IND vs NZ 1st Test: टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर इरफान पठान ने केन विलियमसन को लेकर दिया बड़ा बयान, यहां पढ़ें पूरी खबर

पठान ने स्टार स्पोर्ट्स के एक शो में कहा, "अगर हम दो टेस्ट मैचों की सीरीज की बात करें तो टीम इंडिया को विलियमसन ही चुनौती दे सकते हैं, क्योंकि वह एक शानदार क्रिकेटर हैं और टेस्ट में वह बेहतरीन प्रदर्शन करते हैं."

केन विलियमसन (Photo Credits: Facebook)

मुंबई: टी20 सीरीज (T20 Series) जीतने के बाद भारत (India) की नजर न्यूजीलैंड (New Zealand) के खिलाफ गुरुवार से शुरू हो रहे टेस्ट सीरीज (Test Series) जीतने पर होगी. इस पर भारत के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान (Irfan Pathan) का मानना है कि अगर कोई भारतीय टीम को चुनौती दे सकता है तो वह केन विलियमसन (Kane Williamson) हैं. उन्होंने कहा कि दूसरे टेस्ट की मेजबानी करने वाले वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Stadium) की पिच मेजबान टीम के लिए एक और चुनौती साबित हो सकती है. भारत में विलियमसन ने 13 पारियों में 35.46 की औसत से केवल 461 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और तीन अर्धशतक शामिल हैं. IND vs NZ Test Series 2021: न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया के दिग्गज गेंदबाज आर अश्विन बना सकते हैं कई बड़े रिकॉर्ड

पठान ने स्टार स्पोर्ट्स के एक शो में कहा, "अगर हम दो टेस्ट मैचों की सीरीज की बात करें तो टीम इंडिया को विलियमसन ही चुनौती दे सकते हैं, क्योंकि वह एक शानदार क्रिकेटर हैं और टेस्ट में वह बेहतरीन प्रदर्शन करते हैं."

उन्होंने आगे कहा, "लेकिन, भारतीय टीम के लिए दूसरी सबसे बड़ी चुनौती मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेलना होगा, क्योंकि वह पिच न्यूजीलैंड के क्रिकेटरों के लिए भी बहुत उपयुक्त साबित होगी क्योंकि यहां उछाल देखने को मिलेगा. वहीं, भारतीय गेंदबाजों यहां चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा."

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 181 रनों का टारगेट, कैमरून ग्रीन ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Live Score Update: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Live Toss And Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड