IND vs ENG 4th Test Pitch Report: कल से रांची में खेला जाएगा तीसरा टेस्ट, जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम में किसे मिलेगी मदद? यहां जानें पिच रिपोर्ट

चौथे मुकाबले से पहले बीसीसीआई ने दिग्गज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को वर्कलोड मैनेजमेंट की वजह से रेस्ट देने का फैसला लिया हैं. ऐसे में इंग्लैंड के खिलाफ चौथे मुकाबले में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में बदलाव होना तय है. टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा पर जसप्रीत बुमराह की गैरमौजूदगी में अब गेंदबाजी यूनिट को तैयार करने को लेकर बड़ी जिम्मेदारी होगी.

भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट सीरीज (Photo Credits: Twitter)

मुंबई: टीम इंडिया (Team India) और इंग्लैंड (England) के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज (Test Series) का चौथा मुकाबला कल यानी 23 फरवरी से रांची (Ranchi) के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स (JSCA International Stadium Complex) में खेला जाएगा. ये मुकाबला सुबह साढ़े नौ बजे से शुरू होगा. टीम इंडिया ने राजकोट (Rajkot) में जीत दर्ज करने के बाद पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-1 की लीड हासिल की. टीम इंडिया ने राजकोट टेस्ट में पूरी तरह से अपना दबदबा बनाया और 434 रनों से टेस्ट क्रिकेट में अपनी सबसे बड़ी जीत दर्ज की.

इस मुकाबले में टीम इंडिया के बल्लेबाजों ने काफी शानदार प्रदर्शन किया और इंग्लैंड के खिलाफ एक बड़ी जीत दर्ज करने में अहम भूमिका निभाई. ऐसे में टीम इंडिया रांची टेस्ट (Ranchi Test) में भी अपने इस प्रदर्शन को जारी रखने के लिए मैदान में उतरेगी. IND vs ENG 4th Test: रांची में टीम इंडिया की चलती हैं 'दादागिरी, रोहित शर्मा और रवींद्र जडेजा के आंकड़े शानदार; यहां जानें A टू Z डिटेल

रांची में खेले जाने वाले चौथे टेस्ट मैच को अगर टीम इंडिया जीत लेती है तो वह सीरीज अपने नाम कर लेगी. ऐसे में इंग्लैंड की टीम इस मुकाबले में टीम इंडिया को कड़ी टक्कर देने के लिए मैदान में उतरेगी. टीम इंडिया रांची में अपना तीसरा टेस्ट मुकाबला खेलने को तैयार है.

चौथे मुकाबले से पहले बीसीसीआई ने दिग्गज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को वर्कलोड मैनेजमेंट की वजह से रेस्ट देने का फैसला लिया हैं. ऐसे में इंग्लैंड के खिलाफ चौथे मुकाबले में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में बदलाव होना तय है. टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा पर जसप्रीत बुमराह की गैरमौजूदगी में अब गेंदबाजी यूनिट को तैयार करने को लेकर बड़ी जिम्मेदारी होगी.

इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में कुछ बड़े बदलाव किए जा सकते हैं. पहला बदलाव तो जसप्रीत बुमराह को लेकर तय है. जसप्रीत बुमराह की जगह चौथे मुकाबले में एक नए गेंदबाज को डेब्यू करने का मौका मिल सकता है. यह गेंदबाज कोई और नहीं बल्कि आकाशदीप सिंह है.

इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच में आकाशदीप सिंह टीम इंडिया के लिए अपना डेब्यू कर सकते हैं. दूसरी तरफ चौथे टेस्ट में अन्य गेंदबाजों को लेकर रोहित शर्मा कोई बदलाव नहीं करना चाहेंगे क्योंकि सभी गेंदबाजों ने इस सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया है. ऐसे में गेंदबाजी यूनिट में जसप्रीत बुमराह के अलावा कोई खास बदलाव होता दिखाई नहीं दे रहा है.

जेएससीए रांची स्टेडियम पिच रिपोर्ट

टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच चौथा टेस्ट कल से रांची में खेला जाएगा. मौजूदा पांच मैचों की सीरीज में टीम इंडिया 2-1 से बढ़त बना ली है. रांची की पिच को कई भारतीय पिचों की तरह बल्लेबाजी के अनुकूल माना जाता है. जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ेगा वैसे-वैसे स्पिनरों और तेज गेंदबाजों को भी मदद मिलेगी है. जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स में खेले गए अबतक दो टेस्ट मैचों में तेज गेंदबाजों ने 2.61 की औसत से 15 विकेट चटकाए हैं. वहीं, स्पिनरों ने 2.82 की इकॉनमी से 12 विकेट लिए हैं. इस मैदान पर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों का औसत स्कोर 474 है.

टेस्ट सीरीज के चौथे मैच के लिए टीम इंडिया का स्क्वॉड: रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, रजत पाटीदार, सरफराज खान, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), केएस भरत (विकेटकीपर), देवदत्त पडिक्कल, आर अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, आकाश दीप.

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 165 रनों का टारगेट, एडेन मार्करम ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Live Score Update: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Live Toss And Scorecard: इकाना स्टेडियम में गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड