क्रिकेट

IND vs ENG 5th Test Day 4 Scorecard, Lunch Break: इंग्लैंड ने 3 खोकर बनाए 164 रन, बेन डकेट का अर्धशतक, हैरी ब्रूक ने की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी, टीम इंडिया जीत से 7 विकेट दूर

चौथे दिन पहले सेशन का खेल खत्म होने तक मुकाबला रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुका है. 374 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही इंग्लैंड की टीम ने लंच तक 3 विकेट खोकर 164 रन बना लिए हैं और अब उन्हें जीत के लिए 210 रनों की ज़रूरत है.

IND vs ENG 5th Test Day 4 Scorecard, Lunch Break: इंग्लैंड ने 3 खोकर बनाए 164 रन, बेन डकेट का अर्धशतक, हैरी ब्रूक ने की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी, टीम इंडिया जीत से 7 विकेट दूर
टीम इंडिया(Photo Credits: X/ @BCCI)

India National Cricket Team vs England National Cricket Team Match Scorecard: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम 5 मैचों की एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी 2025 टेस्ट सीरीज (Test Series) का पांचवां और आखिरी मुकाबला 31 जुलाई (बुधवार) से लंदन(London ) के केनिंग्टन ओवल(Kennington Oval) में खेला रहा हैं. जिसके चौथे दिन पहले सेशन का खेल खत्म होने तक मुकाबला रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुका है. 374 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही इंग्लैंड की टीम ने लंच तक 3 विकेट खोकर 164 रन बना लिए हैं और अब उन्हें जीत के लिए 210 रनों की ज़रूरत है. इंग्लैंड की शुरुआत सधी हुई रही, लेकिन ज़क क्रॉली (14), बेन डकेट (54) और कप्तान ओली पोप (27) के आउट होने से भारत ने वापसी की कोशिश की. हालांकि, जो रूट (23*) और हैरी ब्रुक (38*) क्रीज़ पर डटे हुए हैं और इंग्लैंड को स्थिरता प्रदान कर रहे हैं.  इंग्लैंड ने 1 विकेट खोकर बनाए 50 रन, टीम इंडिया जीत से 9 विकेट दूर, यहां देखें तीसरे दिन का स्कोरकार्ड

भारत की ओर से मोहम्मद सिराज ने सबसे अच्छी गेंदबाज़ी की, उन्होंने 12 ओवर में 3 मेडन डालते हुए 44 रन देकर 2 विकेट लिए। प्रसिद्ध कृष्णा को 1 सफलता मिली, जबकि आकाश दीप ने 13 ओवर में 44 रन दिए लेकिन उन्हें अभी तक विकेट नहीं मिला.

टीम इंडिया की दूसरी पारी

भारत की ओर से यशस्वी जायसवाल ने एक बार फिर कमाल की बल्लेबाज़ी की और 164 गेंदों पर 118 रन बनाए. उन्होंने अपनी पारी में 14 चौके और 2 छक्के लगाए. वहीं, तेज गेंदबाज़ आकाश दीप ने भी बल्ले से शानदार प्रदर्शन करते हुए 94 गेंदों में 66 रनों की अहम पारी खेली. रविंद्र जडेजा (53), वॉशिंगटन सुंदर (53) और ध्रुव जुरेल (34) ने मिडिल ऑर्डर में उपयोगी योगदान दिया. भारत ने कुल 88 ओवरों में 396 रन बनाए और सभी विकेट खो दिए. दूसरी ओर, इंग्लैंड के लिए जोश टंग सबसे सफल गेंदबाज़ रहे, जिन्होंने 30 ओवर में 125 रन देकर 5 विकेट झटके. वहीं, गस एटकिंसन ने 27 ओवर में 127 रन देकर 3 विकेट लिए और जैमी ओवरटन को 2 विकेट मिले.

इंग्लैंड की पहली पारी

निर्णायक टेस्ट मैच की पहली पारी में इंग्लैंड ने 51.2 ओवर में 247 रन बनाकर भारत पर 23 रन की अहम बढ़त हासिल कर ली. भारत की पहली पारी 224 रन पर सिमट गई थी. इंग्लैंड की शुरुआत आक्रामक रही और ज़ैक क्रॉली ने 14 चौकों की मदद से 64 रन की तेज पारी खेली. उनके साथ बेन डकेट ने भी 38 गेंदों में 43 रन (5 चौके, 2 छक्के) बनाए. इसके अलावा हैरी ब्रुक ने 53, जो रूट ने 29 और कप्तान ओली पोप ने 22 रन का योगदान दिया. इंग्लैंड ने पहले विकेट के लिए 92 रन की साझेदारी कर भारत पर दबाव बना दिया. भारतीय गेंदबाज़ों में मोहम्मद सिराज सबसे सफल रहे, जिन्होंने 16.2 ओवर में 86 रन देकर 4 विकेट झटके. प्रसिद्ध कृष्णा ने भी 4 विकेट लिए, जबकि अक्षदीप को एक विकेट मिला. रवींद्र जडेजा इस पारी में विकेट के बिना लौटे. हालांकि, सिराज और कृष्णा ने इंग्लैंड की मिडिल और लोअर ऑर्डर को तहस-नहस कर टीम को वापस मुकाबले में ला दिया.

भारत की पहली पारी

इससे पहले भारत की पहली पारी खराब शुरुआत के कारण 69.4 ओवर में 224 रन पर सिमट गई. सलामी बल्लेबाज़ यशस्वी जायसवाल महज 2 रन बनाकर गस एटकिंसन की गेंद पर पगबाधा आउट हो गए. इसके बाद राहुल (14), शुभमन गिल (21) और साईं सुधर्शन (38) ने थोड़ी बहुत कोशिश की, लेकिन नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे. कप्तान गिल का रन आउट होना टीम के लिए बड़ा झटका साबित हुआ. मिडिल ऑर्डर में करुण नायर ने सबसे ज्यादा 57 रन बनाए, जिसमें उन्होंने 109 गेंदों में 8 चौके लगाए. वॉशिंगटन सुंदर (26), ध्रुव जुरेल (19) और रविंद्र जडेजा (9) भी बड़ी पारी नहीं खेल सके. इंग्लैंड की ओर से गस एटकिंसन ने घातक गेंदबाज़ी करते हुए 5 विकेट झटके, वहीं जोश टंग को 3 और क्रिस वोक्स को 1 विकेट मिला. इंग्लैंड के गेंदबाज़ों ने इस पारी में कसी हुई लाइन-लेंथ के साथ अनुशासित प्रदर्शन किया, जिससे भारत को कम स्कोर पर रोका गया और उन्हें टेस्ट में शुरुआती बढ़त मिल गई.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 03, 2025 05:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).