IND vs NZ 1st T20I: आज के मुकाबले में बन सकते हैं ये बड़े रिकॉर्ड, सूर्यकुमार यादव के पास इतिहास रचने का सुनहरा मौका

बता दें कि टीम इंडिया और न्यूजीलैंड की टीम टी20 में 22 बार आमने सामने हुई है. 12 बार टीम इंडिया को जीत मिली है, वहीं 9 बार न्यूजीलैंड ने बाजी मारी है. एक मुकाबला टाई रहा था. अपने घर में टीम इंडिया ने पांच बार और न्यूजीलैंड ने चार बार जीत हासिल की है. वहीं घर से बाहर टीम इंडिया ने सात बार और न्यूजीलैंड ने तीन बार जीत दर्ज की है.

सूर्यकुमार यादव ( Photo Credit: Twitter)

मुंबई: वनडे सीरीज (ODI Series) में 3-0 से वाइट वाश करने के बाद अब टीम इंडिया (Team India) अब न्यूजीलैंड (New Zealand) के खिलाफ आज से टी-20 सीरीज (T20 Series) के लिए मैदान में उतरेगी. टीम इंडिया की कमान दिग्गज आलराउंडर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) की हाथों में होगी, वहीं मिशेल सेंटनर (Mitchell Santner) न्यूजीलैंड टीम का नेतृत्व करेंगे. दोनों ही टीमें सीनियर खिलाड़ी की गैरमौजूदगी में मैदान में उतरेगी.

टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच पहला टी20 मुकाबला आज शाम 7 बजे रांची में खेला जाएगा. टीम इंडिया में नियमित कप्तान रोहित शर्मा, दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली जैसे सितारे नहीं होंगे, वहीं न्यूजीलैंड की टीम में भी केन विलियमसन, ट्रेंट बोल्ट और टिम साउदी जैसे खिलाड़ी नहीं होंगे. टी-20 सीरीज में दोनों टीमों के बीच हाईवोल्टेज मुकाबला देखने को मिल सकता है. IND vs NZ 1st T20I: टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, इन धुरंधरों पर होगी सबकी निगाहें

हेड टू हेड आंकड़े

बता दें कि टीम इंडिया और न्यूजीलैंड की टीम टी20 में 22 बार आमने सामने हुई है. 12 बार टीम इंडिया को जीत मिली है, वहीं 9 बार न्यूजीलैंड ने बाजी मारी है. एक मुकाबला टाई रहा था. अपने घर में टीम इंडिया ने पांच बार और न्यूजीलैंड ने चार बार जीत हासिल की है. वहीं घर से बाहर टीम इंडिया ने सात बार और न्यूजीलैंड ने तीन बार जीत दर्ज की है.

आज के मैच में बन सकते हैं ये बड़े रिकॉर्ड

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में हार्दिक पांड्या को 150 विकेट पूरे करने के लिए एक और विकेट की जरूरत हैं.

टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सूर्यकुमार यादव को 150 चौकों तक पहुंचने के लिए आठ चौकों की जरूरत है.

टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में ग्लेन फिलिप्स 100 चौके लगाने से छह चौके दूर हैं.

ईशान किशन को क्रिकेट के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 50 छक्के पूरे करने के लिए चार छक्कों की आवश्यकता है.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वाशिंगटन सुंदर को 50 विकेट पूरे करने के लिए 2 विकेट की जरूरत हैं.

फिन एलेन को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 50 छक्के लगाने के लिए चार छक्कों की जरूरत है.

टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में युजवेंद्र चहल को घर में 50 विकेट हासिल करने के लिए दो विकेट चाहिए.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेवोन कॉनवे को 50 छक्के पूरे करने के लिए 4 छक्कों की आवश्यकता है.

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Live Score Update: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Narendra Modi Stadium Pitch Report: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आज मुंबई इंडियंस के बल्लेबाजों की आएगी आंधी या गुजरात टाइटंस के गेंदबाजों का होगा कहर, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Preview: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आज गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Ahmedabad Weather Update: अहमदाबाद में आज बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पूरे मुकबले का लुफ्त, यहां जानें मौसम का हाल