Ind vs Eng: आज से शुरू होगा पांचवा टेस्ट, कप्तान कोहली इन खिलाडियों को दे सकते हैं मौका

हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक पांड्या सीरीज में अब तक बल्ले से नाकाम रहे हैं. उन्होंने पूरी सीरीज में केवल एक अर्धशतक लगाया है. ऐसे में टीम प्रबंधन मध्यक्रम के बल्लेबाज हनुमा विहारी को मौका दे सकता है.

विराट कोहली (Photo Credits: Facebook)

लंदन: साउथम्पटन में चौथा टेस्ट मैच हारकर इंग्लैंड के हाथों 1-3 से सीरीज गंवा चुकी भारतीय क्रिकेट टीम आज से यहां ओवल मैदान पर शुरू होने जा रहे पांचवें और आखिरी टेस्ट मैच को जीतकर सम्मान के साथ सीरीज का समापन करना चाहेगी. विश्व की नंबर एक टेस्ट टीम भारत को साउथम्पटन में 60 रन से हार का सामना करना पड़ा था. चौथे टेस्ट की दूसरी पारी में कप्तान विराट कोहली और अजिंक्य रहाणे को छोड़कर भारतीय बल्लेबाज फ्लॉप रहे थे. भारत के लिए सीरीज में सर्वाधिक रन बनार चुके कोहली खुद आगे आकर जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. कोहली सीरीज में अब तक 544 रन बना चुके हैं.

हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक पांड्या सीरीज में अब तक बल्ले से नाकाम रहे हैं. उन्होंने पूरी सीरीज में केवल एक अर्धशतक लगाया है. ऐसे में टीम प्रबंधन मध्यक्रम के बल्लेबाज हनुमा विहारी को मौका दे सकता है. वहीं सलामी जोड़ी के लिए पृथ्वी शॉ भी टीम में जगह बनाने के रेस में हैं. गेंदबाजी विभाग में ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने बुधवार को नेट पर गेंदबाजी नहीं की थी और ऐसी भी खबरें आ रही है कि उनकी चोट बढ़ गई है. अश्विन अगर अंतिम एकादश में नहीं होते हैं तो रवींद्र जडेजा को टीम में खेलने का मौका मिल सकता है.

यह भी पढ़े: कुछ सालों पहले जो थी भारतीय टीम की ताकत वो आज बन गई है सबसे बड़ी कमजोरी

संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में 15 सितंबर से शुरू हो रहे एशिया कप को देखते हुए जसप्रीत बुमराह को आराम दिया जा सकता है. ऐसे में उमेश यादव की अंतिम टेस्ट के लिए टीम में वापसी हो सकती है. दूसरी तरफ सीरीज अपने नाम कर चुकी मेजबान इंग्लैंड इस मैच को जीतकर सलामी बल्लेबाज एलिस्टेयर कुक को शानदार विदाई देना चाहेगी.

33 साल के कुक का यह आखिरी टेस्ट मैच होगा. इसके बाद वह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह देंगे. इंग्लैंड के लिए 160 टेस्ट मैचों में 12254 रन बना चुके कुक इस मैच में शानदार प्रदर्शन कर अपने विदाई टेस्ट को यादगार बनाना चाहेंगे.

कुक के संन्यास की घोषणा के बाद चयनकर्ताओं ने पांचवें टेस्ट के लिए टीम में कोई बदलाव नहीं किया है और उन्होंने दूसरे सलामी बल्लेबाज कीटन जेनिंग्स पर भरोसा बरकरार रखा है.

टीमें :

भारत : विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, पृथ्वी शॉ, लोकेश राहुल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, दिनेश कार्तिक, ऋषभ पंत, करुण नायर, हार्दिक पांड्या, रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, हनुमा विहारी, इशांत शर्मा, उमेश यादव, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह.

इंग्लैंड : जो रूट (कप्तान), एलिस्टेयर कुक, कीटन जेनिंग्स, जॉनी बेयरस्टो, जोस बटलर, ओलिवर पोप, मोइन अली, आदिल राशिद, सैम कुरेन, जेम्स एंडरसन, स्टुअर्ट ब्रॉड, क्रिस वोक्स, बेन स्टोक्स.

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से रौंदा, सीरीज में 2-0 की बनाई बढ़त; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने 181 रनों का लक्ष्य रखा, ग्लेन फिलिप्स और बेवन जैकब्स ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Live Score Update: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs New Zealand 2nd T20I Live Toss And Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड