IND vs IRE, 2nd T20I Match Scorecard: बेलफास्ट में आयरलैंड ने टीम इंडिया के सामने रखा 155 रनों का लक्ष्य, हैरी टेक्टर ने खेली शानदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

इस रोमांचक मुकाबले में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी आयरलैंड की टीम का आगाज निराशाजनक रहा और महज 21 रन के स्कोर पर टीम के दोनों सलामी बल्लेबाज पवेलियन लौट गए. इसके बाद हैरी टेक्टर और कप्तान लोर्कन टकर ने मिलकर पारी को संभाला और टीम का स्कोर 48 रन तक लेकर गए.

भारत बनाम आयरलैंड (Photo Credit: X Formerly Twitter)

India National Cricket Team vs Ireland National Cricket Team, 2nd T20I Match Scorecard Update: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम आयरलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच दो मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा और आखिरी मुकाबला आज यानी 28 जून को बेलफास्ट (Belfast) के सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब (Civil Service Cricket Club) में खेला जा रहा हैं. पहले टी20 मुकाबले में आयरलैंड की टीम ने भारत को 34 रन से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली थी. अब भारतीय टीम सीरीज बराबर करने के इरादे से मैदान में उतरी है, जबकि आयरलैंड की नजरें लगातार दूसरी जीत के साथ सीरीज अपने नाम करने पर हैं. इस सीरीज में भारत की कप्तानी श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) कर रहे हैं, जबकि आयरलैंड की कमान लॉर्कन टकर (Lorcan Tucker) के हाथों में है. यह भी पढ़ें: IND vs IRE, 2nd T20I Match Preview: आज बेलफास्ट में खेला जाएगा भारत बनाम आयरलैंड के बीच दूसरा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट, वेदर रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स

भारत और आयरलैंड के बीच अब तक कुल 9 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान भारतीय टीम का पलड़ा भारी रहा है. भारत ने 8 मुकाबलों में जीत दर्ज की है, जबकि आयरलैंड ने सिर्फ एक मैच अपने नाम किया है. हालिया फॉर्म की बात करें तो आयरलैंड पहले मुकाबले में जीत दर्ज कर आत्मविश्वास से भरा हुआ है, जबकि भारत वापसी की कोशिश में जुटा है.

दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला काफी रोमांचक होने की उम्मीद है. भारत की टीम में अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, श्रेयस अय्यर और तिलक वर्मा जैसे बल्लेबाज मौजूद हैं, जबकि गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा और हर्षित राणा बड़ी भूमिका निभा सकते हैं. दूसरी तरफ आयरलैंड की टीम में लॉर्कन टकर, गैरेथ डेलानी और हैरी टेक्टर जैसे बल्लेबाज शामिल हैं. गेंदबाजी में जॉर्ज डॉकरेल, मैथ्यू हम्फ्रीज और लियाम मैकार्थी भारतीय बल्लेबाजों को चुनौती दे सकते हैं.

भारत राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम आयरलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड (India National Cricket Team vs Ireland National Cricket Team Match Scorecard)

इस रोमांचक मुकाबले में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी आयरलैंड की टीम का आगाज निराशाजनक रहा और महज 21 रन के स्कोर पर टीम के दोनों सलामी बल्लेबाज पवेलियन लौट गए. इसके बाद हैरी टेक्टर और कप्तान लोर्कन टकर ने मिलकर पारी को संभाला और टीम का स्कोर 48 रन तक लेकर गए.

पहले बल्लेबाजी करते हुए आयरलैंड की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट खोकर 154 रन बनाए. आयरलैंड की ओर से हैरी टेक्टर ने सबसे ज्यादा 53 रन बनाए. उन्होंने 47 गेंदों में 5 चौके और 1 छक्का लगाया. उनके अलावा बेंजामिन कैलिट्ज़ ने 37 रन, जॉर्ज डॉकरेल ने 19 रन और रॉस अडायर ने 16 रनों का योगदान दिया.

दूसरी तरफ टीम इंडिया की ओर से प्रिंस यादव ने सबसे ज्यादा 3 विकेट झटके. वहीं अर्शदीप सिंह और शिवम दुबे ने 2-2 विकेट, जबकि हर्षित राणा ने 1 विकेट अपने नाम किया. अब टीम इंडिया को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 155 रन बनाने होंगे. दोनों टीमें इस मुकाबले को जीतकर सीरीज अपने नाम करने की कोशिश करेंगी.

पहली पारी का स्कोरकार्ड:

आयरलैंड की बल्लेबाजी: 154/8, 20 ओवर (टिम टेक्टर 5 रन, रॉस अडायर 16 रन, हैरी टेक्टर 53 रन, लोर्कन टकर 15 रन, बेंजामिन कैलिट्ज़ 37 रन, गैरेथ डेलानी 0 रन, जॉर्ज डॉकरेल 19 रन, लियाम मैकार्थी 2 रन, जय मूंदरा 1* रन, मैथ्यू हम्फ्रीज़ और मैथ्यू हॉलार्ड बल्लेबाजी नहीं कर सके.)

टीम इंडिया की गेंदबाजी: प्रिंस यादव 3 विकेट, अर्शदीप सिंह 2 विकेट, शिवम दुबे 2 विकेट, हर्षित राणा 1 विकेट.

नोट: भारत राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम आयरलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारी वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now