IND vs ENG: तीसरे टेस्ट से पहले इंग्लैंड को लगा बड़ा झटका, ये दिग्गज खिलाड़ी हुआ बाहर

वुड जिन्होंने लॉर्ड्स में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में पांच विकेट लिए थे उन्हें ऋषभ पंत के शॉट पर बाउंड्री रोकने के प्रयास के दौरान चोट लगी थी. फिजियो की जांच के बाद वह चौथे दिन मैदान से बाहर चले गए थे। हालांकि, अंतिम दिन वुड मैदान पर उतरे थे और उन्होंने चार ओवर तक गेंदबाजी की थी.

india vs england ( photo credit : PTI)

लीड्स: इंग्लैंड (England) के तेज गेंदबाज मार्क वुड (Mark Wood) भारत (India) के खिलाफ यहां हेडिंग्ले में होने वाले तीसरे टेस्ट मैच से कंधे की चोट के कारण बाहर हो गए हैं. इंग्लैंड एंड क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने सोमवार को बताया कि वुड तीसरे टेस्ट में खेलने के लिए फिट नहीं है. ईसीबी ने बयान जारी कर कहा, "वुड टीम के साथ लीड्स (Leeds) में साथ होंगे और रिहेबिलिटेशन में रहेंगे. तीसरा टेस्ट खत्म होने के बाद उनकी चोट की स्थिति देखी जाएगी." IND vs ENG: लीड्स में टीम इंडिया के पास जीत की हैट्रिक लगाने का मौका, बन सकते हैं ये बड़े रिकॉर्ड

वुड जिन्होंने लॉर्ड्स में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में पांच विकेट लिए थे उन्हें ऋषभ पंत के शॉट पर बाउंड्री रोकने के प्रयास के दौरान चोट लगी थी. फिजियो की जांच के बाद वह चौथे दिन मैदान से बाहर चले गए थे. हालांकि, अंतिम दिन वुड मैदान पर उतरे थे और उन्होंने चार ओवर तक गेंदबाजी की थी.

वुड के अलावा भी इंग्लैंड के कई महत्वपूर्ण खिलाड़ी जैसे ओली स्टोन, बेन स्टोक्स, स्टुअर्ट ब्रॉड और जोफ्रा आर्चर विभिन्न कारणों की वजह से टेस्ट सीरीज में शामिल नहीं है.

वुड के अनुपलब्ध रहने का मतलब है कि साकिब महमूद अगले मैच से टेस्ट में डेब्यू करेंगे. हालांकि, क्रैग ओवरटोन भी एकादश में शामिल होने की दौड़ में शामिल हैं. भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट मैच बुधवार से शुरू होना है. भारत पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 से आगे है.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs England, 5th T20I Match Scorecard: साउथम्प्टन में इंग्लैंड ने टीम इंडिया को 56 रनों से दी करारी शिकस्त, 4-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs England, 5th T20I Match Scorecard: साउथम्प्टन में इंग्लैंड ने टीम इंडिया के सामने रखा 258 रनों का लक्ष्य, जोस बटलर और हैरी ब्रूक ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs England, 5th T20I Live Toss And Scorecard: साउथम्प्टन में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs England, 5th T20I Match Live Score Update: साउथम्प्टन में टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का आखिरी मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट