टेस्ट क्रिकेट में Virat Kohli को इन गेंदबाजों ने किया है सर्वाधिक बार आउट

अहमदाबाद में खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच की पहली पारी में भारतीय कप्तान विराट कोहली इंग्लैंड के उपकप्तान बेन स्टोक्स का शिकार बनें. स्टोक्स ने कोहली को बिना खाता खोले पवेलियन का रास्ता दिखाया. बता दें कि टेस्ट क्रिकेट में यह दूसरी बार हुआ है जब कोहली एक ही सीरीज में दूसरी बार बिना खाता खोले पवेलियन लौटे हैं.

विराट कोहली (Photo Credits: Getty Images)

Ind vs Eng 4th Test Match 2021: अहमदाबाद (Ahmedabad) में खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच की पहली पारी में भारतीय कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) इंग्लैंड के उपकप्तान बेन स्टोक्स (Ben Stokes) का शिकार बनें. स्टोक्स ने कोहली को बिना खाता खोले पवेलियन का रास्ता दिखाया. बता दें कि टेस्ट क्रिकेट में यह दूसरी बार हुआ है जब कोहली एक ही सीरीज में दूसरी बार बिना खाता खोले पवेलियन लौटे हैं.

बात करें टेस्ट क्रिकेट में अबतक विराट कोहली को किन खिलाड़ियों ने सर्वाधिक बार आउट किया है तो इसमें सबसे पहला नाम ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी स्पिनर नाथन लियोन (Nathan Lyon) का आता है. लियोन ने टेस्ट क्रिकेट में कोहली को सर्वाधिक सात बार आउट किया है. लियोन के अलावा इंग्लैंड के ऑलराउंडर खिलाड़ बेन स्टोक्स, स्टुअर्ट ब्रॉड और जेम्स एंडरसन एवं ऑस्ट्रेलिया के पैट कमिंस ने कोहली को टेस्ट क्रिकेट में क्रमशः पांच-पांच बार आउट किया है.

यह भी पढ़ें- Ind vs Eng 4th Test 2021: Rohit Sharma वर्ल्‍ड टेस्‍ट चैंपियनशिप में सबसे तेज 1000 रन बनाने वाले पहले एशियाई खिलाड़ी बनें

वहीं बात करें इंटरनेशनल क्रिकेट में अबतक कोहली को सबसे अधिक बार किस गेंदबाज ने आउट किया है तो इस लिस्ट में न्यूजीलैंड के अनुभवी तेज गेंदबाज टिम साउथी (Tim Southee) का नाम सबसे उपर आता है. साउथी ने कोहली को अबतक टेस्ट क्रिकेट में तीन बार और वनडे में छह एवं T20 क्रिकेट में एक बार आउट किया है.

बता दें कि कोहली अपने टेस्ट करियर में 12वीं बार शून्य पर आउट हुए हैं. वहीं इंग्लैंड के खिलाफ वह पांचवी बार शून्य पर आउट हुए. इंग्लैंड के खिलाफ पिछली सात पारियों में वह तीसरी बार शून्य पर आउट हुए हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 223 रनों का टारगेट, वेंकटेश अय्यर और विराट कोहली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Score Update: धर्मशाला में पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Toss And Scorecard: धर्मशाला में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड