क्रिकेट

IND vs ENG 3rd Test: कप्तान विराट कोहली ने इस दिग्ग्गज खिलाड़ी को लेकर दिया चौकाने वाला बयान, कहीं ये बातें

कोहली ने आगे कहा कि इस युवा गेंदबाज को अपने खेल पर पूरा भरोसा है. उसका स्‍तर बहुत ऊपर पहुंच गया है. रिजल्ट आपके सामने हैं कि वो क्‍या कर रहे हैं. वह किसी भी स्थिति में बल्‍लेबाज को आउट कर सकते हैं. मैं सिराज के इस प्रदर्शन से खुश हूं. वो इस तरह का गेंदबाज है, जो निडर होकर किसी को भी आउट करने का दम रखता है.

IND vs ENG 3rd Test: कप्तान विराट कोहली ने इस दिग्ग्गज खिलाड़ी को लेकर दिया चौकाने वाला बयान, कहीं ये बातें
टीम इंडिया (Photo: BCCI Twitter)

मुंबई: भारत (India) और इंग्लैंड (England) के बीच जारी पांच मैचों की टेस्ट श्रृंखला (Test Series) का तीसरा मुकाबला आज से हेडिंग्ले क्रिकेट ग्राउंड (Headingley Cricket Ground) में खेला जाएगा. भारतीय समयानुसार मैच की शुरुआत दोपहर 3 बजकर 30 मिनट पर होगी.भारतीय कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) इस मुकाबले को जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़त हासिल करना चाहेंगे. टीम इंडिया के गेंदबाजों ने दोनों टेस्ट में शानदार प्रदर्शन किया हैं. IND vs ENG: तीसरे टेस्ट से पहले कप्तान Virat Kohli ने जिम में जमकर बहाया पसीना, सोशल मीडिया पर शेयर किया वीडियो

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने युवा तेज गेंदबाज मोहम्‍मद सिराज की जमकर प्रसंशा की. कोहली ने कहा कि सिराज का विश्‍वास का स्‍तर काफी बढ़ गया है, मैच में किसी भी समय वह बल्‍लेबाज को आउट कर सकते हैं. 27 वर्षीय सिराज ने ने इंग्‍लैंड के खिलाफ टेस्‍ट सीरीज के पहले दो टेस्‍ट में शानदार गेंदबाजी की और 11 विकेट चटकाए.

कोहली ने आगे कहा कि इस युवा गेंदबाज को अपने खेल पर पूरा भरोसा है. उसका स्‍तर बहुत ऊपर पहुंच गया है. रिजल्ट आपके सामने हैं कि वो क्‍या कर रहे हैं. वह किसी भी स्थिति में बल्‍लेबाज को आउट कर सकते हैं. मैं सिराज के इस प्रदर्शन से खुश हूं. वो इस तरह का गेंदबाज है, जो निडर होकर किसी को भी आउट करने का दम रखता है. सिराज किसी भी बल्लेबाज से डर कर पीछे नहीं हटता है.

कोहली ने टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाजों की भी जमकर तारीफ की और उम्‍मीद जताई कि दोनों हेडिंग्‍ले में अच्‍छा प्रदर्शन जारी रखेंगे. कोहली ने कहा कि केएल राहुल और रोहित शर्मा ने जिस तरह खेला, दोनों शानदार रहे और उम्‍मीद है कि वह इसी तरह की शुरूआत दिलाएंगे.

टीम इंडिया ने लॉर्ड्स टेस्ट मैच के अंतिम दिन के दो सेशन में जिस तरह की गेंदबाजी का शानदार प्रदर्शन किया. उसकी तारीफ हर कोई कर रहा है. टीम इंडिया के गेंदबाजों ने अंतिम दो सेशन में इंग्लैंड को 120 रनों पर आउट कर मुकाबले को 151 रन जीत लिया. इसके साथ ही टीम इंडिया ने सीरीज में भी 1-0 की बढ़त हासिल कर ली.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 25, 2021 10:08 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).