IND vs ENG Test Series 2025: आगामी टेस्ट सीरीज से पहले कुछ ऐसी है दोनों टीमों की रैंकिंग, बस एक क्लिक पर देखें फिलहाल कौनसी टीम है आगे

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा और दिग्गज विराट कोहली ने इंग्लैंड दौरे से पहले टेस्ट क्रिकेट से रिटारमेंट का ऐलान कर दिया. इन दोनों धुरंधरों का यह फैसला इंग्लैंड दौरे के लिए चुने जाने वाली टीम इंडिया से ठीक पहले आया. इस बीच चलिए देखते हैं कि आईसीसी की टेस्ट रैंकिंग में टीम इंडिया और इंग्लैंड की टीमें इस वक्त कहां पर हैं.

शुभमन गिल (बाएं) और बेन स्टोक्स (दाएं) (Photo credit: X @shubmangill and @englandcricket)

England National Cricket Team vs India National Cricket Team, Test Series 2025: इंग्लैंड की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम भारत की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज (Test Series) का आगाज 20 जून से होने वाला हैं. दोनों टीमों के बीच टेस्ट सीरीज 20 जून से 4 अगस्त तक खेली जाएगी. सीरीज पांच मैचों की होगी और इसी के साथ टीम इंडिया और इंग्लैंड की टीमें आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (ICC WTC) के नए सीजन का आगाज भी करने जा रही हैं. टीम इंडिया जून के महीने में इंग्लैंड का दौरा करेगी जहां दोनों टीमों के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी. सीरीज का पहला टेस्ट 20-24 जून लीड्स (Leeds) में, दूसरा टेस्ट 2 जुलाई से 6 जुलाई बर्मिंघम (Birmingham) , तीसरा टेस्ट 10 जुलाई से 14 जुलाई लॉर्ड्स (Lord's) में , चौथा टेस्ट 23-27 जुलाई मैनचेस्टर (Manchester) में और पांचवा टेस्ट 31 जुलाई से 4 अगस्त के बीच लंदन (London) में खेला जाएगा. यह भी पढ़ें: 

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने इंग्लैंड दौरे से पहले टेस्ट क्रिकेट से रिटारमेंट का ऐलान कर दिया. रोहित शर्मा का यह फैसला इंग्लैंड दौरे के लिए चुने जाने वाली टीम इंडिया से ठीक पहले आया है. जिसके बाद अब टीम इंडिया को एक नए कप्तान की तलाश थीं. इंग्लैंड दौरे से पहले टीम इंडिया को नया टेस्ट कप्तान मिल गया हैं.

इस सीरीज के लिए बीसीसीआई को इसके लिए स्क्वाड का ऐलान हो गया है. शुभमन गिल की कप्तानी में 18 सदस्यीय टीम अगले महीने इंग्लैंड दौरे के लिए रवाना होना है. स्क्वाड में 18 खिलाड़ियों को शामिल किया गया हैं, जिसमें कुछ खिलाड़ियों को तो इस सीरीज में एक भी मैच खेलने का मौका मिलना मुश्किल है.

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा और दिग्गज विराट कोहली ने इंग्लैंड दौरे से पहले टेस्ट क्रिकेट से रिटारमेंट का ऐलान कर दिया. इन दोनों धुरंधरों का यह फैसला इंग्लैंड दौरे के लिए चुने जाने वाली टीम इंडिया से ठीक पहले आया. इस बीच चलिए देखते हैं कि आईसीसी की टेस्ट रैंकिंग में टीम इंडिया और इंग्लैंड की टीमें इस वक्त कहां पर हैं.

आईसीसी की टेस्ट रैंकिंग में यह टीम है नंबर वन

आईसीसी की ताजा टेस्ट रैंकिंग पर नजर डालें पहले पायदान पर ऑस्ट्रेलिया की टीम मौजूद है. फिलहाल ऑस्ट्रेलिया की रेटिंग 126 की चल रही है. इसी बीच 11 जून से आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल भी खेला जाना है. इसकी हार जीत से ऑस्ट्रेलिया की रैंकिंग पर कोई असर नहीं पड़ेगा.

आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में फिलहाल कुछ ऐसी हैं इंग्लैंड की पोजीशन

ऑस्ट्रेलिया के बाद दूसरे नंबर पर इंग्लैंड की टीम है. पिछले कुछ समय में इंग्लैंड का प्रदर्शन बहुत अच्छा तो नहीं रहा है, लेकिन इसके बाद भी इंग्लैंड की टीम दूसरे नंबर पर बनी हुई है. इंग्लैंड की टेस्ट रेटिंग इस वक्त 113 की चल रही है. अब जब टीम इंडिया और इंग्लैंड की टीमें टेस्ट सीरीज में आमने सामने होंगी तो उसका असर इस पर नजर आएगा. तीसरे नंबर पर दक्षिण अफ्रीका की टीम है. दक्षिण अफ्रीका की रेटिंग 111 की है. दक्षिण अफ्रीका की टीम अगर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल जीत गई तो उसे फायदा मिल सकता है. खिताब के साथ ही दक्षिण अफ्रीका की रेटिंग भी बढ़ जाएगी.

आईसीसी की टेस्ट रैंकिंग में टीम इंडिया चौथे पायदान पर काबिज

आईसीसी की टेस्ट रैंकिंग में टीम इंडिया चौथे पायदान है. टीम इंडिया की रेटिंग फिलहाल 105 की है. अब टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच जो सीरीज खेली जानी है, उसमें अगर टीम इंडिया जीत दर्ज करती है तो उसे जबरदस्त फायदा हो सकता है. टीम इंडिया दूसरे या फिर तीसरे नंबर पर पहुंच सकती है. हालांकि हार भी मिली तो टीम इंडिया इससे नीचे तो फिलहाल नहीं जाएगी, क्योंकि नंबर पांच पर न्यूजीलैंड है, जिसकी रेटिंग 95 की ही है. बता दें कि आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल और टीम इंडिया बनाम इंग्लैंड टेस्ट सीरीज से आईसीसी की टेस्ट रैंकिंग पर काफी असर पड़ेगा.

Share Now

Tags

BCCI Ben Duckett Ben Stokes Birmingham Brydon Carse Chris Woakes Dharamshala Edgbaston England England National Cricket Team vs India National Cricket Team England vs India England vs India Test Series 2025 England vs Team India Harry Brook Headingley ICC WTC Final ICC WTC Final 2025 India vs England Jacob Bethell Jamie Overton jamie smith Joe Root josh tongue Kennington Oval KL Rahul KOHLI kohli retirement Kumar Sangakara Leeds london Lords Manchester Old Trafford Ollie Pope Ravindra Jadeja Ravindra Jadeja Records Sam Cook Shoaib Bashir Sri Lanka Team India Test Series Test Series 2025 VIRAT Virat Kohli Virat Kohli news virat kohli retired from test Virat Kohli Retirement virat kohli retirement from test virat kohli test career virat kohli test retirement World Test Championship world test championship final WTC Final WTC Final 2025 Zak Crawley आईसीसी डब्ल्यूटीसी फाइनल 2021 इंग्लैंड इंग्लैंड की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम इंग्लैंड सीरीज एजबेस्टन ओली पोप ओल्ड ट्रैफर्ड कुमार संगकारा केएल राहुल केनिंग्टन ओवल क्रिस वोक्स जेमी ओवरटन जेमी स्मिथ जैक क्रॉली जैकब बेथेल जो रूट जोश टोंग टेस्ट क्रिकेट टेस्ट सीरीज डब्ल्यूटीसी फाइनल डब्ल्यूटीसी फाइनल 2025 बर्मिघम बीसीसीआई बेन डकेट बेन स्टोक्स ब्रायडन कार्स भारत की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम मैनचेस्टर रवींद्र जडेजा लंदन लीड्स लॉर्ड्स विराट कोहली विराट कोहली टेस्ट क्रिकेट विराट कोहली टेस्ट संन्यास विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप शोएब बशीर श्रीलंका सैम कुक हेडिंग्ले हैरी ब्रुक

\