IND vs ENG T20I Series 2025: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में इंग्लैंड के खिलाफ इस दिग्गज खिलाड़ी पर होगी सबकी निगाहें, गेंद और बल्ले से मचा सकते हैं कहर; आंकड़े देख हो जाएंगे हैरान

सीरीज का तीसरा मुकाबला 28 जनवरी को खेला जाएगा. चौथा मैच 31 जनवरी को खेला जाएगा. जबकि, सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला 2 फरवरी को खेला जाएगा. रोहित शर्मा और विराट कोहली के टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास के बाद इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया की ये पहली टी20 इंटरनेशनल सीरीज है. ये दोनों बल्लेबाज इंग्लैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा सफल रहे हैं.

हार्दिक पांड्या और रोहित शर्मा (Photo Credits: @CricketStan/X)

India National Cricket Team vs England National Cricket Team, T20I Series 2024: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज (T20 Series) और तीन मैचों की वनडे सीरीज (ODI Series) खेली जानी हैं. इन सीरीज के लिए इंग्लैंड की टीम भारत का दौरा करेगी. सीरीज का आगाज 22 जनवरी से होगा. इस दौरे पर पहले टी20 सीरीज खेली जाएगी. इस सीरीज के लिए रविवार को इंग्लैंड ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है. जोस बटलर (Jos Buttler) टी20 और वनडे मैचों की सीरीज में इंग्लैंड की टीम का कप्तान नियुक्त किया गया हैं. इसके साथ ही चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भी टीम का एलान कर दिया गया हैं. IND vs ENG T20I Series 2025: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में इंग्लैंड के खिलाफ इन भारतीय बल्लेबाजों ने मचाया कोहराम, बनाए हैं सबसे ज्यादा रन; यहां देखें आकंड़ें

इंग्लैंड के साथ टी20 इंटरनेशनल खेलेगी टीम इंडिया

साल 2025 में सबसे पहले इंग्लैंड की टीम भारत दौरे पर आने वाली है. टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच 22 जनवरी से पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेली जाएगी. इस सीरीज का पहला मुकाबला 22 जनवरी को खेला जाएगा. दूसरा मुकाबला 25 जनवरी को खेला जाएगा.

सीरीज का तीसरा मुकाबला 28 जनवरी को खेला जाएगा. चौथा मैच 31 जनवरी को खेला जाएगा. जबकि, सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला 2 फरवरी को खेला जाएगा. रोहित शर्मा और विराट कोहली के टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास के बाद इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया की ये पहली टी20 इंटरनेशनल सीरीज है. ये दोनों बल्लेबाज इंग्लैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा सफल रहे हैं.

बता दें कि सूर्याकुमार यादव ने अपनी कप्तानी में अबतक कोई टी20 इंटरनेशनल सीरीज नहीं गंवाई है. इसलिए इंग्लैंड टी20 सीरीज में भी टीम इंडिया के शानदार प्रदर्शन और जीत की उम्मीद है. टीम इंडिया के लिए इस सीरीज में सबसे अहम खिलाड़ी ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या हो सकते हैं. इंग्लैंड के खिलाफ हार्दिक पांड्या के आंकड़े कुछ ऐसे हैं.

बल्लेबाजी में मचाया कोहराम

टीम इंडिया के दिग्गज आलराउंडर हार्दिक पांड्या इंग्लैंड के खिलाफ टी20 में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में विराट कोहली, रोहित शर्मा, सूर्याकुमार यादव के बाद चौथे सबसे सफल बल्लेबाज हैं. हार्दिक पांड्या ने साल 2017 से 2024 के बीच 15 मैचों की 13 पारियों में 2 अर्धशतक लगाते हुए 302 रन बनाए हैं. ये आंकड़े बतौर बल्लेबाज हार्दिक पांड्या की सफलता की कहानी कहते हैं.

गेंदबाजी में दिखाया दम

हार्दिक पांड्या गेंदबाज के रुप में भी इंग्लैंड के खिलाफ बेहद सफल रहे हैं, टी20 में हार्दिक पांड्या इस टीम के खिलाफ दूसरे सफल भारतीय गेंदबाज हैं. हार्दिक पांड्या ने 15 मैचों में 14 विकेट लिए हैं. 11 मैच में 16 विकेट लेकर युजवेंद्र चहल पहले, 5 मैच में 9 विकेट लेकर जसप्रीत बुमराह तीसरे सफल गेंदबाज हैं. भुवनेश्वर कुमार चौथे नंबर पर हैं. भुवनेश्वर कुमार के नाम 10 मैच में 9 विकेट हैं.

कुछ ऐसा रहा हैं हार्दिक पांड्या का टी20 करियर

टीम इंडिया के दिग्गज आलराउंडर हार्दिक पांड्या को टी20 क्रिकेट में वर्ल्ड के बेहतरीन ऑलराउंडर्स में से एक माना जाता है. हार्दिक पांड्या अपनी बल्लेबाजी और गेंदबाजी से टीम इंडिया को कई मैच जीतवाए हैं. अगर टी20 क्रिकेट में हार्दिक पांड्या के करियर पर नजर डालें तो 109 मैचों की 85 पारियों में 4 अर्धशतक लगाते हुए 141 से उपर की स्ट्राइक रेट से 1700 रन बनाए हैं. वहीं 89 विकेट हार्दिक पांड्या के नाम हैं. हार्दिक पांड्या टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह के बाद हार्दिक पांड्या टीम इंडिया के 5वें सबसे कामयाब गेंदबाज भी हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट