IND vs ENG Series 2022: यहां देखें टीम इंडिया और इंग्लैंड सीरीज का पूरा कार्यक्रम

इंग्लैंड दौरे पर टीम इंडिया एक टेस्ट, तीन वनडे और तीन टी20 मैच खेलेगी. पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में टीम इंडिया 2-1 से आगे है. कोरोना महामारी की वजह से आखिरी टेस्ट अब कराया जा रहा है. रोहित शर्मा की अगुवाई में टीम इंडिया इंग्लैंड के लिए रवाना हो गई है. आखिरी टेस्ट मैच से ईशांत शर्मा और ऋद्धिमान साहा को आराम दिया गया है.

टीम इंडिया बनाम इंग्लैंड (Photo Credits: Twitter)

मुंबई: इंग्लैंड दौरे (England Tour) के लिए टीम इंडिया (Team India) के मुख्य खिलाड़ी लंदन (London) पहुंच चुके हैं. टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच 1 जुलाई से बर्मिंघम (Birmingham) में एकमात्र टेस्ट खेला जाना है. टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने पहुंचते ही सबको चौकाते हुए अपनी ट्रेनिंग शुरू कर दी है. इस दौरे पर टीम इंडिया को एक टेस्ट (Test), 3 टी20 (T20) और वनडे (ODI) मैच खेलने हैं. टीम इंडिया ने शुक्रवार को पहले ट्रेनिंग सेशन में हिस्सा लिया. टीम इंडिया सीरीज में 2-1 से आगे है. IND vs ENG Test Series: बर्मिंघम में एक भी टेस्ट मैच नहीं जीती है टीम इंडिया, इस भारतीय बल्लेबाज ने बनाए सबसे ज्यादा रन

दौरा शुरू होने से पहले ही टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है. उसका एक दिग्गज खिलाड़ी बाहर हो गया है. इंग्लैंड दौरे से दिग्गज बल्लेबाज केएल राहुल चोटिल होने के कारण बाहर हो गए हैं. केएल राहुल ने भारतीय टीम के लिए 43 टेस्ट मैचों में 2547 रन बनाए हैं. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चल रही टी20 सीरीज से भी केएल राहुल बाहर हो गए थे.

केएल राहुल अब अपना विदेश में इलाज कराएंगे. रिपोर्ट के अनुसार बीसीसीआई सचिव जय शाह ने कहा, 'यह सही है, बोर्ड उनकी फिटनेस पर काम कर रहा है और वह जल्द ही जर्मनी जाएंगे.' राहुल के इस महीने के अंत या जुलाई में जर्मनी जाने की संभावना है. ऐसे में वह इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले पहले टेस्ट मैच में नहीं खेल पाएंगे.

इंग्लैंड दौरे पर टीम इंडिया एक टेस्ट, तीन वनडे और तीन टी20 मैच खेलेगी. पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में टीम इंडिया 2-1 से आगे है. कोरोना महामारी की वजह से आखिरी टेस्ट अब कराया जा रहा है. रोहित शर्मा की अगुवाई में टीम इंडिया इंग्लैंड के लिए रवाना हो गई है. आखिरी टेस्ट मैच से ईशांत शर्मा और ऋद्धिमान साहा को आराम दिया गया है. इस दौरे पर टीम इंडिया 4 दिन का एक वॉर्म-अप मैच के अलावा दो टी20 अभ्यास मैच भी खेलेगी.

यहां देखें पूरा कार्यक्रम:-

इंग्लैंड बनाम टीम इंडिया टेस्ट सीरीज शेड्यूल

5वां टेस्ट: 1-5 जुलाई, एजबेस्टन

इंग्लैंड बनाम टीम इंडिया टी20 सीरीज शेड्यूल

पहला टी20 मुकाबला: 7 जुलाई, एजेस बाउल

दूसरा टी20 मुकाबला: 9 जुलाई, एजबेस्टन

तीसरा टी20 मुकाबला: 10 जुलाई, ट्रेंट ब्रिज

इंग्लैंड बनाम टीम इंडिया वनडे सीरीज शेड्यूल

पहला वनडे मुकाबला: 12 जुलाई, ओवल

दूसरा वनडे मुकाबला: 14 जुलाई, लॉर्ड्स

तीसरा वनडे मुकाबला: 17 जुलाई, मैंचेस्टर

भारत की टेस्ट टीम :

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, हनुमा विहारी, चेतेश्वर पुजारा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), केएस भरत (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव और प्रसिद्ध कृष्णा.

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, 1st ODI Match Scorecard: पहले वनडे मुकाबले में इंग्लैंड ने श्रीलंका को 89 रनों से रौंदा, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 1st ODI Match Scorecard: चेस्टर-ले-स्ट्रीट में इंग्लैंड ने श्रीलंका के सामने रखा 266 रनों का लक्ष्य, हैरी ब्रूक और विल जैक्स ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 1st ODI Match Live Toss And Scorecard: चेस्टर-ले-स्ट्रीट में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka 1st ODI Match: घरेलू वनडे सीरीज में कुछ ऐसा रहा है जोस बटलर का प्रदर्शन, यहां देखें हैरान करने वाले हैं आंकड़े