IND vs ENG 5th T20I Match Highlights: इंग्लैंड ने पांचवें टी20 में भी मारी बाजी, टीम इंडिया की बादशाहत खत्म; इंग्लिश टीम बनी नंबर-1

श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम इंडिया को इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज में 1-4 से हार का सामना करना पड़ा. सीरीज का पहला मुकाबला टीम इंडिया ने जीता था, लेकिन इसके बाद इंग्लैंड ने लगातार चार मैच जीतकर शानदार वापसी की और सीरीज अपने नाम कर ली. इससे पहले आयरलैंड दौरे पर भी टीम इंडिया 0-2 से टी20 सीरीज हार चुकी थी.

भारत बनाम इंग्लैंड (Photo Credit: X Formerly Twitter)

India National Cricket Team vs England National Cricket Team, 5th T20I Match: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला 11 जुलाई को खेला गया. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला साउथम्प्टन (Southampton) के द रोज बाउल (The Rose Bowl) में खेला गया. पांचवें और आखिरी टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में इंग्लैंड की टीम ने टीम इंडिया को 56 रनों से हरा दिया हैं. इसके साथ ही इंग्लैंड की टीम ने टीम इंडिया को सीरीज में क्लीन स्वीप करते हुए 4-0 से सीरीज अपने नाम कर ली हैं. इस सीरीज में टीम इंडिया की कप्तानी श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) कर रहे थे, जबकि इंग्लैंड की कमान हैरी ब्रूक (Harry Brook) के हाथों में थीं. यह भी पढ़ें: IND vs ENG ODI Series 2026: टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच इस दिन से होगी वनडे सीरीज की जंग, जानें शेड्यूल, स्क्वाड और हेड टू हेड रिकॉर्ड

इंग्लैंड ने टीम इंडिया को पांचवें टी20 मुकाबले में 56 रनों से हराकर सीरीज 4-1 से अपने नाम कर ली. इस हार के साथ ही आईसीसी टी20 रैंकिंग में टीम इंडिया का करीब 1605 दिनों से चला आ रहा दबदबा भी खत्म हो गया. अब इंग्लैंड टी20 इंटरनेशनल की नई नंबर-1 टीम बन गई है. साउथैम्पटन में खेले गए इस मुकाबले में इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 3 विकेट पर 257 रन बनाए. जवाब में टीम इंडिया की पूरी टीम 201 रन पर सिमट गई.

सीरीज के आखिरी मुकाबले में टीम इंडिया ने अपनी प्लेइंग इलेवन में कुछ बदलाव किए थे. वैभव सूर्यवंशी को बाहर बैठाया गया, जबकि संजू सैमसन तीन मैचों के बाद टीम में लौटे. हालांकि, बल्लेबाजों के सामने 258 रनों का विशाल लक्ष्य था. संजू सैमसन ने 14 गेंदों में 27 रन बनाए, लेकिन वह टीम को मजबूत शुरुआत नहीं दिला सके. वहीं, सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा लगातार तीसरे मुकाबले में बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे.

ईशान किशन ने 56 रन और तिलक वर्मा ने 53 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली, लेकिन दोनों की मेहनत टीम इंडिया को जीत नहीं दिला सकी. इससे पहले इंग्लैंड के लिए जोस बटलर ने 64 गेंदों में 131 रनों की नाबाद शतकीय पारी खेली, जबकि कप्तान हैरी ब्रूक 95 रन बनाकर नाबाद लौटे. भारतीय गेंदबाजों में प्रिंस यादव, अक्षर पटेल, शिवम दुबे और सूर्यांश शेडगे महंगे साबित हुए. इस सीरीज में टीम इंडिया को चार मुकाबलों में हार झेलनी पड़ी, जो किसी एक टी20 सीरीज या टूर्नामेंट में उसकी संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा हार है.

टीम इंडिया की बादशाहत खत्म

टीम इंडिया फरवरी 2022 में आईसीसी टी20 रैंकिंग में नंबर-1 टीम बनी थी. इसके बाद लगभग साढ़े चार साल तक कोई भी टीम उसे शीर्ष स्थान से नहीं हटा सकी. इस दौरान टीम इंडिया ने 2024 और 2026 में टी20 वर्ल्ड कप का खिताब भी अपने नाम किया. हालांकि, इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज हारने के बाद टीम इंडिया नंबर-2 पर खिसक गई, जबकि इंग्लैंड दुनिया की नई नंबर-1 टी20 टीम बन गई.

टीम इंडिया 4-1 से हारी सीरीज

श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम इंडिया को इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज में 1-4 से हार का सामना करना पड़ा. सीरीज का पहला मुकाबला टीम इंडिया ने जीता था, लेकिन इसके बाद इंग्लैंड ने लगातार चार मैच जीतकर शानदार वापसी की और सीरीज अपने नाम कर ली. इससे पहले आयरलैंड दौरे पर भी टीम इंडिया 0-2 से टी20 सीरीज हार चुकी थी.

Share Now