IND vs ENG Test Series: इंग्लैंड के खिलाफ रोहित शर्मा के साथ यह खिलाड़ी कर सकता है पारी की शुरुआत, यहां पढ़ें टेस्ट क्रिकेट में अबतक कैसा रहा है प्रदर्शन

इंग्लैंड के खिलाफ खेले जानें वाले पांच मैचों की टेस्ट श्रृंखला के लिए भारतीय टीम अपने सही सयोंजन पर काम कर रही है. इस बीच खबर आ रही है कि मेजबान टीम के खिलाफ भारतीय टीम रोहित शर्मा के साथ 27 वर्षीय अनुभवी ऑलराउंडर खिलाड़ी हनुमा विहारी से पारी की शुरुआत करा सकती है. विहारी का नई गेंद के खिलाफ अबतक उम्दा प्रदर्शन भी रहा है.

भारतीय क्रिकेट टीम (Photo Credits: Instagram/viharigh)

लंदन, 1 जुलाई: इंग्लैंड के खिलाफ खेले जानें वाले पांच मैचों की टेस्ट श्रृंखला के लिए भारतीय टीम अपने सही सयोंजन पर काम कर रही है. इस बीच खबर आ रही है कि मेजबान टीम के खिलाफ भारतीय टीम रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के साथ 27 वर्षीय अनुभवी ऑलराउंडर खिलाड़ी हनुमा विहारी (Hanuma Vihari) से पारी की शुरुआत करा सकती है. विहारी का नई गेंद के खिलाफ अबतक उम्दा प्रदर्शन भी रहा है. वैसे उम्मीद जताई रही है कि शुरूआती मैचों में शर्मा के साथ मयंक अग्रवाल (Mayank Agarwal) ही पारी की शुरुआत करेंगे, लेकिन मैच के दौरान अगर वो फ्लॉप साबित होते हैं तो उनकी जगह अगले कुछ मैचों में विहारी को आजमाया जा सकता है.

बात करें हनुमा विहारी के क्रिकेट करियर के बारे में तो उन्होंने देश के लिए अबतक 12 इंटरनेशनल टेस्ट क्रिकेट मैच खेलते हुए 21 पारियों में 32.8 की एवरेज से 624 रन बनाए हैं. टेस्ट क्रिकेट में उनके नाम एक शतक और चार अर्धशतक दर्ज है. विहारी का टेस्ट क्रिकेट में व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 111 रन है.

यह भी पढ़ें- बिना कुछ कहे बहुत कुछ कह गए Michael Vaughan, यहां पढ़ें कैसे विराट सेना को बनाया अपना निशाना

वहीं बात करें उनके गेंदबाजी प्रदर्शन के बारे में तो उन्होंने देश के लिए 12 टेस्ट मैच की 10 पारियों में अबतक 36.0 की एवरेज से पांच विकेट चटकाए हैं. टेस्ट क्रिकेट में उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 37 रन खर्च कर तीन विकेट हैं.

इसके अलावा बात करें उनके घरेलू क्रिकेट के बारे में तो उन्होंने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 93 मैच खेलते हुए 150 पारियों में 54.9 की एवरेज से 7194 रन बनाए हैं. फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उनके नाम 21 शतक और 37 अर्धशतक दर्ज है. फर्स्ट क्लास क्रिकेट के अलावा उन्होंने घरेलू क्रिकेट में 80 लिस्ट A मैच खेलते हुए 78 पारियों में 42.9 की एवरेज से 3001 रन बनाए हैं. लिस्ट A क्रिकेट में उनके नाम चार शतक और 20 अर्धशतक दर्ज है.

यह भी पढ़ें- कोरोना के खिलाफ एक बार फिर मैदान में उतरे Yuvraj Singh, ऐसे कर रहे लोगों की मदद

बात करें गेंदबाजी प्रदर्शन के बारे में तो उन्होंने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में अबतक 93 मैच की 65 पारियों में 43.1 की एवरेज से 27  विकेट और लिस्ट A क्रिकेट में 80 मैच की 35 पारियों में 40.3 की एवरेज से 21 विकेट चटकाए हैं.

इसके अलावा बात करें उनके घरेलू T20 क्रिकेट करियर के बारे में तो उन्होंने इस प्रारूप में अबतक 74 मैच खेलते हुए 73 पारियों में 20.8 की एवरेज से 1355 रन बनाए हैं. वहीं गेंदबाजी के दौरान 32 पारियों में 22.7 की एवरेज से 22 सफलता प्राप्त की है.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs New Zealand 4th T20I Match Key Players To Watch Out: ऑकलैंड में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच आज होगी रोमांचक टक्कर, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

India vs New Zealand 4th T20I Match Dream11 Prediction: ऑकलैंड में आज टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच होगी रोमांचक टक्कर, इन धुरंधरों को चुनकर बनाएं मजबूत फैंटेसी इलेवन टीम

Team India vs New Zealand T20I Stats At Eden Park: ऑकलैंड के ईडन पार्क में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

India vs New Zealand T20I Stats: टी20 क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े