क्रिकेट

IND vs NZ 1st T20 Match 2020: चौथी बार टीम इंडिया ने 200 का आंकड़ा पार कर फतह किया मैदान, विराट सेना ने बनाए और भी कई बड़े रिकॉर्ड

भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच ऑकलैंड के ईडन पार्क स्टेडियम में खेले गए पहले T20 मुकाबले में मेहमान टीम ने भारत ने न्यूजीलैंड को छह विकेट से मात देते हुए पांच मैचों की T20 श्रृंखला में 1-0 की बढ़त बना ली है. बता दें कि न्यूजीलैंड द्वारा दिए गए 204 रन के लक्ष्य को भारतीय टीम ने 19 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर प्राप्त कर लिया.

IND vs NZ 1st T20 Match 2020: चौथी बार टीम इंडिया ने 200 का आंकड़ा पार कर फतह किया मैदान, विराट सेना ने बनाए और भी कई बड़े रिकॉर्ड
भारत बनाम न्यूजीलैंड (Photo Credits: IANS)

India vs New Zealand 1st T20 Match 2020: भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच ऑकलैंड (Auckland) के ईडन पार्क स्टेडियम (Eden Park Stadium) में खेले गए पहले T20 मुकाबले में मेहमान टीम भारत ने न्यूजीलैंड को छह विकेट से मात देते हुए पांच मैचों की T20 श्रृंखला में 1-0 की बढ़त बना ली है. बता दें कि न्यूजीलैंड द्वारा दिए गए 204 रन के लक्ष्य को भारतीय टीम ने 19 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर प्राप्त कर लिया. टीम के लिए सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल ने जहां 27 गेंद में चार चौके और तीन छक्के की मदद से 56 रन की अर्द्धशतकीय पारी खेली, वहीं मध्यक्रम के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने 29 गेंद में पांच और तीन छक्के की मदद से 58 रन की नाबाद अर्द्धशतकीय पारी खेली. मैच के दौरान कई प्रमुख रिकॉर्ड्स बनें जो इस प्रकार हैं-

1- कीवी स्पिन गेंदबाज मिचेल सेंटनर आज भारतीय सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा का विकेट लेते हुए अपने T20 इंटरनेशनल क्रिकेट करियर का 50 विकेट पूरा किया. इसके साथ वह T20 क्रिकेट में 50 विकेट लेने वाले न्यूजीलैंड के तीसरे खिलाड़ी बनें.

2- सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल ने आज अपने T20 इंटरनेशनल क्रिकेट करियर का 10वां अर्द्धशतक लगाया. इसके साथ वह भारत के लिए 10 या उससे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाले चौथे खिलाड़ी बन गए हैं.

यह भी पढ़ें- IND vs NZ 1st T20 Match 2020: श्रेयस अय्यर और राहुल के तूफान के आगे ढही कीवी टीम, टीम इंडिया ने 1-0 से सीरीज में बनाई बढ़त

3- न्यूजीलैंड के लिए आज हामिश बैनेट ने अपना डेब्यू मैच खेला. बैनेट न्यूजीलैंड के लिए डेब्यू करने वाले 83वें खिलाड़ी बन चुके हैं.

4- टीम इंडिया ने आज चौथी बार 200 प्लस से ज्यादा रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए कामयाबी हासिल की.

5- भारत और न्यूजीलैंड की टीम ने T20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अबतक 12 मैच खेले हैं. जिसमें से न्यूजीलैंड ने आठ और भारत ने चार सफलता प्राप्त की है.

6- टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच न्यूजीलैंड में अबतक छह T20 इंटरनेशनल क्रिकेट मैच खेले गए हैं, जिसमें न्यूजीलैंड ने चार और भारत ने दो बार सफलता प्राप्त की है.

बता दें कि टीम इंडिया के मध्यक्रम के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को 58 रनों की नाबाद अर्द्धशतकीय पारी के लिए 'मैन ऑफ द मैच' दिया गया है. अय्यर ने अपनी यह उम्दा पारी महज 29 गेंद में पांच चौके और तीन छक्के की मदद से खेली.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 24, 2020 04:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).