IND vs ENG Test Series 2024: राजीव गांधी स्टेडियम में विराट कोहली का कुछ ऐसा हैं रिकॉर्ड, यहां देखें 'रन मशीन' के हैरान कर देने वाले आंकड़े

बता दें कि 'रन मशीन' के नाम से मशहूर विराट कोहली ने भारतीय सरजमीं पर अभी तक 50 टेस्ट मैच खेले हैं. इसकी 77 पारियों में इस खिलाड़ी ने 60.05 की उम्दा औसत के साथ 4,144 रन बनाए हैं. इस दौरान विराट कोहली के बल्ले से 14 शतक और 12 अर्धशतक निकले हैं.

विराट कोहली और श्रेयस अय्यर(Photo Credit: X/@mufaddal_vohra)

मुंबई: रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की अगुवाई वाली टीम इंडिया (Team India) अगली सीरीज के लिए कमर कस ली हैं. टीम इंडिया पांच मुकाबलों की टेस्ट सीरीज (Test Series) के लिए 25 जनवरी से इंग्लैंड (England) से टकराएगी. इससे पहले टीम इंडिया आज से हैदराबाद (Hyderabad) में इस अहम टेस्ट सीरीज के लिए अभ्यास करना शुरू करेगी. इस सीरीज के पहले दो मुकाबलों के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो गया हैं. IND vs ENG Test Series 2024: हैदराबाद में आर अश्विन का कुछ ऐसा हैं रिकॉर्ड, यहां देखें दिग्गज गेंदबाज के दिलचस्प आंकड़े

ये सीरीज जनवरी से शुरू होकर मार्च तक चलेगी. इस सीरीज के सारे मुकाबले आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के तहत खेले जाएंगे, इसलिए ये मुकाबले ज्यादा अहम हैं. इस सीरीज का पहला मैच हैदराबाद में खेला जाएगा. जब आखिरी बार इंग्लैंड की टीम साल 2021 में भारत दौरे पर टेस्ट सीरीज के लिए आई थी, तब 4 में से महज 1 ही टेस्ट जीत सकी थी. अब बेन स्टोक्स की अगुवाई में इंग्लैंड की टीम पिछले दौरे से बेहतर प्रदर्शन करने के प्रयास करेगी.

बता दें कि हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली का बल्ला खूब चलता है. ऐसे में वह इंग्लैंड के गेंदबाजों के लिए बड़ा खतरा बन सकते हैं.

हैदराबाद में कुछ रहा है विराट कोहली का प्रदर्शन

हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली अपना पहला टेस्ट मैच साल 2012 में खेला था. विराट कोहली ने इस मैदान पर अबतक 4 टेस्ट मैच खेले हैं और इसकी 5 पारियों में 75.80 की औसत से 379 रन बनाए हैं. इस दौरान विराट कोहली के बल्ले से 1 शतक और 1 अर्धशतक निकला है. यहां विराट कोहली 1 दोहरा शतक भी लगा चुके हैं. इस मैदान पर टीम इंडिया के लिए विराट कोहली से ज्यादा रन महज चेतेश्वर पुजारा ने बनाए हैं. चेतेश्वर पुजारा ने 510 रन बनाए हैं.

भारतीय सरजमीं पर कुछ ऐसा रहा है विराट कोहली का प्रदर्शन

बता दें कि 'रन मशीन' के नाम से मशहूर विराट कोहली ने भारतीय सरजमीं पर अभी तक 50 टेस्ट मैच खेले हैं. इसकी 77 पारियों में इस खिलाड़ी ने 60.05 की उम्दा औसत के साथ 4,144 रन बनाए हैं. इस दौरान विराट कोहली के बल्ले से 14 शतक और 12 अर्धशतक निकले हैं. विराट कोहली 8 बार भारत में टेस्ट खेलते हुए नाबाद भी रहे हैं. भारत के बाद विराट कोहली ने सबसे ज्यादा टेस्ट रन ऑस्ट्रेलिया (1,352) में बनाए हैं/

इंग्लैंड के खिलाफ कुछ रहा है विराट कोहली का प्रदर्शन

विराट कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ पहला टेस्ट साल 2012 में खेला था. विराट कोहली ने अब तक इस टीम के खिलाफ 28 मैच खेले हैं. इसकी 50 पारियों में उन्होंने 42.36 की औसत से 1,991 रन बनाए हैं. इस दौरान विराट कोहली के बल्ले से 5 शतक और 9 अर्धशतक निकले हैं. इंग्लैंड के खिलाफ विराट कोहली 3 बार नाबाद रहे हैं.

कुछ ऐसा रहा है विराट कोहली का टेस्ट करियर

टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने पहला टेस्ट मैच साल 2011 में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला था. विराट कोहली ने टीम इंडिया के लिए 113 मुकाबले खेले हैं और इसकी 191 पारियों में उन्होंने 49.15 की औसत से 8,845 रन बनाए हैं. इस दौरान विराट कोहली के बल्ले से 29 शतक और 30 अर्धशतक निकले हैं. 11 बार विराट कोहली नाबाद पवेलियन भी लौटे हैं. साल 2023 में विराट कोहली ने 8 टेस्ट की 12 पारियों में 671 रन बनाए थे.

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 223 रनों का टारगेट, वेंकटेश अय्यर और विराट कोहली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Score Update: धर्मशाला में पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Toss And Scorecard: धर्मशाला में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड