IND vs IRE 1st T20I Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा भारत बनाम आयरलैंड पहला टी20 मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

भारत की टीम को अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, श्रेयस अय्यर और तिलक वर्मा से बड़ी पारियों की उम्मीद होगी. वहीं गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह, रवि बिश्नोई और हर्षित राणा अहम भूमिका निभा सकते हैं. दूसरी तरफ आयरलैंड की टीम हैरी टेक्टर, लॉर्कन टकर और टिम टेक्टर पर काफी हद तक निर्भर रहेगी. गेंदबाजी में जॉर्ज डॉकरेल, रूबेन विल्सन और लियाम मैकार्थी टीम की सबसे बड़ी ताकत होंगे.

भारत बनाम आयरलैंड (Photo Credit: X Formerly Twitter)

India National Cricket Team vs Ireland National Cricket Team, 1st T20I Match Date And Time Details: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम आयरलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच दो मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला कल यानी 26 जून को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला बेलफास्ट (Belfast) के सिविल सर्विस क्रिकेट स्टेडियम (Civil Service Cricket Club) में भारतीय समयानुसार शाम 6:00 बजे से खेला जाएगा. श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) पहली बार टी20 अंतरराष्ट्रीय में टीम इंडिया की कप्तानी करते नजर आएंगे. वहीं आयरलैंड की कमान लॉर्कन टकर (Lorcan Tucker) के हाथों में होगी. भारतीय टीम नए कप्तान के साथ जीत से आगाज करना चाहेगी, जबकि आयरलैंड अपने घरेलू मैदान पर इतिहास रचने के इरादे से उतरेगा. यह भी पढ़ें: India vs Ireland T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया बनाम आयरलैंड का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें

भारत और आयरलैंड के बीच पहला टी20 मुकाबला काफी रोमांचक होने की उम्मीद है. टीम इंडिया जहां अपने नए कप्तान श्रेयस अय्यर के नेतृत्व में जीत के साथ सीरीज की शुरुआत करना चाहेगी, वहीं आयरलैंड की टीम घरेलू परिस्थितियों का फायदा उठाकर भारत के खिलाफ पहली टी20 जीत दर्ज करने के इरादे से मैदान में उतरेगी. बेलफास्ट के सिविल सर्विस क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले इस मुकाबले पर दोनों टीमों के प्रशंसकों की नजरें रहेंगी.

भारत बनाम आयरलैंड हेड टू हेड रिकॉर्ड (IND vs IRE T20I Head To Head)

टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत और आयरलैंड के बीच अब तक कुल 8 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान भारतीय टीम ने सभी 8 मैचों में जीत दर्ज की है. आयरलैंड अब तक भारत के खिलाफ एक भी टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला जीतने में सफल नहीं हो सका है. दोनों टीमों के बीच पिछला मुकाबला जून 2024 में खेला गया था, जिसमें भारत ने 8 विकेट से जीत हासिल की थी.

भारत की टीम को अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, श्रेयस अय्यर और तिलक वर्मा से बड़ी पारियों की उम्मीद होगी. वहीं गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह, रवि बिश्नोई और हर्षित राणा अहम भूमिका निभा सकते हैं. दूसरी तरफ आयरलैंड की टीम हैरी टेक्टर, लॉर्कन टकर और टिम टेक्टर पर काफी हद तक निर्भर रहेगी. गेंदबाजी में जॉर्ज डॉकरेल, रूबेन विल्सन और लियाम मैकार्थी टीम की सबसे बड़ी ताकत होंगे.

सिविल सर्विस क्रिकेट स्टेडियम की पिच रिपोर्ट (Civil Service Cricket Club Pitch Report)

भारत और आयरलैंड के बीच पहला टी20 मुकाबला बेलफास्ट के सिविल सर्विस क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. यहां की पिच पर शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को अच्छी स्विंग और अतिरिक्त उछाल मिलती है. हालांकि जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है, पिच थोड़ी धीमी हो जाती है और स्पिन गेंदबाजों को भी मदद मिलने लगती है. इस मैदान पर लक्ष्य का पीछा करने वाली टीमों का रिकॉर्ड बेहतर रहा है. ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद कर सकती है.

बेलफास्ट का मौसम (Belfast Weather Update)

एक्यूवेदर के अनुसार 26 जून को बेलफास्ट में बारिश की 84 प्रतिशत संभावना है. अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. ऐसे में बारिश मैच में खलल डाल सकती है और ओवरों में कटौती की भी संभावना बनी हुई है.

इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर रहेगी नजरें (IND vs IRE Match Key Players To Watch Out)

भारत के लिए संजू सैमसन पर सभी की नजरें रहेंगी, जिन्होंने आयरलैंड के खिलाफ 3 पारियों में 118 रन बनाए हैं. इसके अलावा श्रेयस अय्यर, अभिषेक शर्मा और रवि बिश्नोई भी अहम खिलाड़ी होंगे. आयरलैंड की ओर से हैरी टेक्टर, लॉर्कन टकर और जॉर्ज डॉकरेल टीम के लिए मैच विनर साबित हो सकते हैं.

भारत बनाम आयरलैंड के बीच पहला टी20 मुकाबला कब और कहां खेला जाएगा? (IND vs IRE 1st T20I Match Date And Venue)

भारत और आयरलैंड के बीच पहला टी20 मुकाबला शुक्रवार यानी 26 जून को बेलफास्ट के सिविल सर्विस क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय समयानुसार शाम 6:00 बजे से खेला जाएगा. इस मुकाबले का टॉस मैच शुरू होने से आधे घंटे पहले होगा.

भारत में भारत बनाम आयरलैंड मैच का टीवी पर प्रसारण कहां देख सकते हैं? (IND vs IRE 1st T20I Match Live TV Channel Telecast In India)

भारत और आयरलैंड के बीच पहले टी20 मुकाबले का सीधा प्रसारण भारत में सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा. फैंस टीवी पर इस मुकाबले का लाइव आनंद ले सकते हैं.

भारत में भारत बनाम आयरलैंड मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें? (Where To Watch IND vs IRE 1st T20I Match Live Streaming In India)

भारत और आयरलैंड के बीच पहले टी20 मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग भारत में Sony LIV ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (IND vs IRE 1st T20I Playing Prediction)

भारत: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, तिलक वर्मा, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा और रवि बिश्नोई.

आयररलैंड: स्टिफन डोहेनी, रॉस अडेयर, टिम टेक्टर, हैरी टेक्टर, लॉर्कन टकर (कप्तान/विकेटकीपर), गैरेथ डेलानी, जॉर्ज डॉकरेल, मैथ्यू हम्फ्रीज, गैविन होई, लियाम मैकार्थी और रूबेन विल्सन.

नोट: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम आयरलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड