क्रिकेट

IND vs ENG: ऐतिहासिक लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर अबतक देश के इन धुरंधरों ने जड़ा हैं टेस्ट शतक, यहां देखें पूरी लिस्ट

बता दें कि राहुल ने अपने करियर का छठा टेस्ट शतक ठोका। लॉर्ड्स के मैदान में शतक लगाने के बाद केएल राहुल ने एक अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. राहुल अब लॉर्ड्स में टेस्ट शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं. उनका नाम भी अब ऑनर्स बोर्ड में दर्ज हो गया है.

IND vs ENG: ऐतिहासिक लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर अबतक देश के इन धुरंधरों ने जड़ा हैं टेस्ट शतक, यहां देखें पूरी लिस्ट
केएल राहुल (Photo Credits: BCCI)

मुंबई: भारत (India) बनाम इंग्लैंड (England) के बीच लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड (Lord's Cricket Ground) में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मुकाबले के पहले दिन टीम इंडिया पहले बल्लेबाजी करते हुए तीन विकेट के नुकसान पर 276 रन बनाए हैं. टीम के लिए सलामी बल्लेबाज केएल राहुल (KL Rahul) ने शानदार बल्लेबाजी की. राहुल ने 248 गेंद में 12 चौके और एक छक्का की मदद से 127 रन बनाकर नाबाद हैं. राहुल ने बेहतरीन पारी खेलकर भारतीय टीम को जबरदस्त शुरूआत दिलाई. ENG vs IND 2nd Test Day 2: इस दिग्गज खिलाड़ी ने की भविष्यवाणी, आज रहेगा राहुल का दिन, टीम इंडिया बनाएगी 375 से अधिक रन

बता दें कि राहुल ने अपने करियर का छठा टेस्ट शतक ठोका. लॉर्ड्स के मैदान में शतक लगाने के बाद केएल राहुल ने एक अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. राहुल अब लॉर्ड्स में टेस्ट शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं. उनका नाम भी अब ऑनर्स बोर्ड में दर्ज हो गया है.

लॉर्ड्स के मैदान पर सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज दिलीप वेंगसरकर, वीनू मांकड़, जी विश्वनाथ, मोहम्मद अजहरुद्दीन, रवि शास्त्री, सौरव गांगुली, अजित अगरकर, राहुल द्रविड़ और अजिंक्य रहाणे ने शतक लगाया है. अब इस लिस्ट में केएल राहुल भी शामिल हो गए हैं. इस बेहतरीन शतकीय पारी के साथ ही राहुल ऐतिहासिक लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में सैकड़ा जमाने वाले 10वें भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं.

राहुल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 248 गेंदों पर 12 चौकों और एक छक्के की मदद से नाबाद 127 रन बनाये हैं और पहले विकेट के लिए रोहित शर्मा के साथ मिलकर 126 रन जोड़े. पहली पारी में रोहित शर्मा (83), चेतेश्वर पुजारा (9) और कप्तान विराट कोहली (42) रन बनाकर आउट हुए. इंग्लैंड की तरफ से अनुभवी तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने दो विकेट चटकाए। वहीं, ओली रॉबिन्सन को एक मिला.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 13, 2021 04:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).