IND vs ENG 4th Test Playing XI: जसप्रीत बुमराह के बाहर होते ही कुछ ऐसी नजर आएगी टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन, इन धुरंधर खिलाड़ियों को मिल सकता हैं मौका

टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच सीरीज का चौथा टेस्ट रांची में खेला जाएगा. चौथा टेस्ट मैच 23 फरवरी से रांची में होगा. इस सीरीज में टीम इंडिया के पास 2-1 की बढ़त हासिल है. चौथे टेस्ट मैच के लिए टीम इंडिया के दिग्गज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को रेस्ट दिया गया है. ऐसे में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में बदलाव होना तय है.

टीम इंडिया (Photo Credits: BCCI/Twitter)

मुंबई: टीम इंडिया (Team India) और इंग्लैंड (England) के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज (Test Series) का चौथा मुकाबला शुक्रवार यानी 23 फरवरी से रांची (Ranchi) के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स (JSCA International Stadium Complex) में खेला जाएगा. ये मुकाबला सुबह साढ़े नौ बजे से शुरू होगा. टीम इंडिया ने राजकोट (Rajkot) में जीत दर्ज करने के बाद पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-1 की लीड हासिल की.

टीम इंडिया ने राजकोट टेस्ट में पूरी तरह से अपना दबदबा बनाया और 434 रनों से टेस्ट क्रिकेट में अपनी सबसे बड़ी जीत दर्ज की. इस मुकाबले में टीम इंडिया के बल्लेबाजों ने काफी शानदार प्रदर्शन किया और इंग्लैंड के खिलाफ एक बड़ी जीत दर्ज करने में अहम भूमिका निभाई. ऐसे में टीम इंडिया रांची टेस्ट (Ranchi Test) में भी अपने इस प्रदर्शन को जारी रखने के लिए मैदान में उतरेगी. WPL 2024 Opening Ceremony: वीमेंस प्रीमियर लीग 2024 की ओपनिंग सेरेमनी शाहरुख खान दिखाएंगे अपना जलवा! बैंगलुरु में होगा आयोजन

चौथे मुकाबले से पहले बीसीसीआई ने दिग्गज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को वर्कलोड मैनेजमेंट की वजह से रेस्ट देने का फैसला लिया हैं. ऐसे में इंग्लैंड के खिलाफ चौथे मुकाबले में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में बदलाव होना तय है. टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा पर जसप्रीत बुमराह की गैरमौजूदगी में अब गेंदबाजी यूनिट को तैयार करने को लेकर बड़ी जिम्मेदारी होगी.

जसप्रीत बुमराह की जगह ले सकता हैं ये दिग्गज गेंदबाज

इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में कुछ बड़े बदलाव किए जा सकते हैं. पहला बदलाव तो जसप्रीत बुमराह को लेकर तय है. जसप्रीत बुमराह की जगह चौथे मुकाबले में एक नए गेंदबाज को डेब्यू करने का मौका मिल सकता है. यह गेंदबाज कोई और नहीं बल्कि आकाशदीप सिंह है.

इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच में आकाशदीप सिंह टीम इंडिया के लिए अपना डेब्यू कर सकते हैं. दूसरी तरफ चौथे टेस्ट में अन्य गेंदबाजों को लेकर रोहित शर्मा कोई बदलाव नहीं करना चाहेंगे क्योंकि सभी गेंदबाजों ने इस सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया है. ऐसे में गेंदबाजी यूनिट में जसप्रीत बुमराह के अलावा कोई खास बदलाव होता दिखाई नहीं दे रहा है.

मीडिल ऑर्डर में भी हो सकता है बदलाव

चौथे टेस्ट मैच में टीम इंडिया अपने मीडिल ऑर्डर में भी बदलाव कर सकती है. दरअसल केएल राहुल पहले टेस्ट मैच में चोटिल हो गए थे, तब से वह टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं और अपनी रिकवरी पर काम कर रहे हैं. केएल राहुल की जगह अबतक रजत पाटीदार मीडिल ऑर्डर में खेलते नजर आए थे.

इस सीरीज में रजत पाटीदार ने अबतक कुछ खास प्रदर्शन किया नहीं है. ऐसे में कप्तान रोहित शर्मा रजत पाटीदार की जगह किसी अन्य बल्लेबाज को प्लेइंग इलेवन में मौका दे सकते हैं. रजत पाटीदार की जगह इस मैच में देवदत्त पडिक्कल को मौका दिया जा सकता हैं.

चौथे टेस्ट के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग इलेवन: यशस्वी जायसवाल, रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, रजत पाटीदार/देवदत्त पडिक्कल, सरफराज खान, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, आर अश्विन, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, आकाशदीप सिंह.

Share Now

Tags

Australia Australia and New Zealand Australia vs New Zealand Ben Stokes Cheteshwar Pujara David Warner Dr YS Rajasekhara Reddy ACA-VDCA Cricket Stadium England Glenn Maxwell India vs England International Cricket Jasprit Bumrah Jharkhand State Cricket Association International Cricket Stadium Joe Root JSCA International Stadium Complex Mitchell Marsh Mitchell Santner New Zealand R Ashwin Rahul Dravid Rajkot Ranchi Rohit Sharma Sachin tendulkar Saurashtra Cricket Association Stadium Sourav Ganguly T20 International Cricket T20 Series T20 Series 2024 Team India Team India and England Team India vs England Test Series Test Series 2024 Visakhapatnam World Test Championship WTC Yashasvi Jaiswal आर अश्विन इंग्लैंड इंटरनेशनल क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड ग्लेन मैक्सवेल चेतेश्वर पुजारा जसप्रीत बुमराह जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स जो रूट झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम टी20 सीरीज टी20 सीरीज 2024 टीम इंडिया टीम इंडिया और इंग्लैंड टीम इंडिया बनाम इंग्लैंड टेस्ट सीरीज टेस्ट सीरीज 2024 डब्लूटीसी डेविड वार्नर डॉ वाईएस राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम न्यूजीलैंड बेन स्टोक्स मिशेल मार्श मिशेल सैंटनर यशस्वी जायसवाल रांची टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट राजकोट राहुल द्रविड़ रोहित शर्मा वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप विशाखापट्टनम सचिन तेंदुलकर सौरव गांगुली सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम

संबंधित खबरें

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 28वें मुकाबले में जीत की तलाश में उतरेगी कोलकाता नाइट राइडर्स, राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ कड़ा मुकाबला, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Live Score Update: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से रौंदा, ट्रिस्टन स्टब्स ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Live Toss And Scorecard: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड