IND vs ENG 4th Test: इस दिग्गज खिलाड़ी ने इंग्लैंड टीम को लेकर दिया चौंकाने वाला बयान, कहीं ये बातें

इस बीच पूर्व भारतीय बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण ने ओवल टेस्ट मैच को लेकर चौंकाने वाला बयान दिया है. लक्ष्मण ने कहा है कि इंग्लैंड ने इस मुकाबले में टीम इंडिया को वापसी का मौका दे दिया है. वीवीएस लक्ष्मण मामना हैं कि ओवल टेस्ट में तीसरे दिन टीम इंडिया शानदार बल्लेबाजी करके मैच में जोरदार वापसी कर सकती है और इंग्लैंड को बड़ा टारगेट दे सकती हैं.

इंग्लैंड बनाम भारत मैच का दृश्य (Photo Credits: ICC)

मुंबई: भारत (India) और इंग्लैंड (England) के बीच लंदन (London) स्थित द ओवल (The Oval) मैदान में खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल समाप्त हो चूका है. भारतीय टीम ने दूसरी पारी में बिना किसी नुकसान के 43 रन बनाए हैं. टीम के लिए रोहित शर्मा (Rohit Sharma) 56 गेंद में दो चौके की मदद से 20 और केएल राहुल (KL Rahul) 41 गेंद में चार चौके की मदद से 22 रन बनाकर नाबाद हैं. टीम इंडिया पहली पारी के आधार पर अब भी इंग्लैंड से 56 रनों से पीछे है. ENG vs IND 4th Test Day 2: पहली पारी में 290 रन बनाने में कामयाब रही इंग्लैंड, मिली 99 रनों की बढ़त

इस बीच पूर्व भारतीय बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण ने ओवल टेस्ट मैच को लेकर चौंकाने वाला बयान दिया है. लक्ष्मण ने कहा है कि इंग्लैंड ने इस मुकाबले में टीम इंडिया को वापसी का मौका दे दिया है. वीवीएस लक्ष्मण मामना हैं कि ओवल टेस्ट में तीसरे दिन टीम इंडिया शानदार बल्लेबाजी करके मैच में जोरदार वापसी कर सकती है और इंग्लैंड को बड़ा टारगेट दे सकती हैं.

बता दें कि इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में 290 रन बनाए थे और भारत से कुल 99 रनों की बढ़त हासिल की थी. दूसरी पारी में भारतीय टीम की शुरूआत शानदार रही. तीसरे दिन बल्लेबाजी के लिए पिच काफी अच्छी हो जाती हैं और इसी वजह से टीम इंडिया एक विशाल स्कोर बना सकता है.

पूर्व भारतीय बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण ने कहा कि इंग्लैंड ने भारत को 191 रन पर आउट करने का फायदा नहीं उठाया. टीम इंडिया इंग्लैंड से सिर्फ 56 रन से पीछे है और एक भी विकेट नहीं खोया हैं. टीम इंडिया के पास बड़ा स्कोर बनाने का सुनहरा मौका है. अगर टीम इंडिया ने 400 रन बना दिए और इंग्लैंड को 225 के आस-पास का टारगेट मिला तो इंग्लैंड को इस टारगेट को हासिल करने  काफी मुश्किल होगा.

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी