क्रिकेट

IND vs ENG, ICC CWC 2019: पाकिस्तान के चाचा क्रिकेट ने सुपरफैन सुधीर के साथ मिलकर भारत की जीत के लिए मांगी दुआ, देखें Exclusive वीडियो

रविवार को वर्ल्ड कप 2019 के 38वें मुकाबले में भारत की भिड़ंत इंग्लैंड से होने जा रही है. मैच से पहले मैदान के बाहर एक अद्भुत नजारा देखने को मिला. पाकिस्तान के चाचा क्रिकेट ने भारत के सुपरफैन सुधीर के साथ मिलकर भारत की जीत के लिए दुआ मांगी.

IND vs ENG, ICC CWC 2019: पाकिस्तान के चाचा क्रिकेट ने सुपरफैन सुधीर के साथ मिलकर भारत की जीत के लिए मांगी दुआ, देखें Exclusive वीडियो
चाचा क्रिकेट और सुपरफैन सुधीर (Photo Credits: File Image)

रविवार को वर्ल्ड कप 2019 (World Cup 2019) के 38वें मुकाबले में भारत की (India) भिड़ंत इंग्लैंड (England) से होने जा रही है. बर्मिंघम के एजबेस्टन क्रिकेट ग्राउंड में ये मुकाबला खेला जाएगा. इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया है. कुछ ही देर में भारतीय टीम गेंदबाजी करने के लिए मैदान में उतेरेगी. मैच से पहले मैदान के बाहर एक अद्भुत नजारा देखने को मिला. पाकिस्तान के चाचा क्रिकेट ने भारत के सुपरफैन सुधीर के साथ मिलकर भारत की जीत के लिए दुआ मांगी.

दरअसल, पाकिस्तान के सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए ये आवश्यक है कि भारत आज के मैच में इंग्लैंड को शिकस्त दे. इसलिए पाकिस्तानी फैन्स भी आज भारतीय क्रिकेट टीम के लिए चीयर करेंगे. मैच से पहले पाकिस्तान के चाचा क्रिकेट और भारत के सुपरफैन सुधीर ने लेटेस्टली से खास बातचीत की. एक नजर डालिए इस वीडियो पर:

यह भी पढ़ें:- Live Cricket Streaming of India vs England ICC World Cup 2019: भारत बनाम इंग्लैंड के मैच को आप HOTSTAR और STAR SPORTS पर देख सकते हैं लाइव

आपको बता दें कि आज के मैच के बाद भी भारत के दो मुकाबले बाकी है. मंगलवार को भारत का सामना बांग्लादेश से होगा और शनिवार को भारत की भिड़ंत श्रीलंका से होगी. अगर भारत तीनों मुकाबलों में जीत हासिल करता है तो अंक तालिका में टीम को पहला स्थान प्राप्त होगा. साथ ही अगर पाकिस्तान भी सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर जाता है तो हो सकता है कि वर्ल्ड कप में एक बार फिर भारत और पाकिस्तान की भिड़ंत हो.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 30, 2019 03:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).