IND vs ENG 3rd Test Day 4 Tea Break: टी ब्रेक तक इंग्लैंड ने दो विकेट गवाएं, जसप्रीत बुमराह ने जैक क्रॉली को बनाया अपना शिकार

टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में खेला जा रहा हैं. चौथे दिन का खेल जारी हैं. तीसरे दिन का खेल ख़त्म होने तक टीम इंडिया ने 51 ओवर में दो विकेट खोकर 196 रन बना लिए थे. टीम इंडिया ने दूसरी पारी 98 ओवरों में चार विकेट खोकर 430 रन पर घोषित कर दी.

जसप्रीत बुमराह (Photo Credits: BCCI/Twitter)

IND vs ENG 3rd Test Day 4: टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में खेला जा रहा हैं. चौथे दिन का खेल जारी हैं. तीसरे दिन का खेल ख़त्म होने तक टीम इंडिया ने 51 ओवर में दो विकेट खोकर 196 रन बना लिए थे. टीम इंडिया ने दूसरी पारी 98 ओवरों में चार विकेट खोकर 430 रन पर घोषित कर दी. टीम इंडिया की तरफ से सलामी बल्लेबाज यशस्वी जयसवाल ने सबसे ज्यादा नाबाद 214 रनों की शानदार पारी खेली. इंग्लैंड की ओर से जो रूट, रेहान अहमद और टॉम हार्टले ने सबसे ज्यादा एक-एक विकेट झटके. इंग्लैंड को ये मुकाबला जीतने के लिए 557 रनों का टारगेट मिला हैं. इससे पहले टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया 130.5 ओवर में 445 रन बनाकर सिमट गई. टीम इंडिया की तरफ से कप्तान रोहित शर्मा ने सबसे ज्यादा 131 रनों की उम्दा पारी खेली. इंग्लैंड की ओर से मार्क वुड ने सबसे ज्यादा चार विकेट झटके. पहली पारी में बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की पूरी टीम 71.1 ओवरों में महज 319 रन बनाकर सिमट गई हैं. इंग्लैंड की तरफ से सलामी बल्लेबाज बेन डकेट ने सबसे ज्यादा 153 रनों की पारी खेली. टीम इंडिया की ओर से मोहम्मद सिराज ने सबसे ज्यादा चार विकेट चटकाए. दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रहीं और टिया ब्रेक तक 8.2 ओवर में 2 विकेट खोकर 18 रन बना लिए हैं. जसप्रीत बुमराह ने एक विकेट अपने नाम किया हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

Sachin Tendulkar Emotional Video: आशा भोसले को अंतिम विदाई, सचिन तेंदुलकर हुए भावुक; देखें वीडियो

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से रौंदा, श्रेयस अय्यर ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Match Scorecard: मुल्लांपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 220 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Match Live Score Update: महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट