IND vs BAN, CWC 2019: रोहित शर्मा का कैच छोड़ना बांग्लादेश को पड़ा भारी, सलामी बल्लेबाज ने ठोका अर्धशतक
बांग्लादेश के लिए पांचवा ओवर स्टार तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान लेकर आए. रहमान के इस ओवर की चौथी गेंद पर भारतीय टीम के उपकप्तान रोहित शर्मा का आसान कैच बांग्लादेशी टीम के ओपनर बल्लेबाज तमीम इकबाल ने टपका दिया. जिसके बाद रोहित शर्मा संभलकर खेलते हुए 45 गेदों में 4 चौके और 3 छक्के की मदद से 50 रनों की अर्धशतकीय पारी खेलते हुए अपने वनडे क्रिकेट करियर का 43वां अर्धशतक लगाया.
IND vs BAN, ICC Cricket World Cup 2019: आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड 2019 के 40वें मुकाबले में आज बर्मिंघम (Birmingham) के एजबेस्टन क्रिकेट ग्राउंड (Edgbaston Cricket Ground) में भारतीय टीम का मुकाबला बांग्लादेश (Bangladesh) के साथ चल रहा है. भारत के कप्तान विराट कोहली ने आज टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया. टीम के लिए आज एक बार फिर पारी की शुरुआत करने के लिए उपकप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और के एल राहुल मैदान पर आए.
बता दें कि बांग्लादेश के लिए पांचवा ओवर स्टार तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान (Mustafizur Rahman) लेकर आए. रहमान के इस ओवर की चौथी गेंद पर भारतीय टीम के उपकप्तान रोहित शर्मा का आसान कैच बांग्लादेशी टीम के ओपनर बल्लेबाज तमीम इकबाल (Tamim Iqbal) ने टपका दिया. जिसके बाद रोहित शर्मा संभलकर खेलते हुए 45 गेदों में 4 चौके और 3 छक्के की मदद से 50 रनों की अर्धशतकीय पारी खेलते हुए अपने वनडे क्रिकेट करियर का 43वां अर्धशतक लगाया.
50 up for Rohit Sharma! What a tournament he's having. #BANvIND | #CWC19 pic.twitter.com/DeWsgcQN5D
— Cricket World Cup (@cricketworldcup) July 2, 2019
Rohit Sharma dropped by Tamim Iqbal!
How costly will that be?#BANvIND | #CWC19 pic.twitter.com/Urk8HVFnXB
— Cricket World Cup (@cricketworldcup) July 2, 2019
भारतीय टीम का स्कोर 15 ओवर के बिना किसी नुकसान के 87 रन है. बता दें कि रोहित शर्मा के साथी खिलाड़ी के एल राहुल भी शानदार बल्लेबाजी करते हुए 45 गेदों में 4 चौके की मदद से 32 रन बनाकर खेल रहे हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 02, 2019 04:21 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

