IND vs NZ 3rd T20: आज खेला जाएगा टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच महामुकाबला, आज के मैच में बन सकते है ये बड़े रिकॉर्ड

आज तीसरा और आखिरी टी20 मैच 21 नवंबर को कोलकाता में होगा. टी20 सीरीज के बाद टेस्ट सीरीज खेली जाएगी. जिसका पहला मैच 25 नवम्बर से कानपुर में शुरू होगा. वहीं दूसरा टेस्ट मैच 3 दिसम्बर से मुंबई में होगा.

भारत बनाम न्यूजीलैंड टी20 सीरीज (Photo Credits: IANS)

मुंबई: आज टीम इंडिया (Team India) और न्यूजीलैंड (New Zealand) के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज (T20 Series) का तीसरा और आखिरी मुकाबला कोलकाता में खेला जाएगा. रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को औपचारिक रूप से विराट कोहली (Virat Kohli) की जगह न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की श्रृंखला के लिए भारतीय टी20 टीम का नया कप्तान चुना गया. जयपुर और रांची में खेले गए टी20 मुकाबले में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को हराकर कर सीरीज पर कब्ज़ा कर लिया हैं. IND vs NZ 3rd T20, Live Cricket Streaming Online: कब, कहां और कैसे देखें टीम इंडिया और न्यूजीलैंड की लाइव स्ट्रीमिंग और लाइव टेलिकास्ट

आज के मुकाबले में रोहित शर्मा और केएल राहुल एक बार फिर सलामी बल्लेबाजी का भूमिका निभाते नजर आएंगे. ये दोनों बल्लेबाज लंबे समय से भारत के लिए अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. वहीं नंबर 3 के लिए ईशान किशन बल्लेबाजी करते दिखाई देंगे हैं. चौथे नंबर श्रेयस अय्यर की मौका मिल सकता हैं.

टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच अब तक कुल 19 टी20 मुकाबले खेले गए हैं. जिसमें न्यूजीलैंड ने 9 मुकाबले जीते हैं. वहीं, टीम इंडिया को भी 10 मुकाबलो में जीत मिली हैं. टी20 में इंडिया का पलड़ा भारी रहा है. युवा खिलाड़ी ऋतुराज गायकवाड़ और आवेश खान को प्लेइंग इलेवन में मौका मिल सकता है.

रिकॉर्ड पर एक नजर-

रोहित शर्मा टी20 में 150 छक्के पूरे करने के लिए 3 छक्के की जरूरत हैं.

मार्टिन गप्टिल को मिशेल मार्श (627) से आगे निकलने के लिए 31 रनों की जरूरत है.

रोहित शर्मा को विराट कोहली (29) से आगे जाने के लिए एक 50+ स्कोर की जरूरत है.

टिम सीफर्ट को टी20 क्रिकेट में 2,500 रन पूरे करने के लिए 10 रन चाहिए.

केएल राहुल को टी20 मैचों में 500 चौकों तक पहुंचने के लिए दो चौकों की जरूरत हैं.

टी20 मैचों में 50 छक्के पूरे करने के लिए वेंकटेश अय्यर को चाहिए पांच छक्के की जरूरत हैं.

मार्क चैपमैन को टी20 मैचों में 2000 रनों तक पहुंचने के लिए 72 रनों की जरूरत है.

ग्लेन फिलिप्स ने इस साल 1376 टी20 रन बनाए हैं, जो 2021 में किसी भी खिलाड़ी द्वारा बनाए गए तीसरे सबसे ज्यादा रन हैं.

ऋषभ पंत और श्रेयस अय्यर दोनों को टी20 में 50 चौके पूरे करने के लिए छह चौकों की जरूरत है.

युजवेंद्र चहल को जसप्रीत बुमराह (66) से आगे निकलने और टी20 में टीम इंडिया के लिए सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बनने के लिए चार विकेट की जरूरत है.

आज तीसरा और आखिरी टी20 मैच 21 नवंबर को कोलकाता में होगा. टी20 सीरीज के बाद टेस्ट सीरीज खेली जाएगी. जिसका पहला मैच 25 नवम्बर से कानपुर में शुरू होगा. वहीं  दूसरा टेस्ट मैच 3 दिसम्बर से मुंबई में होगा.

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs LSG, IPL 2026 24th Match Scorecard: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 5 विकेट से हराया, विराट कोहली और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RCB vs LSG, IPL 2026 23rd Match Live Score Update: चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs LSG, IPL 2026 23rd Match Key Players To Watch Out: आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन दिग्गज खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

RCB vs LSG, IPL 2026 23rd Match Live Toss And Scorecard: चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड