IND vs ENG: इंग्लैंड के इन खिलाड़ियों से टीम इंडिया को हो सकता है खतरा, यहां पढ़ें पूरी खबर

बता दें कि इंग्लैंड में जाकर उनको हराना आसान नहीं होगा. वहां की ग्रीन पिचों पर गेंद उछाल लेती है और तेज गेंदबाजों को मदद करती हैं. ऐसे में तेज गेंदबाजों का सामना करना बल्लेबाजों के लिए काफी मुश्किल होगा. इंग्लैंड के कुछ खिलाड़ी टीम इंडिया के लिए खतरनाक साबित हो सकते हैं.

india vs england ( photo credit : PTI)

मुंबई: भारत (India) और इंग्लैंड (England) के बीच 5 मैचों टेस्ट सीरीज (Test Series) का पहला मुकाबला कल से नॉटिंघम (Nottingham) में शुरू होगा. टीम इंडिया ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं. इस बार टीम इंडिया के पास इतिहास रचने का अच्छा मौका है. भारतीय टीम ने इंग्लैंड में 14 साल से टेस्ट सीरीज नहीं जीती है, ऐसे में टीम इंडिया के पास सीरीज जीतने का मौका हैं. टीम इंडिया पूरी तरफ से तैयार हैं. ENG vs IND Test Series 2021: इंग्लैंड के खिलाफ 77 रन बनाते ही इन 3 दिग्गज टेस्ट क्रिकेटरों को पीछे छोड़ देंगे कैप्टन कोहली

बता दें कि इंग्लैंड में जाकर उनको हराना आसान नहीं होगा. वहां की ग्रीन पिचों पर गेंद उछाल लेती है और तेज गेंदबाजों को मदद करती हैं. ऐसे में तेज गेंदबाजों का सामना करना बल्लेबाजों के लिए काफी मुश्किल होगा. इंग्लैंड के कुछ खिलाड़ी टीम इंडिया के लिए खतरनाक साबित हो सकते हैं. ऐसे में टीम इंडिया को काफी सतर्क रहना होगा.

इन खिलाड़ियों से रहना होगा सतर्क

जेम्स एंडरसन

ग्रीन पिच वाले मैदान पर जेम्स एंडरसन खतरनाक साबित हो सकते हैं. एंडरसन ने भारत के खिलाफ 30 टेस्ट मैच में 118 विकेट ले चुके हैं. इंग्लैंड की स्विंग पिचों पर वे हमेशा बल्लेबाजों को मुश्किलों में डालते हैं. ऐसे में टीम इंडिया को एंडरसन से काफी बच के रहना होगा.

सैम करन

इंग्लैंड के इस युवा ऑलराउंडर सैम करन ने अपने शानदार प्रदर्शन से सबका दिल जीत लिया हैं. टेस्ट सीरीज में करन अहम भूमिका निभा सकते हैं.

जो रूट

इंग्लैंड कप्तान जो रूट भी इस लिस्ट में हैं. रूट का प्रदर्शन टीम इंडिया के खिलाफ हमेशा से शानदार रहा है. रूट ने 20 टेस्ट में 5 शतक और 9 अर्धशतक लगा चुके हैं. रूट ने भारत के खिलाफ 1789 रन बनाए हैं. मैच जीतने के लिए रूट को जल्दी पवेलियन भेजना ही एक मात्र उपाय हैं.

जोस बटलर

जोस बटलर ने भारत के खिलाफ 12 टेस्ट में 42 की औसत से 757 रन बना चुके हैं. जिसमें उन्होंने एक शतक और पांच अर्धशतक लगाया है. जोस बटलर बेहद ही खतरनाक बल्लेबाज हैं. बटलर भी टीम इंडिया के लिए खतरा साबित हो सकते हैं.

कप्तान विराट कोहली ने 2018 के इंग्लैंड दौरे पर शानदार प्रदर्शन किया था और उस सीरीज में विराट कोहली सबसे ज्यादा रन बनाए थे. तब उन्होंने 5 टेस्ट में 59.30 के औसत से 593 रन बनाए थे. उनके बल्ले से दो शतक और तीन अर्धशतक निकले थे.

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी