IND vs ENG: पांचवें टेस्ट में इंग्लैंड ने इस दिग्गज खिलाड़ी को दिया मौका, टीम इंडिया के लिए हो सकता हैं बड़ा खतरा

इंग्लैंड ने पांचवें और आखिरी टेस्ट के लिए लेफ्ट ऑर्म स्पिनर जैक लीच को शामिल किया है. जैक लीच ने साल फरवरी में भारत दौरे पर कहर मचाया था. भारत दौरे पर उन्होंने टेस्ट सीरीज में 18 विकेट झटके थे. भारत और इंग्लैंड के बीच आखिरी टेस्ट मैच 10 सितंबर से मैनचेस्टर में खेला जाएगा.

भारत बनाम इंग्लैंड (Photo Credits: Facebook)

मुंबई: टीम इंडिया (Team India) के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच में शर्मनाक हार के बाद इंग्लैंड (England) ने आखिरी टेस्ट में बड़ा बदलाव किया हैं. पांच मैचों की टेस्ट सीरीज (Test Series) में टीम इंडिया ने 2-1 से अजेय बढ़त बना ली है. इंग्लैंड पर अपने घर में टेस्ट सीरीज हारने का खतरा मंडरा रहा है. इंग्लैंड ने आखिरी टेस्ट के लिए अपनी टीम में दिग्गज स्पिनर को शामिल किया है. IND vs ENG: ओवल टेस्ट में मिली जीत के बाद कप्तान विराट कोहली ने बनाया अनोखा रिकॉर्ड, इस मामले में एमएस धोनी को छोड़ा पीछे

इंग्लैंड ने पांचवें और आखिरी टेस्ट के लिए लेफ्ट ऑर्म स्पिनर जैक लीच को शामिल किया है. जैक लीच ने साल फरवरी में भारत दौरे पर कहर मचाया था. भारत दौरे पर उन्होंने टेस्ट सीरीज में 18 विकेट झटके थे. भारत और इंग्लैंड के बीच आखिरी टेस्ट मैच 10 सितंबर से मैनचेस्टर में खेला जाएगा.

इंग्लैंड ने आखिरी टेस्ट मैच के लिए सैम बिलिंग्स को टीम से बाहर कर दिया है. टीम में जोस बटलर ने वापसी की हैं. बटलर अपने दूसरे बच्चे के जन्म की वजह से चौथे टेस्ट का हिस्सा नहीं थे. इंग्लैंड को भारत के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच में 157 रनों से हार का सामना करना पड़ा था. सीरीज बराबर करने के लिए इंग्लैंड का आखिरी मैच जीतना जरूरी है.

ओवल टेस्ट में टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली हमेशा छाए रहे. उन्होंने पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 50 और दूसरी पारी में 46 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली. विराट कोहली को पूरे मैच के दौरान अपने खिलाड़ियों का हौसला अफजाई करते हुए देखा गया. दूसरी तरफ टीम इंडिया के सलामी सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने दूसरी पारी में बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 127 रनों की शतकीय पारी खेली.उन्होंने चौथे टेस्ट मुकाबले की दोनों पारियों में मिलाकर 138 रन बनाए. दूसरी पारी में शानदार शतकीय पारी के लिए उन्हें 'मैन ऑफ द मैच' दिया गया.

पांचवें टेस्ट के लिए इंग्लैंड की टीम:

जो रूट (कप्तान), रोरी बर्न्‍स, जोस बटलर, सैम करन,मोइन अली, जेम्स एंडरसन, जोनाथन बेयरस्टो,  हसीब हमीद, डेन लॉरेंस, जैक लीच, डेविड मलान, क्रैग ओवरटोन, ओली पोप, ओली रॉबिंसन, क्रिस वोक्स और मार्क वुड.

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, 1st ODI Match Scorecard: पहले वनडे मुकाबले में इंग्लैंड ने श्रीलंका को 89 रनों से रौंदा, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 1st ODI Match Scorecard: चेस्टर-ले-स्ट्रीट में इंग्लैंड ने श्रीलंका के सामने रखा 266 रनों का लक्ष्य, हैरी ब्रूक और विल जैक्स ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 1st ODI Match Live Toss And Scorecard: चेस्टर-ले-स्ट्रीट में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka 1st ODI Match: घरेलू वनडे सीरीज में कुछ ऐसा रहा है जोस बटलर का प्रदर्शन, यहां देखें हैरान करने वाले हैं आंकड़े