IND vs NZ 1st Test Day 1: पहले दिन का खेल खत्म होने तक टीम इंडिया ने बनाए 258/4, श्रेयस अय्यर और रविंद्र जडेजा अर्धशतक जड़कर क्रीज पर मौजूद

इससे पहले, चाय के समय तक भारतीय टीम के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर (55 गेंदों में 17 रन बनाकर) और रवींद्र जडेजा (13 गेंदों में 6) के साथ 56 ओवरों में चार विकेट गंवाकर टीम के खाते में 154 रन जोड़े. लंच ब्रेक के बाद छठी गेंद पर जैमीसन ने दूसरे विकेट के लिए 61 रन की साझेदारी को खत्म करते हुए शुभमन गिल को आउट कर दिया.

रविंद्र जडेजा (Photo Credits: Twitter/BCCI)

कानपुर: भारत (India) और न्यूजीलैंड (New Zealand) के बीच टेस्ट सीरीज (Test Series) शुरू हो चुकी है. पहला टेस्ट यहां कानपुर (Kanpur) के ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेला जा रहा है. टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए भारत ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक 84 ओवरों में चार विकेट के नुकसान पर 258 रन बना लिए. टीम की ओर से श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) (75) और रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) (50) अर्धशतक लगाकर, क्रीज पर जमे हुए हैं. दोनों के बीच 208 गेंदों में 113 रनों की साझेदारी हो चुकी है. वहीं, न्यूजीलैंड की ओर से काइल जैमीसन (Kyle Jamieson) ने तीन सफलताएं अपने नाम कीं. वहीं, टिम साउदी (Tim Southee) को एक विकेट मिला. IND vs NZ 1st Test: डेब्यू मैच में युवा बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने मचाया कोहराम, अजिंक्य रहाणे की मुसीबतें बढ़ी

तीसरे सत्र में श्रेयस अय्यर और रवींद्र जडेजा ने शानदार बल्लेबाजी की और बिना विकेट गंवाए 28 ओवरों में 102 रन टीम के खाते में जोड़े. न्यूजीलैंड का कोई भी गेंदबाज भारत की बढ़ती साझेदारी को तोड़ने में असफल साबित हुई.

इससे पहले, चाय के समय तक भारतीय टीम के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर (55 गेंदों में 17 रन बनाकर) और रवींद्र जडेजा (13 गेंदों में 6) के साथ 56 ओवरों में चार विकेट गंवाकर टीम के खाते में 154 रन जोड़े. लंच ब्रेक के बाद छठी गेंद पर जैमीसन ने दूसरे विकेट के लिए 61 रन की साझेदारी को खत्म करते हुए शुभमन गिल को आउट कर दिया. हालांकि जैमीसन ने पुजारा और अजिंक्य रहाणे को भी परेशान किया, लेकिन दोनों ने उनके 34वें ओवर में एक-एक चौका लगाया.

37वें ओवर में फिर रहाणे और चेतेश्वर पुजारा ने एक-एक चौका लगाया. लेकिन अगले ओवर में, टिम साउदी ने चेतेश्वर पुजारा को आउट कर वापस पवेलियन भेज दिया. पुजारा के आउट होने के बाद, रहाणे ने ऑफ साइड में कुछ बाउंड्री लगाई.

क्रीज पर बल्लेबाजी करने उतरे शुभमन गिल (87 गेंदों में नाबाद 52) के अर्धशतक के साथ बृहस्पतिवार को ग्रीन पार्क स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट के पहले दिन लंच तक भारतीय टीम ने एक विकेट गंवाकर 82 रन का स्कोर खड़ा कर दिया था. वहीं, दूसरी ओर गिल का साथ देते हुए उपकप्तान चेतेश्वर पुजारा ने 61 गेंदों में नाबाद 15 रन की पारी खेली हैं.

न्यूजीलैंड के गेंदबाज काइल जैमीसन ने अपना पहला विकेट लिया, जिसमें उन्होंने मयंक अग्रवाल (13) को आउट किया. मयंक अग्रवाल जैमीसन की गेंद में विकेट कीपर टॉम ब्लंडेल को कैच थमा बैठे.

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 148 रनों का टारगेट, कॉर्बिन बॉश ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Live Score Update: ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Live Toss And Scorecard: ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? ईडन गार्डन्स स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट