IND vs ENG 4th Test: इस दिग्गज खिलाड़ी ने रोहित शर्मा को लेकर दिया बड़ा बयान, कहीं ये बातें

बता दें कि रोहित शर्मा इंटरनेशनल क्रिकेट में 15000 रन बनाने वाले आठवें भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं. देश के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड पूर्व महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के नाम दर्ज है. आज अगर रोहित शर्मा 60 रन बनाने में और कामयाब होते हैं तो टेस्ट क्रिकेट में उनके नाम 3000 रन दर्ज हो जाएंगे.

रोहित शर्मा और केएल राहुल (Photo Credits: Twitter)

मुंबई: भारत (India) और इंग्लैंड (England) के बीच लंदन (London) स्थित द ओवल (The Oval) मैदान में खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल समाप्त हो चूका है. भारतीय टीम ने दूसरी पारी में बिना किसी नुकसान के 43 रन बनाए हैं. टीम के लिए रोहित शर्मा (Rohit Sharma) 56 गेंद में दो चौके की मदद से 20 और केएल राहुल (KL Rahul) 41 गेंद में चार चौके की मदद से 22 रन बनाकर नाबाद हैं. भारतीय टीम पहली पारी के आधार पर अब भी इंग्लैंड से 56 रनों से पीछे है.  ENG vs IND 4th Test Day 2: दूसरे दिन का खेल हुआ खत्म, टीम इंडिया दूसरी पारी में 43/0

इस बीच भारत के पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा को लेकर बड़ा बयान दिया हैं. आकाश चोपड़ा ने कहा है कि ओवल टेस्ट मैच की दूसरी पारी में टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा एक बड़ी मैच विनिंग पारी खेलेंगे. इस टेस्ट सीरीज में रोहित शर्मा भारत की तरफ से दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. उनसे आगे सिर्फ के एल राहुल हैं.

आकाश चोपड़ा ने कहा कि मैं रोहित शर्मा के लिए बल्लेबाजी आसान नहीं रही लेकिन अब मुश्किल समय निकल गया है और वो आसानी से बड़ी पारी सकते हैं. लंबे समय से उन्होंने कोई शतक नहीं जड़ा है और उनके पास विदेशी सरजमीं पर अपना पहला टेस्ट शतक लगाने का सुनहरा मौका हैं. रोहित शर्मा बड़ी पारी खेलेंगे और मैच विनर साबित होंगे मुझे यही लगता है.

बता दें  कि रोहित शर्मा इंटरनेशनल क्रिकेट में 15000 रन बनाने वाले आठवें भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं. देश के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड पूर्व महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के नाम दर्ज है. आज अगर रोहित शर्मा 60 रन बनाने में और कामयाब होते हैं तो टेस्ट क्रिकेट में उनके नाम 3000 रन दर्ज हो जाएंगे. फिलहाल शर्मा के नाम टेस्ट क्रिकेट में 2940 रन दर्ज है.

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस को 29 रनों से रौंदा, सुनील नारायण ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Silver Import Rules: सरकार ने चांदी के आयात पर लगाई नई पाबंदियां, अब इंपोर्ट के लिए लेनी होगी मंजूरी

CCPA Investigation: अमेजन, फ्लिपकार्ट और मीशो समेत कई ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर सीसीपीए का शिकंजा, बिना रजिस्ट्रेशन बिक रही थी ‘साइक्लोसिनोन हर्बिसाइड’

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी