क्रिकेट

IND vs ENG, 4th T20I: टीम इंडिया ने बनाया अनोखा कीर्तिमान, ऐसा कारनामा करने वाला पहला देश बना; इस महारिकॉर्ड पर दर्ज करवाया अपना नाम

चौथे टी20 मुकाबले में इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने निर्धारित 20 ओवरों में नौ विकेट खोकर 181 रन बनाए. इंग्लैंड की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 182 रन बनाने थे. लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की पूरी टीम 19.4 ओवरों में महज 166 रन बनाकर सिमट गई.

IND vs ENG, 4th T20I: टीम इंडिया ने बनाया अनोखा कीर्तिमान, ऐसा कारनामा करने वाला पहला देश बना; इस महारिकॉर्ड पर दर्ज करवाया अपना नाम
Team India (Photo: BCCI/X)

India National Cricket Team vs England National Cricket Team, 4th T20I Match: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज (T20 Series) का चौथा टी20 मुकाबला 31 जनवरी को खेला गया. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला पुणे (Pune) के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम (Maharashtra Cricket Association Stadium) में खेला गया. चौथे टी20 मैच में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को 15 रन से हरा दिया हैं. इसके साथ ही टीम इंडिया ने पांच मैचों की सीरीज पर कब्जा कर लिया हैं. फिलहाल टीम इंडिया सीरीज में 3-1 से बढ़त हासिल कर ली हैं. इस सीरीज में इंग्लैंड की कमान जोस बटलर (Jos Buttler) के कंधों पर हैं. जबकि, टीम इंडिया की अगुवाई सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) कर रहे हैं. Harshit Rana New Milestone: टी20 इंटरनेशनल डेब्यू मुकाबले में ही हर्षित राणा ने रचा इतिहास, ऐसा अनोखा कारनामा करने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बने

इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज जीतकर टीम इंडिया ने एक महारिकॉर्ड अपने नाम दर्ज करवा लिया है. टीम इंडिया में ऐसा करने वाला पहला देश बन गया है. कभी ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका की टीमों के नाम भी ये रिकॉर्ड दर्ज नहीं हुआ. दरअसल, टीम इंडिया ने अपने घर में लगातार 17 टी20 सीरीज में अजेय रहने का रिकॉर्ड बनाकर नया इतिहास रच दिया है.

कोलकाता में इंग्लैंड के खिलाफ खेला गया पहला टी20 मुकाबला टीम इंडिया ने 7 विकेट से जीता था. इसके बाद चेन्नई में खेले गए दूसरे टी20 मैच में भी टीम इंडिया ने इंग्लैंड को 2 विकेट से हरा दिया. वहीं, तीसरे टी20 मैच में इंग्लैंड ने वापसी की और टीम इंडिया को 26 रन से हरा दिया. अब पुणे में चौथा टी20 मैच 15 रन से जीतकर टीम इंडिया ने सीरीज पर कब्जा जमाया.

6 साल से टीम इंडिया को कोई टीम नहीं हरा पाई

बता दें कि टीम इंडिया ने फरवरी 2019 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज में हारने के बाद से अपने घर में एक भी टी20 सीरीज नहीं गंवाई है. अपने घर में लगातार सबसे ज्यादा टी20 सीरीज में अजेय रहने के मामले में टीम इंडिया के बाद ऑस्ट्रेलिया दूसरे पायदान पर है. ऑस्ट्रेलिया की टीम अपने घर में लगातार 8 टी20 सीरीज में अजेय रहा है. इस मामले में तीसरे नंबर पर दक्षिण अफ्रीका की टीम काबिज है. दक्षिण अफ्रीका अपने घर में लगातार 7 टी20 सीरीज में अजेय रहा है.

मैच का हाल

चौथे टी20 मुकाबले में इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने निर्धारित 20 ओवरों में नौ विकेट खोकर 181 रन बनाए. इंग्लैंड की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 182 रन बनाने थे. लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की पूरी टीम 19.4 ओवरों में महज 166 रन बनाकर सिमट गई. टीम इंडिया की ओर से रवि बिश्नोई और हर्षित राणा ने सबसे ज्यादा तीन-तीन विकेट अपने नाम किए.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 01, 2025 05:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).