क्रिकेट

IND vs ENG Test Series 2025: इंग्लैंड के खिलाफ 5 टेस्ट मैच खेलेगी टीम इंडिया, इस दिन से शुरू होगा दोनों टीमों के बीच महा मुकाबला; बस एक क्लिक पर देखें सभी मैचों की तारीख और वेन्यू

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने इंग्लैंड दौरे से पहले टेस्ट क्रिकेट से रिटारमेंट का ऐलान कर दिया. रोहित शर्मा का यह फैसला इंग्लैंड दौरे के लिए चुने जाने वाली टीम इंडिया से ठीक पहले आया है. जिसके बाद अब टीम इंडिया को एक नए कप्तान की तलाश थीं. इंग्लैंड दौरे से पहले टीम इंडिया को नया टेस्ट कप्तान मिल गया हैं.

IND vs ENG Test Series 2025: इंग्लैंड के खिलाफ 5 टेस्ट मैच खेलेगी टीम इंडिया, इस दिन से शुरू होगा दोनों टीमों के बीच महा मुकाबला; बस एक क्लिक पर देखें सभी मैचों की तारीख और वेन्यू
भारत बनाम इंग्लैंड (Photo Credit: X Formerly Twitter)

England National Cricket Team vs India National Cricket Team, Test Series 2025: इंग्लैंड की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम भारत की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज (Test Series) का आगाज 20 जून से होने वाला हैं. दोनों टीमों के बीच टेस्ट सीरीज 20 जून से 4 अगस्त तक खेली जाएगी. सीरीज पांच मैचों की होगी और इसी के साथ टीम इंडिया और इंग्लैंड की टीमें आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (ICC WTC) के नए सीजन का आगाज भी करने जा रही हैं. टीम इंडिया जून के महीने में इंग्लैंड का दौरा करेगी जहां दोनों टीमों के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी. सीरीज का पहला टेस्ट 20-24 जून लीड्स (Leeds) में, दूसरा टेस्ट 2 जुलाई से 6 जुलाई बर्मिंघम (Birmingham) , तीसरा टेस्ट 10 जुलाई से 14 जुलाई लॉर्ड्स (Lord's) में, चौथा टेस्ट 23-27 जुलाई मैनचेस्टर (Manchester) में और पांचवा टेस्ट 31 जुलाई से 4 अगस्त के बीच लंदन (London) में खेला जाएगा. यह भी पढ़ें: WTC Final 2025: लॉर्ड्स के मैदान पर पैट कमिंस ने बनाया अनोखा कीर्तिमान, इस मामले में जसप्रीत बुमराह को छोड़ा पीछे; देखें आकंड़ें

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने इंग्लैंड दौरे से पहले टेस्ट क्रिकेट से रिटारमेंट का ऐलान कर दिया. रोहित शर्मा का यह फैसला इंग्लैंड दौरे के लिए चुने जाने वाली टीम इंडिया से ठीक पहले आया है. जिसके बाद अब टीम इंडिया को एक नए कप्तान की तलाश थीं. इंग्लैंड दौरे से पहले टीम इंडिया को नया टेस्ट कप्तान मिल गया हैं.

इस सीरीज के लिए बीसीसीआई को इसके लिए स्क्वाड का ऐलान हो गया है. शुभमन गिल की कप्तानी में 18 सदस्यीय टीम इंग्लैंड पहुंच गई है. स्क्वाड में 18 खिलाड़ियों को शामिल किया गया हैं, जिसमें कुछ खिलाड़ियों को तो इस सीरीज में एक भी मैच खेलने का मौका मिलना मुश्किल है.

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा और दिग्गज विराट कोहली ने इंग्लैंड दौरे से पहले टेस्ट क्रिकेट से रिटारमेंट का ऐलान कर दिया. इन दोनों धुरंधरों का यह फैसला इंग्लैंड दौरे के लिए चुने जाने वाली टीम इंडिया से ठीक पहले आया.

युवा बल्लेबाज शुभमन गिल को कप्तानी मिली है. इंग्लैंड दौरा कोच गौतम गंभीर और कप्तान शुभमन गिल के लिए किसी अग्निपरीक्षा से कम नहीं है. विराट कोहली और रोहित शर्मा के संन्यास के बाद टीम इंडिया पहली बार टेस्ट मैच खेलने उतरेगी.

टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच पहला टेस्ट मैच 20 से 24 जून के बीच हेडिंग्ले में, दूसरा टेस्ट मैच 2 जुलाई से 6 जुलाई के बीच बर्मिंघम में, तीसरा टेस्ट मैच 10 जुलाई से 14 जुलाई के बीच लॉर्ड्स में, चौथा टेस्ट मैच 23 जुलाई से 27 जुलाई के बीच मैनचेस्टर में और पांचवा व अंतिम टेस्ट मैच 31 जुलाई से 4 अगस्त के बीच केनिंग्टन ओवल में खेला जाएगा.

इंग्लैंड दौरे के लिए बीसीसीआई ने 18 सदस्यीय टीम का एलान किया है. जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाशदीप, अर्शदीप सिंह और शार्दुल ठाकुर को चुना गया है. रवींद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर और कुलदीप यादव के रूप में तीन स्पिनर हैं. ऋषभ पंत और ध्रुव जुरेल दो विकेटकीपर हैं. वहीं कुल 7 बल्लेबाजों का चयन हुआ हैं.

इंग्लैंड दौरे के लिए 18 सदस्यीय टीम इंडिया: शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, अभिमन्यु ईश्वरन, करुण नायर, नितीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल, वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाशदीप, अर्शदीप सिंह और कुलदीप यादव.

भारत के इंग्लैंड दौरे का फुल शेड्यूल

20 जुलाई से 24 जुलाई पहला टेस्ट हेडिंग्ले

2 जुलाई से 6 जुलाई दूसरा टेस्ट बर्मिंघम

10 जुलाई से 14 जुलाई तीसरा टेस्ट लॉर्ड्स

23 जुलाई से 27 जुलाई चौथा टेस्ट मैनटेस्टर

31 जुलाई से 4 अगस्त पांचवा टेस्ट केनिंग्टन ओवल.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 13, 2025 08:41 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).