क्रिकेट

IND vs NZ, ICC Cricket World Cup 2019: न्यूजीलैंड के खिलाफ इस आक्रामक बल्लेबाज को मौका दे सकती है टीम इंडिया, देखें संभावित 11 सदस्यीय टीम

आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 के 18वें मुकाबले में 13 जून को भारतीय टीम का सामना अबतक इस टूर्नामेंट में टॉप पर चल रही न्यूजीलैंड (New Zealand) के साथ है. भारत बनाम न्यूजीलैंड का यह मैच नॉटिंघम (Nottingham) के ट्रेंट ब्रिज स्टेडियम (Trent Bridge Cricket Ground) में खेला जाएगा.

IND vs NZ, ICC Cricket World Cup 2019: न्यूजीलैंड के खिलाफ इस आक्रामक बल्लेबाज को मौका दे सकती है टीम इंडिया, देखें संभावित 11 सदस्यीय टीम
भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी (Photo Credit: Twitter)

IND vs NZ, ICC Cricket World Cup 2019: आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 के 18वें मुकाबले में 13 जून को भारतीय टीम का सामना अबतक इस टूर्नामेंट में टॉप पर चल रही न्यूजीलैंड (New Zealand) के साथ है. भारत बनाम न्यूजीलैंड का यह मैच नॉटिंघम (Nottingham) के ट्रेंट ब्रिज स्टेडियम (Trent Bridge Cricket Ground) में खेला जाएगा. बता दें कि अबतक दोनों ही टीमें इस टूर्नामेंट में एक भी मैच नहीं हारी हैं. ऐसे में जब दोनों टीमें आमने- सामने होंगी तो मुकाबला दिलचस्प होने की उम्मीद है.

भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन पिछले मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए घायल हो गए थे. जिसके वजह से ऐसी खबर आ रही है की वह आगामी तीन मैचों के लिए टीम से बाहर रहेंगे और आराम करेंगे. ऐसे में धवन की जगह न्यूजीलैंड के खिलाफ के एल राहुल (K. L. Rahul), रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के साथ पारी की शुरुआत करते हुए देखे जा सकते हैं.

यह भी पढ़ें- ICC Cricket World Cup 2019: चोट के चलते टीम से बाहर हुए शिखर धवन का छलका दर्द, किया ये इमोशनल ट्वीट

मध्यक्रम का कमान कप्तान कोहली, महेंद्र सिंह धोनी, केदार जाधव और नंबर चार पर युवा बल्लेबाज रिषभ पंत पर रहेगा. ऑलराउंडर की भूमिका में हार्दिक पंड्या टीम में रहेंगे. वहीं तेज गेंदबाजी की कमान जसप्रीत बुमराह और भुनेश्वर कुमार के हाथों में रहेगी. स्पिन जोड़ी के रूप में कुलदीप यादव और यजुवेंद्र चहल टीम की अगुवाई करते हुए देखें जा सकते हैं.

संभावित टीम इस प्रकार है-

रोहित शर्मा, के एल राहुल, विराट कोहली (कप्तान), रिषभ पंत, एमएस धोनी (विकेटकीपर), केदार जाधव, हार्दिक पंड्या, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 12, 2019 03:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).