क्रिकेट

IND vs ENG 4th Test: रांची में टीम इंडिया की चलती हैं 'दादागिरी, रोहित शर्मा और रवींद्र जडेजा के आंकड़े शानदार; यहां जानें A टू Z डिटेल

इस मुकाबले में टीम इंडिया ने पारी और 202 रन के विशाल अंतर से जीत हासिल की थी. इन दो टेस्ट मैचों में इस मैदान की अलग-अलग विशेषताएं सामने आई हैं. यह मैदान पहले मुकाबले में जहां पूरी तरह से बल्लेबाजी के लिए मददगार साबित हुआ, वहीं दूसरे मैच में इस मैदान पर गेंदबाजों को ज्यादा मदद मिली. इस मैदान पर स्पिनर्स और तेज गेंदबाज दोनों के लिए बराबर मदद देखी गई है.

IND vs ENG 4th Test: रांची में टीम इंडिया की चलती हैं 'दादागिरी, रोहित शर्मा और रवींद्र जडेजा के आंकड़े शानदार; यहां जानें A टू Z डिटेल
रोहित शर्मा और रवींद्र जडेजा (Photo Credits: Twitter)

मुंबई: टीम इंडिया (Team India) और इंग्लैंड (England) के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज (Test Series) का चौथा मुकाबला कल यानी 23 फरवरी से रांची (Ranchi) के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स (JSCA International Stadium Complex) में खेला जाएगा. ये मुकाबला सुबह साढ़े नौ बजे से शुरू होगा. टीम इंडिया ने राजकोट (Rajkot) में जीत दर्ज करने के बाद पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-1 की लीड हासिल की. IND vs ENG 4th Test: चौथे टेस्ट के लिए इंग्लैंड ने किया प्लेइंग इलेवन का एलान, शोएब बशीर की टीम में हुई वापसी

टीम इंडिया ने राजकोट टेस्ट में पूरी तरह से अपना दबदबा बनाया और 434 रनों से टेस्ट क्रिकेट में अपनी सबसे बड़ी जीत दर्ज की. इस मुकाबले में टीम इंडिया के बल्लेबाजों ने काफी शानदार प्रदर्शन किया और इंग्लैंड के खिलाफ एक बड़ी जीत दर्ज करने में अहम भूमिका निभाई. ऐसे में टीम इंडिया रांची टेस्ट (Ranchi Test) में भी अपने इस प्रदर्शन को जारी रखने के लिए मैदान में उतरेगी.

दोनों टीमें सुबह 9:30 बजे आमने-सामने होगी. इस मैदान पर कल तीसरा टेस्ट मैच खेला जाएगा. इससे पहले हुए दोनों मुकाबलों में यहां टीम इंडिया ने एक जीता है और एक ड्रॉ खेला है. इस मैदान पर रोहित शर्मा और रवींद्र जडेजा ने पिछले टेस्ट मैचों में शानदार प्रदर्शन किया है.

इस मैदान पर सबसे पहला टेस्ट मैच मार्च 2017 में टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला गया था. यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ था. इसके बाद अक्टूबर 2019 में यहां टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा टेस्ट मैच खेला गया.

इस मुकाबले में टीम इंडिया ने पारी और 202 रन के विशाल अंतर से जीत हासिल की थी. इन दो टेस्ट मैचों में इस मैदान की अलग-अलग विशेषताएं सामने आई हैं. यह मैदान पहले मुकाबले में जहां पूरी तरह से बल्लेबाजी के लिए मददगार साबित हुआ, वहीं दूसरे मैच में इस मैदान पर गेंदबाजों को ज्यादा मदद मिली. इस मैदान पर स्पिनर्स और तेज गेंदबाज दोनों के लिए बराबर मदद देखी गई है.

इस मैदान से जुड़े कुछ खास आंकड़े

हाईएस्ट स्कोर: इस मैदान पर सबसे बड़ा स्कोर टीम इंडिया ने खड़ा किया है. मार्च 2017 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबले में टीम इंडिया ने 9 विकेट खोकर 603 रन पर पारी घोषित की थी.

सबसे कम स्कोर: इस मैदान पर अक्टूबर 2019 में हुए टेस्ट मैच में साउथ अफ्रीका की टीम को भारतीय गेंदबाजों ने महज 133 रन पर आलआउट कर दिया था.

सबसे ज्यादा रन: इस मैदान पर सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा टॉप पर हैं. रोहित शर्मा ने इस मैदान पर एक ही पारी में 212 रन बनाए थे. चेतेश्वर पुजारा ने इस मैदान पर दो मैचों में 202 रन बनाए हैं.

सर्वश्रेष्ठ पारी: अक्टूबर 2019 में कप्तान रोहित शर्मा ने इस मैदान पर साउथ अफ्रीका के खिलाफ शानदार 212 रन की पारी खेली थी.

सबसे ज्यादा विकेट: इस मैदान पर सबसे ज्यादा विकेट रवींद्र जडेजा ने चटकाए हैं. रवींद्र जडेजा इस मैदान पर 12 विकट अपने नाम किए हैं.

सबसे बड़ी साझेदारी: इस मैदान पर टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा और स्टार बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे के बीच चौथे विकेट के लिए 267 रन की साझेदारी हुई थी.

टेस्ट सीरीज के चौथे मैच के लिए टीम इंडिया का स्क्वॉड: रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, रजत पाटीदार, सरफराज खान, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), केएस भरत (विकेटकीपर), देवदत्त पडिक्कल, आर अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, आकाश दीप.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 22, 2024 07:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).