IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में टीम इंडिया के प्रदर्शन को लेकर इस खिलाड़ी ने दी बड़ी प्रतिक्रिया, कहीं ये बातें

कार्तिक ने आगे कहा, "जिस तरह खेल के पहले दिन के पहले ही ओवर में बुमराह ने रोरी बर्न्‍स को आउट किया वो शानदार था. भारतीय गेंदबाजो ने अपना इरादा वहीं साफ कर दिया था. बल्लेबाजों ने भी अच्छा खेल दिखाया."

टीम इंडिया (Photo: BCCI Twitter)

नॉटिंघम: विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) का मानना है कि पहले टेस्ट के बाद भारत (India) का पलड़ा भारी है. कार्तिक के मुताबिक हालांकि ट्रेंट ब्रिज (Trent Bridge) में खेला गया पहला टेस्ट बेशक ड्रॉ रहा पर मेजबान टीम को भारतीय टीम के समक्ष काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. स्काई स्पोर्टस से बात करते हुए कार्तिक ने कहा कि, "खेल के अंतिम दिन भारतीय टीम का पलड़ा भारी रहा. इस टेस्ट मैच में इंग्लैंड (England) के मुकाबले भारत को काफी कुछ सीखने को मिला. पूरे टेस्ट के दौरान मेहमान टीम ने शानदार प्रदर्शन किया." IND vs ENG: पहला टेस्ट ड्रा होने के बाद टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने दिया बड़ा बयान, कहीं ये बातें

कार्तिक ने आगे कहा, "जिस तरह खेल के पहले दिन के पहले ही ओवर में बुमराह ने रोरी बर्न्‍स को आउट किया वो शानदार था. भारतीय गेंदबाजो ने अपना इरादा वहीं साफ कर दिया था. बल्लेबाजों ने भी अच्छा खेल दिखाया."

मैच के बाद भारतीय कप्तान विराट कोहली ने कहा, "मैच को जीतने के बहुत करीब थे हम. हमारे बल्लेबाज और गेंदबाज, दोनो हीं अच्छा प्रदर्शन करने में कामयाब रहे."

इंग्लैंड के कप्तान जो रुट ने मैच के बाद कहा कि, "हम यहां से लॉर्ड्स जा रहें हैं, जिस तरह से टीम ने पहली पारी में खेली अगर दूसरी पारी में भी खेलती तो और अच्छा रहता. टीम अत्मविश्वास से भरी हुई है."

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड