IND vs NZ 2rd Test: कल से शुरू होगा टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच महामुकाबला, दूसरे टेस्ट में बन सकते है ये बड़े रिकॉर्ड

युवा विकेटकीपर बल्लेबाज श्रीकर भरत को मौका मिल सकता है. न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में ऋषभ पंत को भी आराम दिया गया है. तेज गेंदबाजों के तौर पर मोहम्मद सिराज और उमेश यादव को टीम में मौका मिल सकता हैं. पिछले मैच में खराब प्रदर्शन करने वाले ईशांत शर्मा को आराम दिया जा सकता हैं.

टीम इंडिया (Photo Credits: Instagram)

मुंबई: कल से टीम इंडिया (Team India) और न्यूजीलैंड (New Zealand) के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज (Test Series) का दूसरा और आखिरी मुकाबला मुंबई (Mumbai) में खेलेगी. कानपुर टेस्ट (Kanpur Test) ड्रॉ हो गया था. लेकिन दूसरे टेस्ट में खुद कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) टीम में वापसी कर रहे हैं. ऐसे में दूसरे टेस्ट में टीम इंडिया अपने प्लेइंग इलेवन में कुछ बड़े बदलाव कर सकती हैं. दूसरे टेस्ट में विराट कोहली की वापसी से टीम का मनोबल और बढ़ जाएगा. IND vs NZ 2nd Test: टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच दूसरे टेस्ट मैच को लेकर पूर्व खिलाड़ी आकाश चोपड़ा ने की बड़ी भविष्यवाणी, कहीं यह बात

टीम इंडिया और न्यूजीलैंड की टीम टेस्ट क्रिकेट में अबतक 62 बार आमने-सामने हुई है. इस दौरान टीम इंडिया ने टेस्ट क्रिकेट में न्यूजीलैंड को अबतक 21 मुकाबलों में हराया है, वहीं न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया को 13 मुकाबलों में मात दी है. इसके अलावा दोनों टीमों के 27 मैच ड्रा रहे हैं. टीम इंडिया का पलड़ा न्यूजीलैंड के खिलाफ हमेशा भारी रहा है.

दूसरे टेस्‍ट में भी टीम इंडिया तीन स्पिनर्स के साथ मैदान में उतर सकती है. रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल और रविचंद्रन अश्विन को मौका मिलेगा. टेस्‍ट में रविंद्र जडेजा का बल्‍लेबाज के रूप में शानदार औसत है. टीम इंडिया का रिकॉर्ड वानखेड़े स्टेडियम में बेहतरीन हैं. युवा विकेटकीपर बल्लेबाज श्रीकर भरत को मौका मिल सकता है. न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में ऋषभ पंत को भी आराम दिया गया है. तेज गेंदबाजों के तौर पर मोहम्मद सिराज और उमेश यादव को टीम में मौका मिल सकता हैं. पिछले मैच में खराब प्रदर्शन करने वाले ईशांत शर्मा को आराम दिया जा सकता हैं.

रिकॉर्ड पर एक नजर-

तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा को जहीर खान (311) से आगे निकलने के लिए 1 विकेट की जरूरत है

अजिंक्य रहाणे को टेस्ट में 100 कैच पूरे करने के लिए 3 कैच की जरूरत हैं.

शुभमन गिल टेस्ट क्रिकेट में 500 रन पूरे करने से 33 रन की जरूरत हैं.

हेनरी निकोल्स को टेस्ट में 250 चौके पूरे करने के लिए 5 चौकों की जरूरत है.

टिम साउदी को क्रिकेट के सभी फॉरमेट में 150 कैच पूरे करने के लिए 4 कैच की जरूरत है.

रॉस टेलर को क्रिकेट के सभी फॉरमेट में 350 कैच तक पहुंचने के लिए 6 कैच की जरूरत है.

टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग इलेवन:

शुभमन गिल, मयंक अग्रवाल, विराट कोहली (कप्तान), श्रेयस अय्यर, अजिंक्य रहाणे (उपकप्तान), श्रीकर भरत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, आर अश्विन, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव.

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 181 रनों का टारगेट, कैमरून ग्रीन ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Live Score Update: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Live Toss And Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड