क्रिकेट

IND vs ENG: चौथे टेस्ट में टीम इंडिया में हो सकता है बड़ा बदलाव, इन दिग्गजों के साथ मैदान में उतर सकते हैं विराट कोहली

आर अश्विन ने 79 टेस्ट मैचों में 24.56 की औसत से 413 विकेट चटकाए हैं. वे भारत की ओर से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले ऑफ स्पिनर्स की लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं. अश्विन ने बतौर बल्लेबाज भी शानदार प्रदर्शन करते हैं. उन्होंने अब तक 79 टेस्ट मैचों में 27.68 की औसत की मदद से 2685 रन बनाए हैं.

IND vs ENG: चौथे टेस्ट में टीम इंडिया में हो सकता है बड़ा बदलाव, इन दिग्गजों के साथ मैदान में उतर सकते हैं विराट कोहली
भारतीय क्रिकेट टीम (Photo Credits: BCCI)

मुंबई: भारत (India) बनाम इंग्लैंड (England) के बीच लीड्स (Leeds) स्थित हेडिंग्ले क्रिकेट ग्राउंड (Headingley Cricket Ground) में खेले गए तीसरे टेस्ट मुकाबले  इंग्लैंड ने भारत को एक पारी और 76 रनों से हार का सामना करना पड़ा.  कप्तान विराट कोहली ने चौथे टेस्ट मैच में बदलाव के संकेत दिए हैं. चौथे टेस्ट में टीम में बड़ा बदलाव किया जा सकता है. IND vs ENG: इंग्लैंड के इस दिग्गज गेंदबाज ने विराट कोहली का विकेट लेने के बाद दिया बड़ा बयान, कहीं ये बातें

चौथे टेस्ट में टीम इंडिया में बड़े खिलाड़ियों पर गाज गिर सकती है, कप्तान विराट कोहली चौथे टेस्ट में ईशांत शर्मा, अजिंक्य रहाणे और रवींद्र जडेजा में से किसी एक को आराम दे सकते हैं. किंग कोहली ने कहा कि अगले मैच में बदलाव होना लगभग तय है.

कप्तान विराट कोहली अगर चौथे टेस्ट में अजिंक्य रहाणे को आराम देते हैं तो उनकी जगह हनुमा विहारी को मौका दिया जा सकता है. हनुमा विहारी ने 12 टेस्ट मैचों में 32.84 की औसत से 624 रन बनाए हैं. इंग्लैंड के खिलाफ मौजूदा टेस्ट सीरीज में अजिंक्य रहाणे ने तीसरे टेस्ट मैच में भी दोनों पारियों में मिलाकर कुल 28 रन बनाए. रहाणे ने भारत के लिए आखिरी शतक पिछले साल ऑस्ट्रेलिया दौरे पर मेलबर्न टेस्ट में लगाया था.

चौथे टेस्ट से अगर ईशांत शर्मा बाहर होते हैं, तो उनकी जगह आर अश्विन को मौका मिल सकता है. अश्विन को इंग्लैंड दौरे पर अभी तक मौका नहीं मिला हैं. अश्विन ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में तीन विकेट झटके थे. रवींद्र जडेजा की जगह शार्दुल ठाकुर को भी टीम में मौका मिल सकता हैं.

आर अश्विन ने 79 टेस्ट मैचों में 24.56 की औसत से 413 विकेट चटकाए हैं. वे भारत की ओर से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले ऑफ स्पिनर्स की लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं. अश्विन ने बतौर बल्लेबाज भी शानदार प्रदर्शन करते हैं. उन्होंने अब तक 79 टेस्ट मैचों में 27.68 की औसत की मदद से 2685 रन बनाए हैं. अश्विन के नाम 5 शतक और 11 अर्धशतक हैं. टीम को जरूरत पड़ने पर अश्विन ने कई बार अहम भूमिका निभाई हैं.

बता दें इस सीरीज का अगला मुकाबला दो सितंबर से छह सितंबर के बीच लंदन स्थित द ओवल मैदान में खेला जाएगा. टीम इंडिया की कोशिश रहेगी वो इस मुकाबले को जीतकर सीरीज में 2-1 की बढ़त हासिल करे.

भारत की संभावित प्‍लेइंग इलेवन:

केएल राहुल, रोहित शर्मा, चेतेश्‍वर पुजारा, विराट कोहली, अजिंक्‍य रहाणे/हनुमा विहारी, ऋषभ पंत, रविंद्र जडेजा/शार्दुल ठाकुर, मोहम्‍मद शमी, जसप्रीत बुमराह, मोहम्‍मद सिराज, इशांत शर्मा/ आर अश्विन.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 30, 2021 01:01 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).