के सबसे अनुभवी बल्लेबाजों में से एक हैं. वो लंबे समय से टीम के लिए खेल रहे हैं. पाकिस्तान के खिलाफ गप्टिल महज 17 के स्कोर पर पवेलियन गए थे. इस दौरान हारिस रऊफ की गेंद पर वो इंजरी का भी शिकार हो गए. गेंद उनके पैर पर लगते हुए विकेटों में जा लगी और इसी वजह से वो थोड़ा लंगड़ाते हुए भी नजर आए थे.

बता दें कि इस बीच न्यूजीलैंड के हेड कोच गैरी स्टीड ने मैच के बाद मार्टिन गप्टिल की इंजरी को लेकर बड़ा बयान दिया हैं. उन्होंने कहा कि देखते हैं कि रात के बाद उनकी इंजरी कैसी रहती है. मैच के बाद वो थोड़े दिक्कत में जरूर नजर आए थे लेकिन चोट कितनी गहरी है ये जानने के लिए 24 से भी अधिक समय लग सकता हैं.

न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज लोकी फर्ग्युसन पहले से ही इंजरी की वजह से बाहर हो चुके हैं. फर्ग्युसन पिछले साल भी चोटिल रहे थे और ज्यादा नहीं खेल पाए थे. फर्ग्युसन की जगह टीम में एडम मिल्ने को मौका दिया गया है. अगर सलामी बल्लेबाज मार्टिन गप्टिल अगले मैच से बाहर होते हैं तो फिर टीम इंडिया को उसका फायदा मिल सकता है. बता दें कि टी20 विश्व कप 2021 में टीम इंडिया अपने दूसरे मुकाबले में न्यूजीलैंड के विरुद्ध मैदान पर उतरेगी. दोनों टीमें ग्रुप बी का हिस्सा हैं. भारत को अपने पहले मैच में पाकिस्तान के हाथों 10 विकेट से करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा था. टीम इंडिया के लिए ये मुकाबला बेहद ही अहम हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs SRH, TATA IPL 2026 1st Match Bengaluru Weather Update: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेले जाने वाले पहले मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें बेंगलुरू के मौसम का हाल

RCB vs SRH, TATA IPL 2026 1st Match Live Streaming: कल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा टूर्नामेंट का पहला रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मैच का लुफ्त

Virat Kohli Stats At M Chinnaswamy Stadium: एम चिन्नास्वामी में कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, आंकड़े देखकर दंग रह जाएंगे आप

Quetta Gladiators vs Karachi Kings, PSL 2026 Match Live Score Update: लाहौर में क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम कराची किंग्स के बीच खेला जा रहा है दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट