Ind vs Eng: रोहित शर्मा ने मैथ्यू हेडन-रॉस टेलर को इस मामले में छोड़ा पीछे, कई रिकॉर्ड किए अपने नाम

बता दें कि लॉर्ड्स टेस्ट में शतक से चूकने वाले रोहित ने ओवल में शानदार शतक जड़ा. ये उनके करियर का 8वां और विदेशी सरजमीं पर पहला शतक है. रोहित शर्मा जब 94 रनों के निजी स्कोर पर थे तो उन्होंने मोइन अली की गेंद पर लॉन्ग ऑन पर छक्का जड़कर अपना शतक पूरा किया. इस शतक के साथ ही रोहित ने कई रिकॉर्ड अपने नाम कर डाले.

रोहित शर्मा और ऋषभ पंत (Photo Credits: Twitter)

मुंबई: भारत (India) और इंग्लैंड (England) के बीच लंदन (London) स्थित द ओवल (The Oval) मैदान में खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच के तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक टीम इंडिया ने तीन विकेट के नुकसान पर 270 रन बनाए हैं. टीम के लिए कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) 37 गेंद में चार चौके की मदद से 22 और ऑलराउंडर खिलाड़ी रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) 33 गेंद में दो चौके की मदद से नौ रन बनाकर नाबाद हैं. भारतीय टीम ने दूसरी पारी में अबतक मेजबान टीम के उपर 171 रनों की बढ़त हासिल की है.  ENG vs IND 4th Test Day 3: इंटरनेशनल क्रिकेट में Rohit Sharma का एक और बड़ा धमाका, सचिन के इस बड़े रिकॉर्ड को तोड़ने से महज कुछ कदम रह गए दूर

बता दें कि लॉर्ड्स टेस्ट में शतक से चूकने वाले रोहित ने ओवल में शानदार शतक जड़ा. ये उनके करियर का 8वां और विदेशी सरजमीं पर पहला शतक है. रोहित शर्मा जब 94 रनों के निजी स्कोर पर थे तो उन्होंने मोइन अली की गेंद पर लॉन्ग ऑन पर छक्का जड़कर अपना शतक पूरा किया. इस शतक के साथ ही रोहित ने कई रिकॉर्ड अपने नाम कर डाले.

रोहित शर्मा टेस्ट क्रिकेट में 8, वनडे में 29 और टी20 क्रिकेट में 4 शतक लगा चुके हैं. अब उनके नाम 41 शतक दर्ज है और उन्होंने मैथ्यू हेडन और रॉस टेलर को पीछे छोड़ा. दोनों बल्लेबाजों ने 40 शतक जड़ा है. सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर (100) के नाम हैं. भारत की तरफ से सबसे ज्यादा शतक तेंदुलकर, विराट कोहली (70) और राहुल द्रविड़ (48) ने ही लगाए हैं.

रोहित शर्मा पहले खिलाड़ी हैं जिन्होंने इंग्लैंड में तीनों फॉर्मेट में शतक ठोका है. रोहित शर्मा ने इंग्लैंड में सभी फॉर्मेट को मिलाकर 9 शतक जड़े हैं और वो वेस्ट इंडीज के पूर्व बल्लेबाज विवियन रिचर्ड्स की बराबरी पर पहुंच गए हैं. इंग्लैंड में सबसे ज्यादा 11 शतक डॉन ब्रैडमैन ने जड़े हैं.

बतौर सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने 11 हजार रन पूरे कर लिए. उन्होंने ये आंकड़ा मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के बाद सबसे तेज बनाया है. ये कारनामा रोहित शर्मा ने 246 पारियों में हासिल किया. टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाज सचिन तेंदुलक ने बतौर सलामी बल्लेबाज 241 पारियों में अपने 11 हजार अंतरराष्ट्रीय रन पूरे किए थे.

रोहित शर्मा इस मुकाम तक पहुंचने वाले चौथे भारतीय हैं. उनसे पहले सचिन के अलावा सुनील गावस्कर और वीरेंद्र सहवाग ने सलामी बल्लेबाज के रूप में 11 हजार रन पूरे किए थे. टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज के तौर पर वीरेंद्र सहवाग ने 16,119 रन बनाए है, इसके बाद सचिन तेंदुलकर ने 15,335 रन बनाए वहीं सुनील गावस्कर ने 12, 258 अंतरराष्ट्रीय रन बनाए.

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच कल खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

IPL 2026: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ इन बल्लेबाजों ने बनाए सबसे ज्यादा रन, टॉप 5 में दो भारतीय बल्लेबाज शामिल

Virat Kohli vs Jasprit Bumrah In IPL: आईपीएल में विराट कोहली को इतनी बार पवेलियन भेज चुके हैं जसप्रीत बुमराह, यहां देखें घातक तेज गेंदबाज का पूरा रिकॉर्ड

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\