IND vs ENG: इस दिग्गज खिलाड़ी ने चौथे टेस्ट को लेकर की बड़ी भविष्वाणी, कहीं ये बातें

लीड्स टेस्ट के बाद किंग कोहली ने कहा कि अगले मैच में बदलाव होना लगभग तय है. हम गेंदबाजों पर काम का इतना दबाव नहीं डालना चाहते कि वह चोटिल हो जाए. हम उनसे साथ बातचीत करेंगे और इतने कम समय में वे लगातार चार टेस्ट मैच खेले गेंदबाजों के लिए आसान नहीं हैं.

भारतीय क्रिकेट टीम (Photo Credits: Twitter/K L Rahul)

मुंबई: भारत (India) बनाम इंग्लैंड (England) के बीच लीड्स (Leeds) स्थित हेडिंग्ले क्रिकेट ग्राउंड (Headingley Cricket Ground) में खेले गए तीसरे टेस्ट मुकाबले में इंग्लैंड ने भारत को एक पारी और 76 रनों से शिकस्त दी. लीड्स में मिली हार के बाद टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने चौथे टेस्ट मैच में बदलाव के संकेत दिए हैं. इस बीच पाकिस्‍तान के पूर्व क्रिकेटर सलमान बट (Salman Butt) ने प्लेइंग इलेवन को लेकर बड़ी प्रतिक्रिया दी है.  ENG vs IND 4th Test 2021: चौथे टेस्ट मुकाबले से पहले इंग्लैंड को लगा बड़ा झटका, यह दिग्गज बल्लेबाज व्यक्तिगत कारणों से हुआ बाहर

सलमान बट ने कहा कि मुझे नहीं लगता है की कप्तान विराट कोहली चौथे टेस्ट के लिए ज्‍यादा बदलाव करेंगे. कोहली ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान किसी एक खिलाड़ी के प्रदर्शन के बारे में नहीं बोला हैं. कोहली ने किसी का नाम नहीं लिया, जो कि अच्‍छी बात है. कोहली ने कहा कि टीम में सुधार की जरूरत है और सीरीज खत्‍म होने के बाद ये दिखेगा.

दिग्गज गेंदबाज आर अश्विन को लेकर सलमान बट्ट ने कहा कि मुझे लगता है कि भारत चौथे टेस्‍ट में अश्विन को मौका मिलेगा. मुझे नहीं लगता है कि बल्‍लेबाजी में विराट कोहली कोई छेड़छाड़ करेंगे.

इस सीरीज का अगला मुकाबला दो सितंबर से छह सितंबर के बीच लंदन स्थित द ओवल मैदान में खेला जाएगा. टीम इंडिया की कोशिश रहेगी वो इस मुकाबले को जीतकर सीरीज में 2-1 की बढ़त हासिल करे.

लीड्स टेस्ट के बाद किंग कोहली ने कहा कि अगले मैच में बदलाव होना लगभग तय है. हम गेंदबाजों पर काम का इतना दबाव नहीं डालना चाहते कि वह चोटिल हो जाए. हम उनसे साथ बातचीत करेंगे और इतने कम समय में वे लगातार चार टेस्ट मैच खेले गेंदबाजों के लिए आसान नहीं हैं. इसलिए हम आकलन करेंगे कि किसे चौथे टेस्ट मैच से पहले आराम की जरूरत है.

कप्तान कोहली ने अभी किसी का नाम नहीं लिया. तीसरे टेस्ट की गेंदबाजी के प्रदर्शन को देखे तो ईशांत शर्मा को टीम से बाहर होना पड़ सकता है. चौथे टेस्ट से अगर ईशांत शर्मा बाहर होते हैं, तो उनकी जगह आर अश्विन को मौका मिल सकता है.

Share Now

संबंधित खबरें

Weather Forecast Today: उत्तर भारत समेत देश के कई हिस्सों में बढ़ेगी गर्मी की तपिश, IMD से जानें मुंबई, दिल्ली, चेन्नई सहित अन्य राज्यों में आज कैसा रहेगा मौसम

QTG vs RWP, PSL 2026 18th Match Live Score Update: क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम रावलपिंडी पिंडिज के बीच नेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

QTG vs RWP, PSL 2026 18th Match Winner Prediction: क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम रावलपिंडी पिंडिज के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

QTG vs RWP, PSL 2026 18th Match Karachi Pitch Report And Weather Update: आज कराची में खेले जाने वाले मुकाबले में गेंदबाज दिखाएंगे दम या बल्लेबाज करेंगे रन की बारिश, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल