क्रिकेट

IND vs NZ 1st ODI Match 2020: श्रेयस अय्यर ने जड़ा अपने इंटरनेशनल क्रिकेट करियर का पहला शतक

भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच हेमिल्टन के सेडन पार्क स्टेडियम में खेले जा रहे पहले वनडे मुकाबले में भारतीय टीम के मध्यक्रम के युवा स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपने वनडे क्रिकेट करियर का पहला शतक पूरा कर लिया है.

IND vs NZ 1st ODI Match 2020: श्रेयस अय्यर ने जड़ा अपने इंटरनेशनल क्रिकेट करियर का पहला शतक
श्रेयस अय्यर (Photo Credits: Twitter/BCCI)

India vs New Zealand 1st ODI Match 2020: भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच हेमिल्टन (Hamilton) के सेडन पार्क (Seddon Park) स्टेडियम में खेले जा रहे पहले वनडे मुकाबले में भारतीय टीम के मध्यक्रम के युवा स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपने वनडे क्रिकेट करियर का पहला शतक पूरा कर लिया है. श्रेयस अय्यर ने अपनी इस शतकीय पारी के दौरान 101 गेदों का सामना करते हुए 11 चौके और एक छक्का लगाया. श्रेयस अय्यर के साथ मैदान में फिलहाल विकेटकीपर बल्लेबाज लोकेश राहुल (K. L. Rahul) 42 गेंद में चार छक्के की मदद से 50 रन बनाकर खेल रहे हैं. टीम का स्कोर 42.5 ओवर के बाद तीन विकेट के नुकसान पर 276 रन है.

बात करें आज के मुकाबले के बारे में तो कीवी कप्तान टॉम लाथम (Tom Latham) ने टॉस जीतकर पहले भारत को बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया. भारतीय टीम के लिए पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) और मयंक अग्रवाल (Mayank Agarwal) ने अपने वनडे क्रिकेट करियर का आगाज करते हुए पारी की शुरुआत की. पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) 21 गेंद में तीन चौके की मदद से 20 और मयंक अग्रवाल (Mayank Agarwal) 31 गेंद में छह चौके की मदद से 32 रन बनाकर आउट हुए.

यह भी पढ़ें- Ind vs NZ 2020: टीम इंडिया के धाकड़ बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने कप्तान कोहली को लेकर दिया बड़ा बयान

इन बल्लेबाजों के अलावा कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) 63 गेंद में छह चौके की मदद से 51 रन की अर्द्धशतकीय पारी खेलकर आउट हुए. बता दें कि कोहली ने आज अपने वनडे क्रिकेट करियर का 58वां अर्द्धशतक लगाया. कीवी टीम के लिए अबतक तेज गेंदबाज टिम साउदी, ईश सोढी और ऑलराउंडर खिलाड़ी कोलिन डी ग्रांडहोम ने क्रमशः एक-एक सफलता प्राप्त की है.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 05, 2020 10:46 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).