Ind Vs Eng: इंग्लैंड के इस पूर्व स्पिनर ने की बड़ी भविष्यवाणी, कहा- अगर ऐसा हुआ तो 5-0 से सीरीज नाम करेगी टीम इंडिया

पनेसर ने कई सिलसिलेवार टवीट्स में कहा, " अगस्त में अगर विकेट टर्न लेगी तो भारत के पास 5-0 से सीरीज जीतने का मौका होगा. न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी दो मैचों की टेस्ट सीरीज में हरी पिच की उम्मीद करता हूं, जिससे हमें इंग्लिश क्रिकेट की गहराई का पता चल सकता है. अगस्त में मैं पिच के सूखी होने की उम्मीद करता हूं और अगर ऐसा होता है तो यह भारत के पक्ष में होगा."

टीम इंडिया (Photo Credits: Instagram)

लंदन: पूर्व लेफ्ट आर्म स्पिनर मोंटी पनेसर (Monty Panesar) ने कहा है कि इंग्लैंड (England) के बल्लेबाजों को स्पिन खेलने में असमर्थता एक बार फिर से उन्हें भारत के खिलाफ पांच मैचों मैचों की टेस्ट सीरीज में परेशान करेगी और भारत इस सीरीज में 5-0 से मेजबान टीम का सफाया करेगा. पनेसर ने आगे कहा कि अगस्त-सितंबर के दौरान इंग्लैंड की पिचें भारतीय स्पिनरों को मदद करेंगी और एक बार फिर से मेजबान टीम के बल्लेबाजों की कमी उजागर होगी. Ind vs Eng 2021: बीसीसीआई ने ईसीबी से की अपील, आईपीएल के बाकी के मैचों के लिए बदल सकता है टेस्ट सीरीज का शेड्यूल

पनेसर ने कई सिलसिलेवार टवीट्स में कहा, " अगस्त में अगर विकेट टर्न लेगी तो भारत के पास 5-0 से सीरीज जीतने का मौका होगा. न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी दो मैचों की टेस्ट सीरीज में हरी पिच की उम्मीद करता हूं, जिससे हमें इंग्लिश क्रिकेट की गहराई का पता चल सकता है. अगस्त में मैं पिच के सूखी होने की उम्मीद करता हूं और अगर ऐसा होता है तो यह भारत के पक्ष में होगा."

उन्होंने कहा, " क्या अगस्त में इसमें तेजी होगी. साल के उस समय यह स्पिनरों को मदद करती है. अगस्त में पांच टेस्ट मैच होने हैं और वहां का मौसम गर्म रहने की संभावना है. भारतीय स्पिनर मैच में आएंगे और भारत के पास इसे 5-0 से जीतने का मौका होगा."

पनेसर ने साथ ही कहा कि इंग्लैंड की बल्लेबाजी कमजोर है और ऐसे में वह कप्तान जोए रूट पर निर्भर होगी. कप्तान ने साथ ही कहा कि भारत के खिलाफ इंग्लैंड का टॉप आर्डर संघर्ष करेगा. उन्होंने कहा, " अगर रूट बड़े स्कोर बनाते हैं तो इंग्लैंड जीतेगा. लेकिन क्या आप उम्मीद करते हैं कि रूट ही सारे रन बनाएंगे?"

Share Now

संबंधित खबरें

Shreyas Iyer Captaincy Records: श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम इंडिया ने बनाए कई अनचाहे रिकॉर्ड, सोशल मीडिया पर वायरल हुई लंबी लिस्ट

South Africa vs Australia, 1st Test Live Score Update: डरबन में दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

South Africa vs Australia 1st Test Match Day 1 Live Toss And Scorecard: डरबन में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

South Africa vs Australia, 1st Test Match Key Players To Watch Out: डरबन में साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें