IND vs ENG: खराब फॉर्म से जूझ रहे जॉनी बेयरस्टो को मिला जो रूट का समर्थन, जानें क्या कहा

भारत दौरे पर आई इंग्लैंड का हाल इन दिनों अच्छा नहीं है. टीम इंडिया के खिलाफ जीत के साथ टेस्ट सीरीज की शुरुआत करने के बाद इंग्लिश टीम को लगातार तीन हार मिली और पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-3 से पिछड़ गई.

Jonny Bairstow (Photo Credit: X)

नई दिल्ली, 4 मार्च: भारत दौरे पर आई इंग्लैंड का हाल इन दिनों अच्छा नहीं है. टीम इंडिया के खिलाफ जीत के साथ टेस्ट सीरीज की शुरुआत करने के बाद इंग्लिश टीम को लगातार तीन हार मिली और पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-3 से पिछड़ गई. यह भी पढ़ें: Snow in Dharamshala: भारत बनाम इंग्लैंड पांचवें टेस्ट के दौरान धर्मशाला में बर्फबारी की आशंका, देखें तस्वीर

इंग्लैंड जब धर्मशाला में 7 मार्च को पांचवें और अंतिम टेस्ट मैच में भारत के साथ खेलेगा तो जॉनी बेयरस्टो अपना 100वां टेस्ट मैच खेलेंगे. इस बीच उनके लंबे समय के साथी जो रूट ने कहा कि ये विकेटकीपर-बल्लेबाज जब दबाव में होता है, तो वो अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हैं.

भारत के खिलाफ सीरीज के फाइनल में बेयरस्टो 100 टेस्ट मैच खेलने वाले इंग्लैंड के 17वें पुरुष टेस्ट खिलाड़ी बन जाएंगे.

खराब फॉर्म से जूझ रहे बेयरस्टो पर जो रूट ने कहा, "वह अपनी भावनाओं, मुश्किलों और चुनौतियों को अपना हथियार बनाते हैं. यह उनका सर्वश्रेष्ठ बाहर लाता है."

बेयरस्टो ने 99 टेस्ट मैचों में 36.42 की औसत से 5,974 रन बनाए हैं, जिसमें 12 शतक और 26 अर्द्धशतक शामिल हैं.

रूट, जो यॉर्कशायर के दिनों से ही बेयरस्टो के साथ हैं। उन्हें लगता है कि इस विकेटकीपर-बल्लेबाज के लिए 100वीं टेस्ट कैप हासिल करने की इससे बेहतर कहानी नहीं लिखी जा सकती थी.

रूट ने टेस्ट में टीम की मांग के अनुसार विभिन्न भूमिकाओं को अपनाने के लिए बेयरस्टो की सराहना भी की.

Share Now

संबंधित खबरें

Team India T20 World Cup Stats Against England: टी20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया का प्रदर्शन, यहां देखें 'मेन इन ब्लू' के आकंड़ें

Jasprit Bumrah Stats In T20 World Cup Knockout Matches: टी20 वर्ल्ड कप के नॉकआउट मैचों में कुछ ऐसा रहा है जसप्रीत बुमराह का प्रदर्शन, यहां देखें घातक तेज गेंदबाज के आकंड़ें

India vs England, ICC T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा भारत बनाम इंग्लैंड के बीच दूसरा सेमीफाइनल? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

T20 WC Semifinal: इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले से पहले सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे भारतीय टीम के खिलाड़ी, जीत के लिए की प्रार्थना; देखें VIDEO

\