IND vs ENG: 'इंग्लैंड की टीम से उलझना नहीं चाहिए', पहले टेस्ट भारत की हार पर बोले नासिर हुसैन

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन ने राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में टेस्ट श्रृंखला के शुरुआती मैच में भारत को 28 रन से हराने के बाद बेन स्टोक्स की अगुवाई वाली टीम की प्रशंसा करते हुए कहा कि इंग्लैंड ने दिखाया है कि वे एक बेहतरीन टीम हैं और उनसे उलझना नहीं चाहिए.

Nasir Hussein (Photo Credit: Twitter)

हैदराबाद, 29 जनवरी: इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन ने राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में टेस्ट श्रृंखला के शुरुआती मैच में भारत को 28 रन से हराने के बाद बेन स्टोक्स की अगुवाई वाली टीम की प्रशंसा करते हुए कहा कि इंग्लैंड ने दिखाया है कि वे एक बेहतरीन टीम हैं और उनसे उलझना नहीं चाहिए. यह भी पढ़ें: IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर हो सकते हैं रवींद्र जडेजा, हैमस्ट्रिंग में खिंचाव- रिपोर्ट

उप-कप्तान ओली पोप के शानदार 196 रनों की मदद से इंग्लैंड ने भारत को 28 रनों से हराया। भारत को जीत के लिए 231 रनों का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य मिला, लेकिन, भारतीय बल्लेबाजी लाइनअप को टॉम हार्टले ने तहस-नहस कर दिया.

युवा स्पिनर ने अंतिम पारी में 7 महत्वपूर्ण विकेट लिए और भारत को हार की तरफ धकेल दिया। टीम इंडिया अपनी दूसरी पारी में सिर्फ 202 रन पर ऑल आउट हो गई, और इंग्लैंड ने 28 रन से यह मुकाबला अपने नाम किया.

इस जीत से इंग्लैंड को पांच मैचों की श्रृंखला में 1-0 की बढ़त मिल गई है, जिससे टीम का यह विश्वास भी बढ़ गया है कि उनकी अल्ट्रा-अटैकिंग बैजबॉल थ्योरी भारतीय परिस्थितियों में अच्छा काम करने में सक्षम है.

हुसैन ने स्काई स्पोर्ट्स के लिए अपने कॉलम में लिखा, "कप्तान बेन स्टोक्स और मुख्य कोच ब्रेंडन मैकुलम के नेतृत्व में टीम का रोमांचक सफर जारी है. इससे पता चलता है कि उनमें गजब का आत्मविश्वास है. जिस तरह से वे खेल रहे हैं. उसमें उन्हें बहुत विश्वास है और वे चीजों को अपने तरीके से करते हैं.

वे बाहरी शोर के बारे में चिंता नहीं करते हैं. मुझे इस टीम में जो बात पसंद है, वह है, उनकी जिद. यदि आप उन पर संदेह करेंगे, तो वे और खतरनाक हो जाते हैं."

"मुझे लगता है कि यह एक अच्छी बात है क्योंकि यदि आप लगातार सारा शोर सुन रहे हैं, तो आप अपने लक्ष्य से भटक सकते हैं. कोच और कप्तान जानते हैं कि वे क्या चाहते हैं. वे उस पर कायम रहेंगे और जब वे पीछे होंगे, तब भी वे इसे बदलने के लिए क्रिकेटरों का समर्थन करेंगे. उन्होंने दिखाया है कि वे एक ऐसी टीम हैं, जिसके साथ खिलवाड़ नहीं किया जा सकता.''

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड