क्रिकेट

IND vs NZ 1st Test Match Day 2: टीम इंडिया 165 रन पर ऑल आउट, लंच तक न्यूजीलैंड ने बनाए बिना किसी नुकसान के 17 रन

भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच जारी पहले टेस्ट मैच में कीवी टीम ने दूसरे दिन भारतीय टीम को पहली पारी में 68.1 ओवर में ऑल आउट करते हुए लंच तक अपनी पहली पारी में बिना किसी नुकसान के 17 रन बनाए हैं. टीम के लिए टॉम लाथम 26 गेंद में 11 और टॉम ब्लंडल 22 गेंद में एक चौका की मदद से छह रन बनाकर खेल रहे हैं.

IND vs NZ 1st Test Match Day 2: टीम इंडिया 165 रन पर ऑल आउट, लंच तक न्यूजीलैंड ने बनाए बिना किसी नुकसान के 17 रन
भारत बनाम न्यूजीलैंड (Photo Credits: Twitter/ICC)

India vs New Zealand 1st Test Match Day 2: भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच जारी पहले टेस्ट मैच में कीवी टीम ने दूसरे दिन भारतीय टीम को पहली पारी में 68.1 ओवर में ऑल आउट करते हुए लंच तक अपनी पहली पारी में बिना किसी नुकसान के 17 रन बनाए हैं. टीम के लिए टॉम लाथम 26 गेंद में 11 और टॉम ब्लंडल 22 गेंद में एक चौका की मदद से छह रन बनाकर खेल रहे हैं. भारत के लिए अबतक तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने चार ओवर की गेंदबाजी की है, वहीं इशांत शर्मा और मोहम्मद शमी ने क्रमशः तीन और एक ओवर की गेंदबाजी की है. बता दें कि बुमराह ने अबतक जहां 11 रन खर्च किए हैं, वहीं इशांत शर्मा ने महज एक और मोहम्मद शमी ने पांच रन खर्च किए हैं.

इससे पहले आज भारत के लिए कल के नाबाद बल्लेबाज उपकप्तान अजिंक्य रहाणे और विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत बल्लेबाजी के लिए मैदान में आए. पंत जहां अपने व्यक्तिगत स्कोर में नौ रन का इजाफा करके एजाज पटेल के हाथों रन आउट हुए, वहीं उपकप्तान अजिंक्य रहाणे अपने 23वें अर्द्धशतक से महज चार रन से चूक गए. रहाणे पहली पारी में 138 गेदों का सामना कर पांच चौके की मदद से 46 रन बनाकर टिम साउथी का शिकार बनें. इन खिलाड़ियों के अलावा रविचंद्रन अश्विन ने शून्य, इशांत शर्मा ने पांच, मोहम्मद शमी ने 21 रन बनाए. जसप्रीत बुमराह तीन गेंद में बिना खाता खोले नाबाद रहे.

यह भी पढ़ें- IND vs NZ 1st Test Match 2020: रॉस टेलर ने रचा इतिहास, क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में 100 मैच खेलने वाले बनें पहले खिलाड़ी

न्यूजीलैंड के लिए पहली पारी में तेज गेंदबाज गेंदबाज टिम साउथी ने जहां 20.1 ओवर की गेंदबाजी करते हुए 49 रन खर्च कर चार सफलता प्राप्त की, वहीं अपना डेब्यू टेस्ट मैच खेल रहे तेज गेंदबाज काइल जैमिसन ने 16 ओवर की गेंदबाजी करते हुए 39 रन खर्च कर चार सफलता प्राप्त की. इन गेदबाजों के अलावा टीम के लिए ट्रेंट बोल्ट ने एक विकेट झटका, वहीं एजाज पटेल ने भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को रन आउट किया.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 22, 2020 07:00 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).