धोनी-धोनी चिल्ला रहे थे फैंस, आगे माही ने जो किया उससे दुश्मन भी हो जाएंगे उनके मुरीद, देखें वीडियो
आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 के 18वें मुकाबले में गुरूवार यानि 13 जून को नाटिंघम (Nottingham) के ट्रेंट ब्रिज स्टेडियम (Trent Bridge Cricket Ground) में भारत बनाम न्यूजीलैंड (India vs New Zealand) का मुकाबला लगातार हो रही बारिश की वजह से रद्द कर दिया गया.
IND vs NZ, ICC Cricket World Cup 2019: आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 के 18वें मुकाबले में गुरूवार यानि 13 जून को नॉटिंघम (Nottingham) के ट्रेंट ब्रिज स्टेडियम (Trent Bridge Cricket Ground) में भारत बनाम न्यूजीलैंड (India vs New Zealand) का मुकाबला लगातार हो रही बारिश की वजह से रद्द कर दिया गया. बता दें कि कल के मैच में लगातार हो रही बारिश की वजह से टॉस भी नहीं हो पाया.
इसी दौरान भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एवं वर्तमान में टीम इंडिया की बल्लेबाजी के स्तंभ महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) कुछ देर के लिए ड्रेसिंग रूम (Dressing Room) के बालकनी में आकर मौसम का मुआयना किया. इस दौरान स्टेडियम (Stadium) में मौजूद दर्शक धोनी को देखकर काफी उत्साहित हुए और उनका नाम लेकर धोनी का उत्सावर्धन भी किया.
Never disappoints his Fan!💙🇮🇳 @msdhoni #DhoniAtCWC19 #CWC19 pic.twitter.com/7XKof9YBlV
— MS Dhoni Fans Official (@msdfansofficial) June 13, 2019
बता दें भारतीय टीम का अगला मुकाबला 16 जून को चिर प्रतिद्वंदी देश पाकिस्तान (Pakistan) के साथ है. दोनों ही टीमें इस हाई वोल्टेज मुकाबले के लिए जीतोड़ मेहनत भी कर रही हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 14, 2019 04:19 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

