क्रिकेट

IND vs ENG 4th Test: रोहित शर्मा ने शतक लगाकर तोड़ा गौतम गंभीर और ऋषभ पंत का ये खास रिकॉर्ड, यहां देखें पूरी लिस्ट

भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे चौथे टेस्ट में रोहित शर्मा ने टेस्ट करियर की 8वीं सेंचुरी पूरी की. इसी के साथ उनके नाम एक खास रिकॉर्ड भी जुड़ गया है. रोहित ने 256 गेंदों पर 127 रन की अपनी पारी में 14 चौके और एक छक्का जड़ा. रोहित ने मोईन अली की गेंद पर छक्का मारकर अपना शतक पूरा किया.

IND vs ENG 4th Test: रोहित शर्मा ने शतक लगाकर तोड़ा गौतम गंभीर और ऋषभ पंत का ये खास रिकॉर्ड, यहां देखें पूरी लिस्ट
रोहित शर्मा (Photo Credits: BCCI)

मुंबई: टीम इंडिया (Team India) के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा (Rohit Sharma) (127) की शतकीय पारी के दम पर भारतीय टीम ने इंग्लैंड (England) के खिलाफ यहां द ओवल (The Oval) में खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच के तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक दूसरी पारी में तीन विकेट पर 270 रन बनाए और 171 रनों की बढ़त हासिल कर ली. स्टंप्स तक कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) 37 गेंदों पर चार चौकों की मदद से 22 रन और रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) 33 गेंदों पर दो चौकों के सहारे नौ बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं. इंग्लैंड की ओर से ओली रॉबिंसन (Ollie Robinson) को दो विकेट और जेम्स एंडरसन (James Anderson) को अबतक एक विकेट मिला है. ENG vs IND 4th Test Day 3: भारतीय खिलाड़ियों ने ओवल टेस्ट के तीसरे दिन लगाई रिकॉर्ड की झड़ी, यहां पढ़ें सब एक नजर में

भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे चौथे टेस्ट में रोहित शर्मा ने टेस्ट करियर की 8वीं सेंचुरी पूरी की. इसी के साथ उनके नाम एक खास रिकॉर्ड भी जुड़ गया है. रोहित ने अपना शतक जड़ा जो विदेशी जमीन पर उनके टेस्ट करियर का पहला शतक है. रोहित ने 256 गेंदों पर 127 रन की अपनी पारी में 14 चौके और एक छक्का जड़ा. रोहित ने मोईन अली की गेंद पर छक्का मारकर अपना शतक पूरा किया, इसके साथ ही उन्होंने भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर को पीछे छोड़ दिया.

रोहित ने सबसे ज्यादा बार छक्का मारकर शतक ठोकने के मामले में गौतम गंभीर को पीछे छोड़ दिया. रोहित ने ये कारनामा 3 बार किया, वहीं गंभीर ने ये करिश्मा 2 दफा किया हैं. युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने भी टेस्ट क्रिकेट में 2 बार छक्का लगाकर अपना शतक पूरा किया है. इस मामले में सचिन तेंदुलकर अभी भी टॉप पर हैं.

टेस्ट में सबसे ज्यादा बार छक्का लगाकर शतक पूरा करने वाली भारतीय बल्लेबाज

सचिन तेंदुलकर- 6

रोहित शर्मा- 3

गौतम गंभीर- 2

ऋषभ पंत- 2

भारत के लिए ओवल टेस्ट की दूसरी पारी में आउट होने वाले खिलाड़ी रोहित शर्मा (127), केएल राहुल (46) और चेतेश्वर पुजारा (61) हैं. मेजबान टीम इंग्लैंड के लिए ओली रॉबिन्सन ने दो और जेम्स एंडरसन ने एक सफलता प्राप्त की है. बता दें कि सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और केएल राहुल ने सधी हुई पारियां खेल इंग्लैंड के गेंदबाजों पर दबाव बनाया और पहले विकेट के लिए 83 रनों की साझेदारी की.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 05, 2021 09:53 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).