IND vs ENG World Cup 2023: टीम इंडिया के पास इतिहास रचने का सुनहरा मौका, तोड़ सकते हैं 20 साल पुराना इतिहास, लखनऊ में होगी असली परीक्षा

ICC ODI World Cup 2023: टीम इंडिया को वर्ल्ड कप 2023 में अपना छठा मुकाबला इंग्लैंड के खिलाफ खेलना है. दोनों टीमों के बीच ये मैच 29 अक्टूबर को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा. टीम इंडिया फिलहाल प्वॉइंट्स टेबल में टॉप पर बनी हुई है.

टीम इंडिया बनाम इंग्लैंड (Photo Credits: Twitter)

मुंबई: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 (ICC ODI World Cup 2023) में टीम इंडिया (Team India) ने अबतक शानदार प्रदर्शन किया हैं. लगातार पांच मुकाबले जीतने के बाद टीम इंडिया वर्ल्ड कप 2023 का छठा मुकाबला इंग्लैंड (England) के खिलाफ 29 अक्टूबर लखनऊ (Lucknow) के इकाना क्रिकेट स्टेडियम (Bharat Ratna Shri Atal Bihari Vajpayee Ekana Cricket Stadium) में खेलेगी. टीम इंडिया का इस वर्ल्ड कप में अब तक सफर शानदार रहा है.

टीम इंडिया ने लखनऊ में अभी तक एक ही वनडे मैच खेला है और उसे यहां हार का सामना करना पड़ा है. लेकिन मौजूदा फॉर्म पर नजर डालें तो इंग्लैंड को मुश्किल का सामना करना पड़ सकता है. टीम इंडिया का अगर लखनऊ में रिकॉर्ड को देखें तो वह कुछ खास नहीं रहा है. टीम इंडिया को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में पहला मैच मार्च 2020 में खेलना था. लेकिन यह मुकाबला रद्द हो गया था. यह मैच टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच खेला जाना था. PAK vs SA, World Cup 2023 Live Score update: आज के रोमांचक मुकाबले में इन दिग्गज खिलाड़ियों के साथ उतर रही हैं दोनों टीमें, प्लेइंग इलेवन पर एक नजर

अगर टीम इंडिया यह मैच जीतने में कामयाब हो जाती है तो वह जीत की डबल हैट्रिक लगाने के साथ सेमीफाइनल का टिकट लगभग पक्का कर लेगी. लेकिन इंग्लैंड को हराने के लिए टीम इंडिया को एक बार फिर 20 साल पुराने इतिहास को बदलना होगा. टीम इंडिया ने फिलहाल वर्ल्ड कप 2023 में अभी तक 5 मैच खेले हैं और सभी मैचों में जीत भी दर्ज की है. ऐसे में इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया की नजर जीत की डबल हैट्रिक लगाने पर है. लेकिन टीम इंडिया ने इंग्लैंड को वनडे वर्ल्ड कप में 20 साल से नहीं हराया है. इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया को आखिरी वनडे वर्ल्ड कप जीत साल 2003 में मिली थी. इससे पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ भी टीम इंडिया ने 20 साल बाद ही वनडे वर्ल्ड कप में मैच जीता था.

वनडे वर्ल्ड कप में हेड टू हेड रिकॉर्ड्स

बता दें कि टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच वनडे वर्ल्ड कप के इतिहास में 8 मुकाबले खेले गए हैं. टीम इंडिया ने इनमें से 3 मुकाबलों में जीत हासिल की हैं, तो इंग्लैंड के नाम 4 जीत दर्ज हैं और 1 मैच टाई रहा था. वहीं, साल 2003 के बाद टीम इंडिया ने वनडे वर्ल्ड कप में इंग्लैंड को कभी नहीं हराई है. वर्ल्ड कप 2007 और वर्ल्ड कप 2015 में दोनों टीमों का आमना-सामना नहीं हुआ था. वहीं, 2011 में मुकाबला टाई रहा था और 2019 में इंग्लैंड ने टीम इंडिया को हराया था.

वर्ल्ड कप 2023 में दोनों टीमों का प्रदर्शन

आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 में टीम इंडिया लगातार 5 मैच जीतकर प्वॉइंट्स टेबल में टॉप पर बनी हुई है. वहीं, इंग्लैंड 5 मुकाबलों में से महज एक मैच में ही जीत दर्ज कर सकती है और 4 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है. ऐसे में इस बार टीम इंडिया का पलड़ा भारी नजर आ रहा है.

Share Now

Tags

BCCI Ben Stokes Cricket World Cup Cricket World Cup 2023 Dawid Malan England England Cricket Harry Brook ICC ICC ODI World Cup ICC ODI World Cup 2023 Jasprit Bumrah Joe Root Jonny Bairstow Jos Buttler Kuldeep Yadav Liam Livingstone Mohammed Siraj ODI World Cup odi world cup 2023 R Ashwin Ravindra Jadeja Rohit Sharma Shubman Gill Team India Team India and England Team India vs England Virat Kohli World Cup world cup 2023 आईसीसी आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 आर अश्विन इंग्लैंड इंग्लैंड क्रिकेट कुलदीप यादव क्रिकेट वर्ल्ड कप क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 जसप्रीत बुमराह जॉनी बेयरस्टो जो रूट जोस बटलर टीम इंडिया टीम इंडिया और इंग्लैंड टीम इंडिया बनाम इंग्लैंड डेविड मालन बीसीसीआई बेन स्टोक्स मोहम्मद सिराज रवींद्र जडेजा रोहित शर्मा लियाम लिविंगस्टोन वनडे वर्ल्ड कप वनडे वर्ल्ड कप 2023 वर्ल्ड कप वर्ल्ड कप 2023 विराट कोहली शुभमन गिल हैरी ब्रूक

संबंधित खबरें

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Live Score Update: अहमदाबाद में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Live Toss And Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 42nd Match Scorecard: पल्लेकेले में इंग्लैंड ने श्रीलंका को 51 रनों से दी शिकस्त, विल जैक्स ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें ENG बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अहमदाबाद में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

\