क्रिकेट

IND vs ENG: इंग्लैंड टेस्ट सीरीज में रवींद्र जडेजा के पास इतिहास रचने का सुनहरा मौका, एलन डोनाल्ड के इस महारिकॉर्ड को कर सकते हैं ध्वस्त; बस करना होगा ये चमत्कार

9 मई को बीसीसीआई द्वारा लिए जाने वाले मीटिंग में अंतिम निर्णय लिया हैं. राष्ट्रीय सुरक्षा सर्वोपरि है और खेल कुछ समय के लिए पीछे छूट सकता है. निलंबन से आईपीएल के 16 मैच बाकी बच गए, जिनमें 12 लीग मैच और चार प्लेऑफ मैच शामिल हैं. इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया के दिग्गज गेंदबाज रवींद्र जडेजा अपनी फिरकी का जादू दिखाने के लिए बेताब हैं.

IND vs ENG: इंग्लैंड टेस्ट सीरीज में रवींद्र जडेजा के पास इतिहास रचने का सुनहरा मौका, एलन डोनाल्ड के इस महारिकॉर्ड को कर सकते हैं ध्वस्त; बस करना होगा ये चमत्कार
रवीन्द्र जड़ेजा (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Ravindra Jadeja Records: मार्च में न्यूजीलैंड को हराकर टीम इंडिया ने चैंपियंस ट्रॉफी के खिताब पर अपना कब्जा जमाया था. चैंपियंस ट्रॉफी के बाद इंडियन प्रीमियर लीग का 18वां सीजन शुरू हुआ पर इसे बीच में ही स्थगित करना पड़ा. भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव के बीच इंडियन प्रीमियर लीग 2025 (Indian Premier League 2025 ) को एक हफ्ते के लिए स्थगित कर दिया गया है. आज यानी नौ मई को बीसीसीआई के आंतरिक सूत्रों के हवाले से यह पुष्टि हुई कि टूर्नामेंट को स्थगित कर दिया गया है. आज BCCI की बैठक में ये बड़ा फैसला लिया गया हैं. यह फैसला तब सामने आया जब पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच धर्मशाला में खेले जा रहे मैच को बीच में ही रद्द करना पड़ा. यह भी पढ़ें: Virat Kohli Stats In Test Cricket: टेस्ट क्रिकेट में कुछ ऐसा रहा है विराट कोहली का प्रदर्शन, यहां देखें 'रन मशीन' के आकंड़ें

9 मई को बीसीसीआई द्वारा लिए जाने वाले मीटिंग में अंतिम निर्णय लिया हैं. राष्ट्रीय सुरक्षा सर्वोपरि है और खेल कुछ समय के लिए पीछे छूट सकता है. निलंबन से आईपीएल के 16 मैच बाकी बच गए, जिनमें 12 लीग मैच और चार प्लेऑफ मैच शामिल हैं. इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया के दिग्गज गेंदबाज रवींद्र जडेजा अपनी फिरकी का जादू दिखाने के लिए बेताब हैं. रवींद्र जडेजा इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में कोहराम मचाने के लिए तैयार हैं. इंग्लैंड के खिलाफ इस पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में रवींद्र जडेजा के निशाने पर दक्षिण अफ्रीका के पूर्व दिग्गज गेंदबाज एलन डोनाल्ड का महारिकॉर्ड होगा.

एलन डोनाल्ड के खास रिकॉर्ड तोड़ने के करीब रवींद्र जडेजा

टीम इंडिया के स्टार आलराउंडर रवींद्र जडेजा अबतक कुल 80 टेस्ट मैचों में 323 विकेट हासिल किए हैं. रवींद्र जडेजा अगर इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में 8 विकेट लेने में कामयाब रहते हैं तो वह एलन डोनाल्ड के टेस्ट विकेट्स के रिकॉर्ड को तोड़ देंगे. एलन डोनाल्ड ने दक्षिण अफ्रीका के लिए 72 टेस्ट मैचों में 330 विकेट्स झटके हैं. अगर इंग्लैंड के खिलाफ रवींद्र जडेजा पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में 8 विकेट अपने नाम कर लेते हैं तो उनके नाम 331 टेस्ट विकेट्स दर्ज हो जाएंगे. इस तरह रवींद्र जडेजा सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने के मामले में एलन डोनाल्ड को पीछे छोड़ देंगे.

इंग्लैंड में कोहराम मचा सकते हैं रवींद्र जडेजा

रवींद्र जडेजा अपनी घातक गेंदबाजी से पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड टीम के बल्लेबाजों के लिए घातक साबित हो सकते हैं. रवींद्र जडेजा ने भारत के लिए अभी तक 80 टेस्ट मैचों में 323 विकेट हासिल किए हैं. रवींद्र जडेजा ने टेस्ट मैचों में 15 बार पारी में पांच विकेट चटकाए हैं. इसके अलावा रवींद्र जडेजा ने तीन बार टेस्ट मैच में 10 या उससे ज्यादा विकेट चटकाए हैं. रवींद्र जडेजा की फिरकी से बचना इंग्लैंड के लिए बहुत काफी मुश्किल होगा. टीम इंडिया के लिए सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने के मामले में पूर्व दिग्गज गेंदबाज अनिल कुंबले पहले पायदान पर हैं. अनिल कुंबले टेस्ट क्रिकेट में 619 विकेट हासिल कर चुके हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on May 10, 2025 07:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).